Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 15 सितंबर 2023: The Rock की धमाकेदार वापसी, John Cena और दिग्गज ने Roman Reigns के भाइयों को भागने पर किया मजबूर

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 15 सितंबर 2023: The Rock की धमाकेदार वापसी, John Cena और दिग्गज ने Roman Reigns के भाइयों को भागने पर किया मजबूर

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedSep 16, 2023 07:44 IST

WWE SmackDown को The Rock, John Cena ने बनाया बहुत ही ज्यादा खास। जानिए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में क्या-क्या हुआ

topic-thumbnail

07:44 (IST)16 SEP 2023

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे।

07:42 (IST)16 SEP 2023

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- पैट मैकेफी और ऑस्टिन थ्योरी के बीच बहस हुई। अचानक द रॉक ने चौंकाने वाली वापसी की और थ्योरी से उनकी बहस हुई। उन्होंने ऑस्टिन पर हमला किया और फिर पैट ने भी हील स्टार को निशाना बनाया। 
- फिन बैलर ने एजे स्टाइल्स को जिमी उसो की मदद से हराया। 
- रे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबार के बीच एक सैगमेंट द्वारा मैच तय हुआ। बॉबी लैश्ले और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने दखल दिया। LWO और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का मैच तय हुआ। 
- स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने टैग टीम मैच में LWO को मात दी। मैच के बाद भी दोनों ग्रुप्स के बीच बवाल मचा। 
- एलए नाइट ने द मिज़ को सिंगल्स मैच में हराया। मैच के बाद उन्होंने चैंपियनशिप के लिए लड़ने की बात कही। 
- ओस्का ने बेली को शॉट्ज़ी की इंटेरफेरेंस का फायदा उठाकर हराया। 
- ग्रेसन वॉलर इफेक्ट शो में जॉन सीना नज़र आए। इसी बीच जिमी उसो आए और सोलो सिकोआ ने भी एंट्री की। दोनों ने जॉन पर हमला किया और उन्हें बचाने के लिए एजे स्टाइल्स आए। अंत में सोलो भाग गए और जिमी को भी उन्होंने बेबीफेस स्टार्स से बचाया। 

07:29 (IST)16 SEP 2023

जिमी उसो खुश हो गए। सोलो ने जिमी उसो को समोअन स्पाइक देने का नाटक किया और उन्होंने पलटते हुए जॉन सीना पर किक लगाई। जिमी उसो और सोलो सिकोआ ने मिलकर रिंग कॉर्नर मे जॉन सीना पर हमला किया। एजे स्टाइल्स ने जॉन सीना को बचाया। उन्होंने मिलकर सोलो सिकोआ को रिंग के बाहर किया। सीना ने जिमी पर फाइव नकल शफल मूव लगाया और फिर एटीट्यूड एडजस्टमेंट देने के लिए उठाया। सोलो ने अपने भाई को रिंग के बाहर खींचा। सीना और स्टाइल्स के कारण रोमन रेंस के भाइयों को रिंग से भागने पर मजबूर होना पड़ा।

जॉन सीना और एजे स्टाइल्स का पलड़ा भारी रहा और इस तरह शो खत्म हुआ। 

07:27 (IST)16 SEP 2023

जिमी उसो ने जॉन सीना ने माइक छीना।

जिमी उसो: ग्रेसन वॉलर, आपकी बात सही है। जॉन सीना, आपको कोई नहीं देखना चाहता, सब मुझे देखने के लिए आए हैं। फैंस आपसे प्यार करते हैं। अगर आप पिछले हफ्ते के बाद कुछ नहीं कर सकते, तो फिर मेरी रिंग से बाहर हो जाइए। 

सोलो सिकोआ ने एंट्री की और जॉन सीना को घूरने लगे। 

07:24 (IST)16 SEP 2023

ग्रेसन वॉलर: यह एक सपने की तरह है। आपके साथ ग्रेसन वॉलर इफेक्ट शो पर आना बड़ी बात है। मैंने आपको शो पर एक बड़े कारण से बुलाया है। सभी को एडवाइस की जरूरत है। इन्हें ग्रेसन वॉलर की तरह बनना चाहिए। आप बैठकर अन्य स्टार्स को आगे बढ़ने का मौका दे सकते हैं लेकिन आप स्पॉटलाइट छीन लेते हैं। आपने Payback 2023 में भी यही किया। आपने इसके बाद आकर फैंस से झूठ बोला। इसमें कोई शक नहीं है कि आप इतिहास के सबसे बड़े स्टार हैं। आप अब पहले की तरह नहीं रहे, जब से मेरे दोस्त ऑस्टिन थ्योरी ने आपको WrestleMania में हराया। 

जॉन सीना ने टी-शर्ट निकाली और ग्रेसन वॉलर ने उन्हें आखिर बात करने का मौका दिया। जिमी उसो ने एंट्री की। 

07:20 (IST)16 SEP 2023

ग्रेसन वॉलर इफेक्ट शो

ग्रेसन वॉलर:
मेरे शो पर कई सारे बड़े दिग्गज नज़र आए हैं लेकिन अब सबसे बड़े स्टार आने वाले हैं। उनका करियर उनके बालों की हेयरलाइन की तेजी से खत्म हो रहा है। आइए जॉन सीना का स्वागत करते हैं। 

07:18 (IST)16 SEP 2023

WWE SmackDown के अगले एपिसोड के लिए बड़े ऐलान

- इयो स्काई vs ओस्का (WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच)
- रे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबार vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स 

07:14 (IST)16 SEP 2023

ओस्का ने बेली को एंकल लॉक में फंसाया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने बेली को टॉप रोप से शानदार मूव लगाया और पिन करने की कोशिश की। हालांकि, बेली ने किकआउट किया और उन्होंने ओस्का के सबमिशन से खुद को बचाया। रिंगसाइड पर बेली ने ओस्का की हालत खराब करने का फैसला किया। शॉट्ज़ी ने आकर बेली का ध्यान भटकाया और ओस्का ने बैकस्लाइड मूव लगाकर पिन करते हुए वापसी की।

नतीजा: ओस्का की जीत हुई 

मैच के बाद शॉट्ज़ी ने बेली को भगाया। 

07:11 (IST)16 SEP 2023

बेली ने रोप्स का सहारा लेकर ओस्का को धराशाई किया। उन्होंने पिन करने की कोशिश की लेकिन दिग्गज ने हार नहीं मानी। ओस्का ने बेली को लॉक में फंसाया लेकिन बेली ने हार नहीं मानी। जापान की दिग्गज ने हील स्टार को जर्मन सुपलेक्स दिया और किक लगाई। उन्होंने घुटने से बेली पर हमला किया। ओस्का ने किक लगाई लेकिन बेली ने उन्हें रिंग कॉर्नर में धकेला। 

07:05 (IST)16 SEP 2023

ओस्का vs बेली

ओस्का ने बेली पर किक्स लगाई और बेली ने उन्हें टक्कर दी। बेली ने ओस्का से बचने की कोशिश की और फिर उनपर हमला किया। ओस्का ने टॉप रोप से बेली पर ड्रॉपकिक लगाई। बेली ने ओस्का को रिंग पोस्ट में दे मारा। 

06:58 (IST)16 SEP 2023

बैकस्टेज बेली खुश नहीं थी कि इयो स्काई ने अचानक से ओस्का को मैच के लिए चैलेंज कर दिया। डकोटा काई ने यहां बेली को खुद ओस्का को हराने की सलाह दी। 

06:55 (IST)16 SEP 2023

बैकस्टेज प्रिटी डेडली की मुलाकात एडम पीयर्स से हुई। इसी बीच पीयर्स ने बताया कि थोड़े समय में उनकी वापसी संभव हो जाएगी। इस टीम ने अलग-अलग तरह के बहाने बनाए। 

06:48 (IST)16 SEP 2023

सोलो सिकोआ बैकस्टेज नाइट का देख रहे थे और पॉल हेमन ने उन्हें इस चीज़ पर फोकस करने के बजाय जिमी उसो पर ध्यान रखने के लिए कहा। हेमन ने कहा कि उन्हें रोमन रेंस से चीज़ों को करने के लिए ऑर्डर नहीं मिला। सोलो ने कहा कि वो अपने हिसाब से चीज़ें हैंडल करेंगे। 

06:47 (IST)16 SEP 2023

एलए नाइट ने माइक लिया और प्रोमो कट किया।

एलए नाइट: जब से मैंने SmackDown में कदम रखा था, मैंने कहा था कि मैं चैंपियनशिप के लिए आ रहा हूं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वो रे मिस्टीरियो, गुंथर, सैथ रॉलिंस या रोमन रेंस क्यों नहीं हो। मैं टॉप 2 में हूं और मैं दूसरे स्थान पर नहीं हूं। 

06:45 (IST)16 SEP 2023

द मिज़ के डीडीटी से नाइट ने खुद को बचाया। हालांकि, दिग्गज ने बाद में एलए को धराशाई कर ही दिया। नाइट ने मिज़ पर पंच लगाए और मिज़ ने किक लगाई। नाइट ने दिग्गज को रोप्स पर फेंका और फिर BFT देते हुए पिन किया।

नतीजा: एलए नाइट की जीत हुई 

06:43 (IST)16 SEP 2023

द मिज़ ने एलए नाइट पर किक्स लगाई और बिग बूट दिया। उन्होंने घुटनों से भी एलए पर हमला किया और पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। मिज़ अपना फिनिशर देने गए लेकिन नाइट ने खुद को बचाया। उन्होंने मिज़ पर डीडीटी मूव लगाया और रिंग कॉर्नर में उनकी हालत खराब की। दोनों ने एक-दूसरे को रोलअप द्वारा पिन करने का असफल प्रयास किया। 

06:37 (IST)16 SEP 2023

द मिज़ ने घुटने से नाइट पर हमला किया और उनपर किक लगाई। नाइट ने मिज़ के मूव से खुद को बचाया और नेकब्रेकर लगाया। साथ ही टॉप रोप से अलग मूव देकर किक लगाई। उन्होंने पिन करने की कोशिश की लेकिन मिज़ ने किकआउट किया। मिज़ ने रिंग एप्रन का सहारा लेकर दोबारा नाइट पर दबदबा बनाया। 

06:35 (IST)16 SEP 2023

द मिज़ ने एलए नाइट को हेडलॉक में फंसाया। नाइट ने वापसी की और मिज़ को शोल्डर अटैक द्वारा धराशाई किया। नाइट ने मिज़ को हेडलॉक लगाया और दोबारा उनपर कंधों से हमला किया। द मिज़ ने वापसी की और रिंग कॉर्नर में नाइट पर हमला किया। मिज़ ने नाइट पर चॉप्स लगाए और मेगास्टार ने भी उनपर इसी तरह से वार किया। नाइट ने दिग्गज पर नेकब्रेकर लगाया और रोप्स का सहारा लेकर अलग तरह का मूव दिया। 

06:31 (IST)16 SEP 2023

द मिज़ vs एलए नाइट

06:23 (IST)16 SEP 2023

LWO vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स

ब्रेक के दौरान ही मैच शुरू हो गया था और जब एक्शन शुरू हुआ, तो दोनों टीमों ने कुछ मूव्स का उपयोग किया। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने क्रूज़ डेल टोरो को रिंग के बाहर किया और जोएक्विन वाइल्ड पर अपना फिनिशर लगाकर पिन किया।

नतीजा: स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की जीत हुई 

मुकाबले के बाद बॉबी लैश्ले ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को LWO के दोनों सदस्यों पर हमला करने के लिए कहा। इसी बीच रे पर भी हमला हुआ। रे मिस्टीरियो यह देखकर लैश्ले से खुश नज़र नहीं आए और उनके बीच मैच के संकेत मिले। 

06:17 (IST)16 SEP 2023

बॉबी लैश्ले और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने एंट्रेंस रैम्प पर एंट्री की।

बॉबी लैश्ले: टैग टीम डिवीजन की हालत खराब है और यहां पर एक टैग टीम प्यार की बातें कर रही हैं। 

एंजेलो डॉकिंस और मोंटेज़ फोर्ड ने मौके नहीं मिलने पर बात की। क्रूज़ डेल टोरो और जोएक्विन वाइल्ड ने उन्हें चुप कराया और लड़ने के लिए कहा। रेफरी आ गए हैं। 

06:16 (IST)16 SEP 2023

रे मिस्टीरियो और LWO का सैगमेंट

रे मिस्टीरियो: आपका SmackDown में स्वागत है और मैं अपने परिवार LWO के साथ हूं। पहले मैं बुरे समय से जा रहा था और LWO ने मुझे मोटिवेट किया। इसी वजह से मैं यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हूं। आप मेरा परिवार हैं।

सैंटोस इस्कोबार: जब मैं ऑस्टिन थ्योरी के हमले के बाद लड़ने के लिए क्लियर नहीं था, तो आपने आगे आकर टाइटल जीता। मैं हमेशा से चाहता था कि हमारे बीच टाइटल के लिए मैच हो। मेरे मन में आपके लिए बहुत सम्मान है। 

रे मिस्टीरियो ने इसे स्वीकार किया और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। 

06:13 (IST)16 SEP 2023

फिन बैलर की बैकस्टेज जिमी उसो से बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि जे उसो ने जजमेंट डे में आने के लिए मना नहीं किया है। उन्होंने जिमी को भी साथ जुड़ने का ऑफर दिया। पॉल हेमन पीछे से बातें सुन रहे थे और फिर वो जिमी से मिलने आए। 

06:11 (IST)16 SEP 2023

द रॉक और पैट मैकेफी बैकस्टेज बातचीत कर रहे थे। इसी बीच जॉन सीना आए और उन्होंने रॉक का स्वागत किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। 

06:06 (IST)16 SEP 2023

फिन रिंग के बाहर चले गए और एजे स्टाइल्स ने उनपर डाइव लगाई। एजे ने डॉमिनिक को क्लोथ्सलाइन दी और फिर फिन को फिनॉमिनल फोरआर्म देने का प्लान बनाया। डेमियन प्रीस्ट & डॉमिनिक मिस्टीरियो ने दखल दिया और रेफरी ने उन्हें बैकस्टेज भेजा। एजे ने स्टाइल्स क्लैश लगाने के लिए फिन को सेटअप किया। हालांकि, जिमी उसो ने एंट्री की और एजे का ध्यान भटक गया। फिन ने फायदा उठाकर अलग अंदाज में पिन करके जीत हासिल की।

नतीजा: फिन बैलर की जीत हुई 

06:04 (IST)16 SEP 2023

स्टाइल्स ने Raw सुपरस्टार पर चॉप्स लगाए और फिर दोनों एक-दूसरे पर साथ में टकरा गए। एजे ने फिन पर पंच लगाया और रिंग कॉर्नर में क्लोथ्सलाइन दी। एजे ने फिन को हटाया और इसी बीच डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रेफरी का ध्यान भटकाया। फिन ने स्टाइल्स की आंखों को निशाना बनाया लेकिन स्टाइल्स ने जबरदस्त मूव लगाकर वापसी की। एजे टॉप रोप मूव नहीं लगा पाए लेकिन उन्होंने Raw स्टार को अलग अंदाज में नेकब्रेकर दिया। 

05:58 (IST)16 SEP 2023

फिन बैलर vs एजे स्टाइल्स

मैच शुरू होते ही डेमियन प्रीस्ट ने एजे स्टाइल्स का ध्यान भटकाया और फिन बैलर ने फायदा उठाकर दिग्गज पर हमला किया। एजे ने वापसी की बैलर पर बैकब्रेकर मूव लगाया और फिन ने उनपर ड्रॉपकिक लगाई। मौजूदा टैग टीम चैंपियन ने स्टाइल्स को हेडलॉक में फंसाया। एजे स्टाइल्स ने खुद को बचाया लेकिन फिन ने उनपर ड्रॉपकिक लगाई। स्टाइल्स ने वापसी करके फिन को रिंग के बाहर किया। 

05:50 (IST)16 SEP 2023

ऑस्टिन थ्योरी ने रॉक पर पंच लगाए। दिग्गज ने इसे काउंटर किया और थ्योरी को स्पाइनबस्टर दिया। उन्होंने फैंस को सम्बोधित करते हुए थ्योरी पर पीपल्स एल्बो मूव लगाया। पैट मैकेफी ने थ्योरी पर किक लगाई और फिर अपने अंदाज में रॉक का पीपल्स एल्बो मूव लगाया। रॉक ने पैट को गले लगाया और सैगमेंट का अंत हुआ। 

05:48 (IST)16 SEP 2023

द रॉक: एक सेकेंड रुकिए, यह चैंट्स अच्छी थी। मैं दोनों दिशाओं के फैंस को दोबारा चैंट्स लगाने के लिए बोल रहा हूं।

ऑस्टिन थ्योरी को गुस्सा आया और उन्होंने फैंस को चुप होने के लिए कहा। पैट मैकेफी ने कहा कि यह शो 2 घंटे का है।

द रॉक: रॉक को पता है कि शो 2 घंटे का है और ऐसे में हम इसका आनंद लेंगे। मैं आपको नहीं जानता हूं। मैं यह चीज़ जानता हूं कि अगले तीन सेकेंड्स में मैं आपकी हालत खराब कर दूंगा। 

05:46 (IST)16 SEP 2023

ऑस्टिन थ्योरी: मुझे भी कोशिश करनी चाहिए। आखिर इन बकवास लोगों को द रॉक और पैट मैकेफी देखने को मिले। इस बार स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन नहीं बल्कि द रॉक आए हैं, जो एक असल दिग्गज हैं।

रॉक बोलने गए लेकिन ऑस्टिन थ्योरी ने दखल देते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

द रॉक: इस चीज़ से फर्क पड़ता है। फैंस को इससे फर्क पड़ता है। स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन यहां नहीं हैं और वो मेरे दोस्त हैं। अगर वो आते, तो आपकी हालत खराब करने की बात करते। आप यहां आकर स्टोन कोल्ड, पैट मैकेफी और फैंस की बेइज्जती कर रहे हैं। आप ऑस्टिन थ्योरी हैं और आप ए टाउन से हैं।

ऑस्टिन थ्योरी: हां।

द रॉक: आप मूर्ख हैं। दोनों दिशाओं के फैंस चैंट्स लगाएंगे। 

05:43 (IST)16 SEP 2023

द रॉक ने माइक लिया।

ऑस्टिन थ्योरी: आपको पता है कि यह किसकी रिंग है? आपको काफी समय हो गया।

द रॉक:  चुप हो जाइए। आपको बिल्कुल नहीं पता कि यह चीज़ें किस तरह से काम करती है। आखिर द रॉक की डेनवर में वापसी हो गई है। 

05:40 (IST)16 SEP 2023

अचानक 'पीपल्स चैंपियन' द रॉक का थीम सॉन्ग बजा और उन्होंने चौंकाने वाली वापसी की। फैंस से उन्हें काफी तगड़ी प्रतिक्रिया मिली। 

05:38 (IST)16 SEP 2023

पैट मैकेफी का सैगमेंट

पैट मैकेफी ने फैंस का स्वागत किया और बताया कि वो जहां अभी काम कर रहे हैं, वहां से एरीना 1 घंटे की दुरी पर है। इसी वजह से उन्होंने वापसी करने का फैसला किया। ऑस्टिन थ्योरी आए और उनकी पैट से बहस देखने को मिली को मिली। थ्योरी ने SmackDown को अपना शो बताया था और पैट ने कहा कि यह पीपल्स शो है। 

05:36 (IST)16 SEP 2023

WWE SmackDown की शुरुआत हो गई है और पैट मैकेफी का चौंकाने वाला रिटर्न हुआ। 

21:30 (IST)15 SEP 2023

WWE SmackDown की शुरुआत शनिवार 16 सितंबर 2023 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

21:29 (IST)15 SEP 2023

SmackDown में जिमी उसो और ब्लडलाइन की कहानी भी आगे बढ़ सकती है। इसके अलावा बॉबी लैश्ले के नए फैक्शन पर भी सभी की नज़रें होंगी। 

21:29 (IST)15 SEP 2023

WWE SmackDown के लिए बड़े ऐलान

- एलए नाइट vs द मिज़ 
- ग्रेसन वॉलर इफ्केट शो पर जॉन सीना स्पेशल गेस्ट होंगे

21:28 (IST)15 SEP 2023

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आपका स्वागत है। इस ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जॉन सीना नज़र आने वाले हैं। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications