Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 15 मार्च 2024: The Rock ने दुश्मन की बेइज्जती की, दिग्गज ने फेमस Superstars का किया बुरा हाल, WrestleMania के लिए बड़े मैचों का हुआ ऐलान

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 15 मार्च 2024: The Rock ने दुश्मन की बेइज्जती की, दिग्गज ने फेमस Superstars का किया बुरा हाल, WrestleMania के लिए बड़े मैचों का हुआ ऐलान

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 16, 2024 07:35 IST

WWE SmackDown में द रॉक आए नज़र, Roman Reigns और अपने दुश्मनों की जमकर की बेइज्जती

topic-thumbnail

07:35 (IST)16 MAR 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे। 

07:35 (IST)16 MAR 2024

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- द रॉक ने प्रोमो कट किया और फिर सॉन्ग गाया। उन्होंने कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस पर निशाना साधा। 
- लिगाडो डेल फैंटासमा ने LWO को हराया और WrestleMania XL में होने वाले टैग टीम टाइटल मैच में जगह बनाने के लिए चल रहे टूर्नामेंट के अगले पड़ाव पर एंट्री की। 
- एलए नाइट ने एजे स्टाइल्स को WrestleMania में मैच के लिए चैलेंज किया। स्टाइल्स ने आकर मेगास्टार पर हमला किया और चैलेंज स्वीकारा। 
- रैंडी ऑर्टन ने ग्रेसन वॉलर को हराया। मैच के बाद बवाल मचा। यहां से WrestleMania के लिए लोगन पॉल, केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच का ऐलान हुआ। 
- सैंटोस इस्कोबार ने ड्रैगन ली को हराया। बाद में रे मिस्टीरियो ने आकर सैंटोस को अगले हफ्ते मैच के लिए चैलेंज किया। 
- पीट डन और टायलर बेट ने प्रिटी डेडली को हराया और WrestleMania XL में होने वाले टैग टीम टाइटल मैच में जगह हासिल करने के लिए चल रहे टूर्नामेंट के अगले राउंड में कदम रखा। 
- बेली को डकोटा काई पर DQ से जीत मिली। मैच के बाद डैमेज कंट्रोल ने बेली और उन्हें बचाने आईं नेओमी पर हमला किया। 

07:30 (IST)16 MAR 2024

डैमेज कंट्रोल अब बेली पर हमला कर रहा है। नेओमी ने आकर हील फैक्शन पर अटैक किया लेकिन नंबर्स का फायदा डैमेज कंट्रोल को मिला। डैमेज कंट्रोल ने बेली पर दोबारा अटैक किया। इयो स्काई ने बेली पर ओवर द टॉप मूनसॉल्ट लगाया। इसी के साथ शो खत्म हुआ। 

07:28 (IST)16 MAR 2024

बेली ने डकोटा पर रनिंग नी मूव लगाया। उन्होंने ओस्का को दखल देने से रोका लेकिन डकोटा ने इतने समय में रिकवर करके बेली को पटक दिया। ओस्का ने बेली पर हमला किया लेकिन रेफरी का ध्यान नहीं गया। रोल मॉडल ने टॉप रोप से मूव लगाने का मन बनाया लेकिन काई ने किक लगाकर उन्हें रोका। बेली ने आखिर वापसी की और पूर्व साथी पर एल्बो ड्रॉप मूव लगाया। डकोटा ने वापसी की और अब वो रेफरी से बहस कर रही हैं। कायरी सेन ने बेली पर हमला किया। बेली ने काई पर पावरबॉम्ब लगाया। रिंग में बेली ने ओस्का और कायरी सेन पर हमला किया लेकिन इयो स्काई ने विमेंस Royal Rumble विजेता पर अटैक कर दिया। 

नतीजा: DQ द्वारा बेली की जीत हुई 

07:23 (IST)16 MAR 2024

बेली ने एंट्री कर ली है और अब डकोटा काई भी डैमेज कंट्रोल के साथ आ गई हैं।

बेली vs डकोटा काई

बेली ने मैच शुरू होते ही डकोटा काई पर हमला करना शुरू कर दिया है। डकोटा ने बेली पर थप्पड़ जड़ दिया। विमेंस Royal Rumble विजेता का गुस्सा फूटा और उन्होंने काई की रिंग कॉर्नर में हालत खराब की। रिंगसाइड पर बेली ने डकोटा पर सुपलेक्स लगाया। डैमेज कंट्रोल ने डकोटा को बेली से बचाने की कोशिश की। 

07:11 (IST)16 MAR 2024

टायलर बेट ने किट विल्सन पर सुपलेक्स लगाया। उन्होंने पीट डन को टैग दिया। विल्सन ने प्रिंस को टैग दिया। डन ने किट की रिंगसाइड पर हालत खराब की। उन्होंने एल्टन को सुपलेक्स दिया और अलग अंदाज में सबमिशन में लॉक किया। पीट ने टायलर को टैग दिया। दोनों ने डबल टीम मूव लगाया। बेट पिन करने गए लेकिन किट विल्सन ने उन्हें रोका। प्रिटी डेडली ने डन को रिंग के बाहर किया और टायलर पर डबल टीम मूव लगाया। वो पिन करने गए लेकिन बेट ने किकआउट किया। टायलर ने पीट को टैग दिया और प्रिंस पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। डन और बेट ने मिलकर बर्मिंग हैमर लगाया। डन ने प्रिंस को पिन किया।

नतीजा: पीट डन और टायलर बेट की जीत हुई 

07:03 (IST)16 MAR 2024

पीट डन और टायलर बेट vs प्रिटी डेडली (WrestleMania XL में होने वाले टैग टीम टाइटल मैच में जगह बनाने के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का मुकाबला)

किट विल्सन ने टायलर बेट पर दबदबा बनाया। पीट डन टैग लेकर रिंग में आए और उन्होंने विल्सन की फिंगर्स को निशाना बनाया। डन ने एल्टन प्रिंस पर हमला किया और फिर उनका ध्यान विल्सन पर गया। इसी बीच प्रिंस ने दखल देकर बेट को एप्रन पर पटक दिया। विल्सन और प्रिंस अब टैग एक्सचेंज करके पीट की हालत खराब कर रहे हैं। डन ने वापसी करके टायलर को टैग दिया। उन्होंने प्रिटी डेडली की हालत खराब की। उन्होंने रिंग कॉर्नर में विल्सन और प्रिंस पर अपरकट लगाए। किट विल्सन को बेट ने उठाकर पटक दिया और स्टैंडिंग मूनसॉल्ट लगाया। टायलर बेट ने एल्टन प्रिंस को कंधों पर उठाया और गोल घुमाया। 

06:57 (IST)16 MAR 2024

मैच के बाद ड्रैगन ली पर लिगाडो डेल फैंटासमा ने हमला किया। कार्लिटो ने आकर फैक्शन के सदस्यों की हालत खराब की लेकिन सैंटोस ने उन्हें रिंग पोस्ट में धकेला। रे मिस्टीरियो आए और उन्होंने सैंटोस पर अटैक किया। उन्होंने इस्कोबार को रिंग के बाहर किया और माइक हाथ में लेकर SmackDown के अगले एपिसोड में सैंटोस इस्कोबार को लड़ने के लिए चैलेंज किया। 

06:54 (IST)16 MAR 2024

सैंटोस इस्कोबार रिंग में आ गए हैं और अब ड्रैगन ली एंट्री कर रहे हैं।

सैंटोस इस्कोबार vs ड्रैगन ली

ड्रैगन ली ने सैंटोस इस्कोबार को हमला करने से रोका और उन्हें रिंग के बाहर किया। ली ने सैंटोस पर डाइव लगाई और उन्हें रिंग में लेकर आए। सैंटोस ने ड्रैगन को पावरबॉम्ब लगाने से रोका। ली ने इस्कोबार पर किक लगाई और सिटआउट पावरबॉम्ब दिया। वो पिन करने गए लेकिन सैंटोस ने किकआउट किया। रिंग कॉर्नर में ड्रैगन ने सैंटोस की हालत खराब की। उन्होंने लिगाडो डेल फैंटासमा को रिंगसाइड पर धराशाई किया। ड्रैगन जैसे ही रिंग में आए, सैंटोस ने उनपर फैंटम ड्राइवर लगाकर पिन किया।

नतीजा: सैंटोस इस्कोबार की जीत हुई 

06:48 (IST)16 MAR 2024

बैकस्टेज सैगमेंट में डकोटा काई ने बेली को हराने का दावा किया और फिर पूरे रोस्टर को धमकी देते हुए कहा कि डैमेज कंट्रोल फैक्शन शो को चलाते हैं। 

06:44 (IST)16 MAR 2024

मैच के बाद ऑस्टिन थ्योरी ने रैंडी ऑर्टन के पैर को निशाना बनाया और अब वो दिग्गज पर पंच लगा रहे हैं। थ्योरी ने रैंडी के हाथ पकड़कर रखे हैं और लोगन पंच लगाने की तैयारी में हैं। अचानक केविन ओवेंस ने एंट्री की। उन्होंने ग्रेसन वॉलर को रिंगसाइड पर धराशाई किया और ऑस्टिन थ्योरी को रिंग के बाहर भेजा। लोगन पॉल रिंग के बाहर चले गए। रैंडी, केविन पर RKO देने गए लेकिन वो रुक गए। उन्हें पहले लगा कि कोई और है। केविन ने थ्योरी पर स्टनर लगाया और रैंडी ने उन्हें RKO दिया। लोगन पॉल स्टेज एरिया पर हैं। इसी बीच निक एल्डिस ने एंट्री की। उन्होंने बताया कि WrestleMania में लोगन पॉल, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। 

06:40 (IST)16 MAR 2024

रैंडी ऑर्टन ने ग्रेसन वॉलर के सबमिशन होल्ड से खुद को बचाया और उनपर क्लोथ्सलाइन मूव गलाए। उन्होंने वॉलर को स्लैम दिया। वो डीडीटी लगाने गए लेकिन ग्रेसन ने उन्हें रोका। ऑर्टन ने ग्रेसन के स्लाइडिंग क्लोथ्सलाइन से खुद को बचाया और उन्हें अनाउंसर्स टेबल पर दो बार पटक दिया। ऑस्टिन थ्योरी एप्रन पर चढ़ गए हैं। रैंडी ने ग्रेसन को थ्योरी पर धक्का दिया। पूर्व WWE चैंपियन ने वॉलर पर रोप्स का सहारा लेकर डीडीटी लगाया। वो RKO देने की तैयारी में थे और इसी बीच वॉलर रिंग के बाहर हो गए। रैंडी ने थ्योरी पर डीडीटी लगाया और फिर ग्रेसन को RKO देते हुए पिन किया।

नतीजा: रैंडी ऑर्टन की जीत हुई 

06:35 (IST)16 MAR 2024

ग्रेसन वॉलर मैच के लिए रिंग में आ गए हैं और अब रैंडी ऑर्टन भी आ रहे हैं। मैच शुरू होने से पहले यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल आ गए हैं और वो कमेंट्री टीम का हिस्सा बन गए हैं।

रैंडी ऑर्टन vs ग्रेसन वॉलर

रैंडी ऑर्टन का ध्यान लोगन पॉल पर है और इसी बीच ग्रेसन वॉलर ने उनपर पीछे से हमला किया। ग्रेसन, रैंडी पर पंच लगा रहे हैं। वाइपर ने उन्हें रोका और अब वो हील स्टार पर पंच लगा रहे हैं। ग्रेसन ने रैंडी को रिंग के बाहर किया। ऑर्टन ने ग्रेसन को टेबल पर पटकने की कोशिश की। पूर्व NXT स्टार ने खुद को बचाया लेकिन वाइपर ने उन्हें टाइमकीपर्स एरिया में धकेला। ऑर्टन का ध्यान ऑस्टिन थ्योरी पर है और इसी बीच ग्रेसन ने आकर रैंडी को अनाउंसर्स टेबल पर फेसफर्स्ट दे दिया है। 

06:29 (IST)16 MAR 2024

बैकस्टेज जिमी उसो ने जे उसो के चैलेंज का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि मेन इवेंट स्टार बनने या ब्लडलाइन में शामिल होने से पहले जे उसो उनके छोटे भाई थे। जिमी ने जे के WrestleMania चैलेंज को स्वीकार किया। 

06:24 (IST)16 MAR 2024

बैकस्टेज सैगमेंट में लोगन पॉल ने जनरल मैनेजर निक एल्डिस से कहा कि रैंडी ऑर्टन को KSI पर RKO लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। निक ने बताया कि लोगन, रैंडी से मिलकर सीधा माफी मांगने के लिए कह सकते हैं। लोगन ने एल्डिस से WrestleMania विरोधी की मांग की। 

06:19 (IST)16 MAR 2024

एलए नाइट: वो मुझपर हमला करने के लिए ऑस्ट्रेलिया आ गए लेकिन क्या वो मेम्फिस नहीं आ सकते थे? आपके पास यहां आने का दम नहीं है। आपको आना होगा। मैं एलए नाइट और एजे स्टाइल्स के WrestleMania मैच की बात कर रहा हूं। मैं इस जगह का मालिक नहीं हूं लेकिन WrestleMania में मैं आपकी हालत जरूर खराब कर सकता हूं।

एजे स्टाइल्स पीछे से आए और उन्होंने नाइट पर स्टील चेयर से हमला किया। वो नाइट के ऊपर चेयर सेट करके बैठ गए। उन्होंने माइक हाथ में लिया।

एजे स्टाइल्स: मैं चैलेंज स्वीकार करता हूं। 

06:17 (IST)16 MAR 2024

इंटरव्यूअर कायला ब्रैक्सटन स्टेज एरिया पर आईं और उन्होंने एलए नाइट को बुलाया।

एलए नाइट का सैगमेंट  

कायला ब्रैक्सटन: Elimination Chamber के बाद से आप एजे स्टाइल्स को ढूंढ रहे हैं।

एलए नाइट: क्या आप मुझे थोड़ी बात करने का मौका दे सकती हैं?

कायला ब्रैक्सटन बैकस्टेज चली गईं।

एलए नाइट: मुझे आपसे (फैंस) बात करनी है। एजे स्टाइल्स ने पिछले हफ्ते कहा था कि मुझे थोड़ा विनम्र बनना पड़ेगा। क्या आप यहां आकर मुझे थोड़ा विनम्र बना सकते हैं?

एजे स्टाइल्स नहीं आए। 

06:10 (IST)16 MAR 2024

क्रूज़ डेल टोरो ने हम्बर्टो को रिंग के बाहर किया। एंजल और हम्बर्टो ने मिलकर टोरो की हालत खराब की। रिंग में LDF के दोनों सदस्यों ने वाइल्ड पर पॉपअप किक का कॉम्बिनेशन लगाया और फिर पिन किया।

नतीजा: लिगाडो डेल फैंटासमा की जीत हुई 

06:08 (IST)16 MAR 2024

हम्बर्टो ने क्रूज़ डेल टोरो की हालत खराब की और एंजल को टैग दिया। एंजल ने जोएक्विन वाइल्ड पर ड्रॉपकिक लगाई और हम्बर्टो को दोबारा टैग दिया। दोनों ने मिलकर क्रूज़ को टॉप रोप से स्लैम दिया। हम्बर्टो पिन करने गए लेकिन वाइल्ड ने आकर उन्हें रोका। संघर्ष के बाद आखिर टोरो ने वापसी की और वाइल्ड को टैग दिया। दूसरी ओर एंजल को टैग मिला। जोएक्विन ने LDF के दोनों सदस्यों पर ड्रॉपकिक लगाई। उन्होंने हम्बर्टो को धराशाई किया और फिर एंजल पर टोर्नेडो डीडीटी लगाया। वो पिन करने गए लेकिन हम्बर्टो ने उन्हें रोका। 

06:03 (IST)16 MAR 2024

LWO vs लिगाडो डेल फैंटासमा (WrestleMania XL में होने वाले टैग टीम टाइटल मैच में जगह बनाने के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का मुकाबला)

मैच की शुरुआत में एंजल गार्ज़ा और हम्बर्टो ने दबदबा बनाया लेकिन बाद में क्रूज़ डेल टोरो और जोएक्विन वाइल्ड ने उन्हें रिंग के बाहर किया। LWO के दोनों सदस्यों ने उनपर डाइव लगाई। वाइल्ड अब हम्बर्टो के खिलाफ डॉमिनेट कर रहे हैं। वाइल्ड ने टोरो को टैग दिया। टोरो ने रोप्स का सहारा लेकर हम्बर्टो पर मूनसॉल्ट लगाया। 

05:53 (IST)16 MAR 2024

द रॉक ने एक बेल्ट निकाला।

द रॉक: मैं आपके बेटे (कोडी रोड्स) पर इस बेल्ट से हमला करूंगा। इसपर उनका खून आ जाएगा और फिर रोमन की जीत हो जाएगी। इसके बाद मैं यह बेल्ट आपको दूंगा और फिर आप भी अपने बेटे की तरह रोने लगेंगी। इसके बाद मैं आपको वेलकम कहूंगा। 

द रॉक ने अपना कैचफ्रेज उपयोग किया और इसी के साथ सैगमेंट खत्म हुआ। 

05:51 (IST)16 MAR 2024

द रॉक: मैं अब कुछ बोलना चाहता हूं। पिछले हफ्ते कोडी रोड्स ने द रॉक पर थप्पड़ जड़ा था। सभी ने इसकी आवाज सुनी और मुझे यह थप्पड़ महसूस हुआ। कोडी रोड्स आखिर मैन बन गए। द रॉक ने इसके बाद क्या किया? मैं उस समय हंसने लगा। मैं और फैंस देखना चाहते थे कि कोडी रोड्स किस तरह से Raw में प्रतिक्रिया देंगे।

कोडी रोड्स के Raw में प्रोमो की क्लिप दिखाई गई।

द रॉक: आप (कोडी रोड्स) रोने लगे। आप यह टाइटल किसी को नहीं दे पाएंगे। कोडी रोड्स, मैं आपकी मां को एक मैसेज देना चाहता हूं। आप द रॉक को नहीं जानती होंगी लेकिन अब आप जान जाएंगी। कोडी रोड्स ने रॉक से कुछ छीना है और मैं अब इसका बदला लूंगा। मैं और रोमन रेंस, कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को हराएंगे। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल मैच में ब्लडलाइन रूल्स शर्त जुड़ जाएगी। इसके बाद कोडी रोड्स की हार होगी। रोड्स आपको वो बेल्ट नहीं दे पाएंगे। मैं आपको एक बेल्ट दूंगा। 

05:47 (IST)16 MAR 2024

द रॉक ने गाते हुए कहा: मैं कोडी रोड्स और उनके दोस्त की हालत खराब करूंगा। यहां काफी ज्यादा ड्रामा होने वाला है और आपके पास रोने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। हम कोडी रोड्स की मां के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि किस तरह से कोडी रोड्स का जन्म हुआ। डस्टी रोड्स ने बेटे का दुनिया में स्वागत किया लेकिन वो (कोडी रोड्स) काफी अजीब रहे। वो सिर्फ एक गलती का नतीजा थे। उनके टैग टीम पार्टनर भी हैं। सैथ रॉलिंस से ज्यादा उनकी पत्नी फेमस हैं। मैं उनसे कभी भी टाइटल छीन सकता हूं। हमने कोडी रोड्स के परिवार और सैथ रॉलिंस को लेकर बात कर ली है। हम किसी के बारे में भूल रहे हैं? कोडी क्राईबेबीज रह गए हैं। आपको (क्राईबेबीज) लाइन क्रॉस नहीं करनी चाहिए, वरना आपको फाइनल बॉस द्वारा काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन्यवाद। 

05:42 (IST)16 MAR 2024

द रॉक का सैगमेंट

द रॉक: अमूमन हर हफ्ते आकर मैं हर शहर के फैंस का मजाक बनाता हूं। इस बार चीज़ें अलग हैं। यह शहर अलग है। सालों पहले द रॉक ने अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत मेम्फिस में ही की थी। क्या आपको उस समय का द रॉक का नाम पता है? उस समय मेरा नाम फ्लेक्स कवाना हुआ करता था। आखिर द रॉक की घर वापसी हो गई है। सालों बाद मैं वापस आया हूं और इसी के चलते हम कुछ मनोरंजक करने वाले हैं। क्या आप चाहते हैं कि द रॉक एक सॉन्ग गाएं? मैं आपको बताऊंगा कि कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ WrestleMania में क्या होने वाला है। 

05:36 (IST)16 MAR 2024

WWE SmackDown की शुरुआत हो गई है और द रॉक एंट्री कर रहे हैं। 

19:52 (IST)15 MAR 2024

WWE SmackDown की शुरुआत शनिवार 16 मार्च 2024 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

19:51 (IST)15 MAR 2024

WWE SmackDown से जुड़े बड़े ऐलान

- द रॉक की अपीयरेंस देखने को मिलेगी। 
- रे मिस्टीरियो वापसी करेंगे। 
- यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल नज़र आएंगे। 
- बेली vs डकोटा काई 

19:49 (IST)15 MAR 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। इस शो में द रॉक नज़र आने वाले हैं। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications