Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown 2024
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 19 अप्रैल 2024: Roman Reigns की गैरमौजूदगी में The Bloodline ने मचाया बवाल, पूर्व चैंपियन हुआ लहूलुहान, बड़े चैंपियनशिप मैच का हुआ ऐलान

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 19 अप्रैल 2024: Roman Reigns की गैरमौजूदगी में The Bloodline ने मचाया बवाल, पूर्व चैंपियन हुआ लहूलुहान, बड़े चैंपियनशिप मैच का हुआ ऐलान

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 20, 2024 07:31 IST

WWE SmackDown में ब्लडलाइन के सदस्य ने दिग्गज को किया लहूलुहान, मेन इवेंट का चौंकाने वाला अंत

topic-thumbnail

07:31 (IST)20 APR 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे। 

07:31 (IST)20 APR 2024

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- एजे स्टाइल्स ने एलए नाइट को हराया और कोडी रोड्स के खिलाफ Backlash 2024 में चैंपियनशिप मैच हासिल किया। 
- ट्रिपल एच ने ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर को नई चैंपियनशिप दी। 
- द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने न्यू कैच रिपब्लिक, AOP और लिगाडो डेल फैंटासमा को हराया और WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच हासिल किया। 
- सोलो सिकोआ और पॉल हेमन का सैगमेंट देखने को मिला। टामा टोंगा घायल केविन ओवेंस को लेकर आए और ब्लडलाइन ने उनकी हालत खराब की। 
- सैंटोस इस्कोबार ने कार्लिटो को हराया। 
- बेली और नेओमी का WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच टिफनी स्ट्रैटन के दखल के चलते नो कॉन्टेस्ट में खत्म हुआ। उन्होंने मैच के बाद दोनों स्टार्स पर हमला किया। 

07:28 (IST)20 APR 2024

नेओमी के सबमिशन मूव से बेली ने खुद को बचाया। दोनों अब एक-दूसरे पर गुस्सा निकाल रही हैं। नेओमी ने बेली को रिंग के बाहर किया और उनपर डाइव लगाई। बेली ने विरोधी को अनाउसंर्स टेबल पर बेली टू बेली सुपलेक्स दिया। अचानक टिफनी स्ट्रैटन आईं और बेली पर हमला किया।

नतीजा: नो कॉन्टेस्ट द्वारा मैच खत्म हुआ 

उन्होंने नेओमी पर भी हमला किया। वो दोनों स्टार्स को रिंग में लेकर गईं और फिर उनपर प्रिटिएस्ट मूनसॉल्ट एवर लगाया। 

07:24 (IST)20 APR 2024

नेओमी ने टॉप रोप से चैंपियन पर क्रॉसबॉडी मूव लगाया और पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किकआउट किया। बेली ने विरोधी को टर्नबकल में दे मारा और बैक सुपलेक्स लगाया। वो पिन करने गईं लेकिन नेओमी ने हार नहीं मानी। बेली एल्बो ड्रॉप लगाने गईं लेकिन नेओमी ने घुटने ऊपर किए। पूर्व टैग टीम चैंपियन ने बेली पर फेसफर्स्ट मूव लगाया और टॉप रोप पर गईं। बेली ने मूनसॉल्ट से खुद को बचाया और घुटने से उनपर वार किया। बेली अपना एल्बो ड्रॉप लगाने में सफल रहीं। उन्होंने पिन करने की कोशिश की लेकिन नेओमी ने किकआउट किया। 

07:20 (IST)20 APR 2024

नेओमी ने एंट्री कर ली है और अब बेली आ रही हैं।

नेओमी vs बेली (WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच)

नेओमी और बेली एक-दूसरे पर टेकडाउन मूव्स लगा रही हैं। बेली ने नेओमी को सबमिशन में होल्ड किया। पूर्व TNA स्टार ने खुद को इससे बचाया लेकिन चैंपियन ने उनपर शोल्डर टैकल मूव लगाया। नेओमी अलग-अलग तरह से पिन करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन बेली ने किकआउट किया। दोनों ने एक-दूसरे पर डबल क्रॉसबॉडी मूव लगाया। 

07:13 (IST)20 APR 2024

कोडी रोड्स का वीडियो सैगमेंट देखने को मिला। इसमें उन्होंने एजे स्टाइल्स की तारीफ की और उनके खिलाफ अपने मैच को हाइप किया। इसी बीच ऐलान हुआ कि अगले हफ्ते रोड्स और स्टाइल्स के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट देखने को मिलेगा। 

07:05 (IST)20 APR 2024

एरीना में ही मौजूद डैमेज कंट्रोल का इंटरव्यू देखने को मिल रहा है। डकोटा काई ने दावा किया कि इयो स्काई दोबारा चैंपियन बनेंगी। उन्होंने काबुकी वॉरियर्स के टैग टीम चैंपियन रहने की बात कही। इसी बीच जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर ने भी अटेंडेंस में एंट्री की। उनकी डैमेज कंट्रोल से बहस हो रही है। 

07:03 (IST)20 APR 2024

सैंटोस इस्कोबार ने कार्लिटो पर चॉप्स लगाए और रिंग कॉर्नर में नी अटैक मूव दिया। उन्होंने दिग्गज पर हरिकेनराना लगाया। उन्होंने कार्लिटो को सबमिशन द्वारा होल्ड किया। कार्लिटो ने LDF के लीडर पर लगातार दो क्लोथ्सलाइन लगाए । वो टॉप रोप पर गए लेकिन इलेक्ट्रा लोपेज़ एप्रन पर आकर खड़ी हो गईं। ज़ेलिना वेगा उनपर हमला करने गईं लेकिन वो ही धराशाई हो गईं। इससे कार्लिटो का ध्यान भटक गया। सैंटोस ने रोप्स का सहारा लेकर दिग्गज पर लो ब्लो लगाया और फिर फैंटम ड्राइवर देकर पिन किया।

नतीजा: सैंटोस इस्कोबार की जीत हुई 

06:58 (IST)20 APR 2024

कार्लिटो vs सैंटोस इस्कोबार

कार्लिटो ने सैंटोस इस्कोबार पर दबदबा बनाया। उन्होंने इस्कोबार पर एल्बो ड्रॉप और ड्रॉपकिक मूव लगाया। कार्लिटो ने सैंटोस को रिंग से बाहर किया और डाइव लगाई। 

06:54 (IST)20 APR 2024

बैकस्टेज निक एल्डिस, पॉल हेमन को पार्किंग एरिया में ले गए। उन्होंने बताया कि टामा टोंगा ने कार से केविन ओवेंस ठोका। क्रैश हुई कार भी दिखाई गई। निक एल्डिस ने बताया कि इसका नतीजा ब्लडलाइन के लिए बहुत खराब हो सकता है लेकिन वो इसे अगले हफ्ते रिंग में हल करना चाहेंगे। 

06:51 (IST)20 APR 2024

अचानक टामा टोंगा घायल केविन ओवेंस को धराशाई करते हुए रिंगसाइड पर ले आए। ऑफिशियल्स उन्हें एंट्रेंस रैंप पर चेक कर रहे हैं। केविन ओवेंस बुरी तरह लहूलुहान हैं। टामा टोंगा अब रिंग में आ गए हैं और सभी सदस्य ब्लडलाइन का साइन दिखा रहे हैं। रेफरी केविन को बैकस्टेज लेकर जाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो रिंगसाइड पर आ गए हैं। उन्होंने टामा पर हमला किया लेकिन वो सोलो सिकोआ का शिकार हो गए। सिक्योरिटी गार्ड्स आकर उन्हें अलग कर रहे हैं। इसी बीच सोलो सिकोआ ने केविन पर समोअन स्पाइक लगाया। टामा टोंगा पहले से लहूलुहान केविन की हालत खराब कर रहे हैं। वो चेयर लेकर रिंग में आए लेकिन जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने उन्हें रोका। 

06:43 (IST)20 APR 2024

सोलो सिकोआ का सैगमेंट

पॉल हेमन:
मेरा नाम पॉल हेमन हैं। सोलो सिकोआ की परमिशन लेकर मैं आपको बताना चाहता हूं कि ब्लडलाइन में क्या हुआ है।

फैंस अब "We Want Roman" चैंट्स लगा रहे हैं।

पॉल हेमन खुद को रोमन रेंस का वाइजमैन बताने गए लेकिन सोलो सिकोआ ने उन्हें रोका और खुद माइक हाथ में लिया।

सोलो सिकोआ: पिछले हफ्ते मैंने कुछ फैसले लिए। मुझे अपने भाई को खोना पड़ा, ताकि मैं नए सदस्य को ढूंढ पाऊं, जिनका नाम टामा टोंगा है। 

06:36 (IST)20 APR 2024

बैकस्टेज पॉल हेमन और सोलो सिकोआ, केविन ओवेंस को ढूंढने में असफल रहे। पॉल हेमन ने बताया कि एक समय पर सोलो ही सभी फैसले लेंगे लेकिन अभी चीज़ें उनके हाथ में नहीं हैं। सोलो सिकोआ का थीम सॉन्ग बजा और वो रिंग की ओर बढ़ रहे हैं। पॉल हेमन भी उनके साथ जा रहे हैं। 

06:35 (IST)20 APR 2024

बैकस्टेज बेली ने इंटरव्यू में अपने पहले टाइटल डिफेंस को लेकर उत्साह दिखाया। इसी बीच उन्होंने दावा किया कि वो चैंपियनशिप रिटेन करेंगी। 

06:31 (IST)20 APR 2024

मोंटेज़ फोर्ड ने आकर एंजल गार्ज़ा और टायलर बेट पर साथ में फ्रॉम द हैवन्स मूव लगाया। इसी बीच एंजेलो डॉकिंस ने बेट से टैग लिया और फिर एंजल गार्ज़ा पर डबल टीम मूव लगाया। इसी के साथ डॉकिंस ने पिन करते हुए टीम को जीत दिलाई।

नतीजा: स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की जीत हुई 

06:30 (IST)20 APR 2024

रेज़ार ने एंजेलो डॉकिंस को पावरबॉम्ब दिया और एकम ने पीट डन को उठाकर डॉकिंस पर स्लैम दिया। AOP का डॉमिनेशन देखते हुए सभी टीमों ने मिलकर उन्हें रिंग के बाहर किया। अब बाकी तीन टीमों के बीच मूव्स एक्सचेंज हो रहे हैं। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने बेर्टो पर ब्लॉकबस्टर लगाया और मोंटेज़ फोर्ड पिन करने गए लेकिन पीट डन ने आकर उन्हें रोका। सभी सुपरस्टार्स रिंग के बाहर धराशाई हैं। टायलर बेट, बेर्टो को लेकर रिंग में आए। वो अपना फिनिशर लगाने गए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। LDF के पास मोमेंटम है। उन्होंने डबल टीम मूव लगाया। 

06:21 (IST)20 APR 2024

AOP के सदस्य डॉमिनेट कर रहे हैं। अब पीट डन और टायलर बेट ने मिलकर रेज़ार के खिलाफ दबदबा बनाया। उन्होंने LDF पर भी हमला किया। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और न्यू कैच रिपब्लिक ने मिलकर रेज़ार पर हमला किया। टायलर बेट ने रेज़ार को उठा लिया था लेकिन LDF ने उन्हें रोका। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने उन्हें रिंग के बाहर किया। अब न्यू कैच रिपब्लिक से उनकी लड़ाई हो रही है। सभी टीमों की ओर से जबरदस्त टॉप रोप सीक्वेंस देखने को मिला। LDF ने टायलर पर डबल टीम मूव लगाया। बेर्टो पिन करने गए लेकिन पीट डन ने उन्हें रोका। पीट डन और टायलर बेट ने LDF के सदस्यों पर एंकल लॉक लगाया। 

06:16 (IST)20 APR 2024

द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs न्यू कैच रिपब्लिक vs AOP vs लिगाडो डेल फैंटासमा (SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए फैटल 4 वे नंबर 1 कंटेंडर्स मैच) 

मोंटेज़ फोर्ड और टायलर बेट ने मैच की शुरुआत की। एंजल गार्ज़ा ने बेट से टैग लिया और उनकी हालत खराब की। उन्होंने मोंटेज़ फोर्ड पर भी हमला किया। फोर्ड ने एंजेलो को टैग दिया और उन्होंने गार्ज़ा पर ड्रॉपकिक लगाई। एंजल ने AOP के एकम को टैग दिया। AOP ने रिंग में आकर सभी टीमों की हालत खराब की। 

06:13 (IST)20 APR 2024

बैकस्टेज नेओमी ने बेली को हराकर चैंपियन बनने का दावा ठोका। 

06:04 (IST)20 APR 2024

ग्रेसन वॉलर: आपने Raw में ऑसम ट्रुथ को नई चैंपियनशिप दी। अब आप असली चैंपियन को हमारी नई चैंपियनशिप देंगे।

ऑस्टिन थ्योरी: मैंने सुना है कि आप (ट्रिपल एच) मैजिक ट्रिक दिखाते हैं। मैं चाहता हूं कि आप हमारे लुक को बेहतर करें।

ट्रिपल एच ने नई चैंपियनशिप का लुक दिखाया। ट्रिपल एच ने हाथ आगे बढ़ाया लेकिन ग्रेसन वॉलर ने उनके बजाय ऑस्टिन थ्योरी से हाथ मिलाया। 

निक एल्डिस: अगर आप इस तरह से ट्रिपल एच की बेइज्जती करेंगे, तो मैं आपसे बहुत जल्दी चैंपियनशिप ले लूंगा। आपको कॉमेडी को अलग रखते हुए रेसलिंग पर ध्यान देना चाहिए। अभी आपकी चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर्स मैच होगा और इसके विजेता आपके टाइटल रन को जल्दी खत्म कर सकते हैं। 

06:00 (IST)20 APR 2024

निक एल्डिस ने ट्रिपल एच को इंट्रोड्यूस किया।

ट्रिपल एच का सैगमेंट

ट्रिपल एच:
ऐतिहासिक WrestleMania XL के बाद लगभग 15 हजार फैंस वाले सोल्डआउट SmackDown में आपका स्वागत है। निक एल्डिस और एडम पीयर्स मिलकर अपने-अपने ब्रांड को अच्छा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इतिहास रचना चाहते हैं और इसकी शुरुआत होना जरुरी है। हमें नए चैंपियन को बुलाना चाहिए। 

निक एल्डिस ने SmackDown टैग टीम चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर को बुलाया। 

05:51 (IST)20 APR 2024

बैकस्टेज का एक सैगमेंट दिखाया गया, जहां सोलो सिकोआ ने कार से एंट्री की और वो सूट पहने हुए हैं। उन्होंने टामा टोंगा को ब्लडलाइन का नया सदस्य बताया। बाद में सिकोआ ने पॉल हेमन ने केविन ओवेंस के बारे में सवाल किया। 

05:47 (IST)20 APR 2024

एजे स्टाइल्स ने रोप्स का सहारा लेकर नाइट पर हमला किया और फिर उनपर पंच लगाया। स्टाइल्स ने एलए नाइट पर फिनॉमिनल फोरआर्म लगाया और पिन किया।

नतीजा: एजे स्टाइल्स की जीत हुई और अब वो Backlash 2024 में कोडी रोड्स का सामना चैंपियनशिप के लिए करेंगे। 

05:46 (IST)20 APR 2024

एलए नाइट ने एजे स्टाइल्स पर पंच लगाकर मोमेंटम हासिल किया और फिर हिप अटैक मूव लगाया। नाइट ने टॉप रोप पर मौजूद स्टाइल्स को सुपरप्लेक्स दिया। वो पिन करने गए लेकिन फिनॉमिनल वन ने किकआउट किया। एजे स्टाइल्स ने अलग अंदाज में रिवर्स डीडीटी लगाया और पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। स्टाइल्स ने पेले किक लगाई और वो फिनॉमिनल फोरआर्म देने गए। मेगास्टार ने खुद को बचाया और पावरस्लैम देने के बाद एल्बो ड्रॉप लगाया। नाइट BFT देने गए लेकिन एजे ने उन्हें रोका। 

05:37 (IST)20 APR 2024

एलए नाइट vs एजे स्टाइल्स (अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल का नंबर 1 कंटेंडर्स मैच)

एलए नाइट मोमेंटम हासिल कर रहे हैं। उन्होंने स्टाइल्स पर ड्रॉपकिक लगाई और फिर क्लोथ्सलाइन मूव दिया। मेगास्टार ने विरोधी को रिंग के बाहर भेजा और अब अनाउंसर्स टेबल पर फेस फर्स्ट दे रहे हैं। रिंग में एक्शन जाने लगा लेकिन नाइट ने स्टाइल्स को दोबारा रिंग के बाहर करते हुए स्लाइडिंग ड्रॉपकिक लगाई। 

05:34 (IST)20 APR 2024

WWE SmackDown की शुरुआत हो गई है। एजे स्टाइल्स और एलए नाइट मैच के लिए एंट्री कर रहे हैं। 

20:55 (IST)19 APR 2024

WWE SmackDown की शुरुआत शनिवार 20 अप्रैल 2024 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

20:54 (IST)19 APR 2024

WWE SmackDown से जुड़े बड़े ऐलान

- बेली vs नेओमी (WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच)
- एलए नाइट vs एजे स्टाइल्स (अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल का नंबर 1 कंटेंडर्स मैच)
- द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs न्यू कैच रिपब्लिक vs AOP vs लिगाडो डेल फैंटासमा (SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए फैटल 4 वे नंबर 1 कंटेंडर्स मैच) 

20:52 (IST)19 APR 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। इस शो में ब्लडलाइन का स्टोरीलाइन एंगल आगे बढ़ सकता है और जबरदस्त बवाल मच सकता है। 
chat-icon Live Chat online