Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown 2024
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 21 जून 2024: Roman Reigns को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, CM Punk हुए बुरी तरह लहूलुहान, The Bloodline में नया सदस्य शामिल

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 21 जून 2024: Roman Reigns को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, CM Punk हुए बुरी तरह लहूलुहान, The Bloodline में नया सदस्य शामिल

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJun 22, 2024 07:39 IST

WWE SmackDown में CM Punk हुए लहूलुहान, Roman Reigns को लेकर अहम अपडेट

topic-thumbnail

07:39 (IST)22 JUN 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे। 

07:33 (IST)22 JUN 2024

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- सीएम पंक को ब्लडलाइन ने कंफ्रंट किया। पंक का साथ देने कोडी रोड्स आए और ब्लडलाइन ने पीछे हटने का फैसला किया। 
- चेल्सी ग्रीन ने बियांका ब्लेयर और मीचीन को हराया और विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाई। 
- कार्मेलो हेज ने रैंडी ऑर्टन और टामा टोंगा को मेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए हुए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मैच को जीता। 
- एलए नाइट ने प्रोमो कट किया और सैंटोस इस्कोबार ने उन्हें कंफ्रंट किया। नाइट ने उनपर हमला किया और फिर लोगन पॉल ने आकर नाइट को निशाना बनाया। 
- एंड्राडे ने केविन ओवेंस और ग्रेसन वॉलर को पराजित किया। वो मेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने में सफल हुए। 
- कोडी रोड्स को सोलो सिकोआ पर DQ से जीत मिली। ब्लडलाइन ने रोड्स पर हमला किया। रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस ने आकर कोडी रोड्स को बचाया लेकिन जैकब फाटू ने डेब्यू करके तीनों बेबीफेस रेसलर्स की हालत खराब कर दी। 

07:28 (IST)22 JUN 2024

कोडी रोड्स vs सोलो सिकोआ

मैच शुरू होते ही दोनों ने एक-दूसरे पर वार किया। रिंगसाइड पर कोडी रोड्स ने सोलो सिकोआ की हालत खराब की और उन्हें रिंग में लेकर आए। कोडी ने सोलो पर फिनिशर लगाने का मन बनाया। टामा टोंगा और टांगा लोआ ने आकर रोड्स पर हमला किया।

नतीजा: कोडी रोड्स को DQ से जीत मिली 

लोआ ने रोड्स को स्लैम दिया। सोलो अपना समोअन स्पाइक लगाने गए लेकिन रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस आए। रोड्स के साथ मिलकर केविन और रैंडी ने टामा और टांगा पर हमला किया। तीनों बेबीफेस रेसलर्स ने सोलो को निशाना बनाने का मन बनाया। सोलो डरे हुए लग रहे हैं लेकिन अचानक वो मुस्कुराने लगे। जैकब फाटू ने आकर रैंडी और कोडी पर सुपरकिक लगाई। उन्होंने केविन की हालत खराब की और उन्हें स्टील स्टेप्स पर समोअन ड्रॉप दिया। फाटू ने बैरिकेड पर मौजूद रैंडी पर हमला कर दिया। रिंग में कोडी रोड्स ने जैकब को टक्कर देने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। उन्होंने रोड्स को कमेंट्री टेबल पर लिटा दिया और फिर टॉप रोप से उनपर स्प्लैश लगाया। सोलो ने जैकब को गले लगाया। बाद में ब्लडलाइन के सभी सदस्यों ने रिंग में सेलिब्रेट किया। 

07:23 (IST)22 JUN 2024

बैकस्टेज सोलो सिकोआ को पॉल हेमन ने कंफ्रंट किया। हेमन ने बताया कि रोमन रेंस ने उनसे WrestleMania XL के बाद कहा था कि उन्हें सीएम पंक से कोई दिक्कत नहीं है और कोडी रोड्स से सोलो सिकोआ को कोई मतलब नहीं रखना चाहिए। हेमन ने बताया कि रोमन ने कहा था कि जब तक वो वापसी नहीं करेंगे, तब तक कोडी रोड्स को सोलो सिकोआ को चेक में रखना है। सोलो ने पॉल को रोका और बताया कि रोमन वापस नहीं आने वाले हैं। पॉल यह सुनकर शॉक रह गए। सोलो ने माफी मांगी और चले गए। 

07:16 (IST)22 JUN 2024

WWE SmackDown के अगले हफ्ते से जुड़े बड़े ऐलान

मेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मुकाबला

- एलए नाइट vs लोगन पॉल vs सैंटोस इस्कोबार

विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मुकाबले 

- नेओमी vs इंडी हार्टवेल vs ब्लेयर डेवनपोर्ट 
- टिफनी स्ट्रैटन vs जेड कार्गिल vs कैंडिस लेरे 

07:15 (IST)22 JUN 2024

बैकस्टेज टिफनी स्ट्रैटन ने आकर मीचीन की हार का मजाक बनाया और अगले हफ्ते MITB मैच के लिए क्वालीफाई करने का दावा किया। मीचीन ने कहा कि स्ट्रैटन, नाया जैक्स की मदद लेंगी। स्ट्रैटन ने हमला करने का मन बनाया लेकिन मीचीन ने उनपर ही थप्पड़ जड़ दिया। अचानक नाया जैक्स ने आकर मीचीन पर हमला कर दिया। 

07:09 (IST)22 JUN 2024

केविन ओवेंस ने एंड्राडे पर स्टनर लगाया और पिन करने गए लेकिन ग्रेसन वॉलर ने उन्हें रिंग के बाहर खींचा। मैच इसी तरह से आगे बढ़ा। ग्रेसन रोल करते हुए रिंग में आए लेकिन वो एंड्राडे के द मैसेज मूव का शिकार हो गए। एंड्राडे ने वॉलर को पिन किया।

नतीजा: एंड्राडे की जीत हुई 

07:08 (IST)22 JUN 2024

केविन ओवेंस ने एंड्राडे पर चॉप और पंच लगाया। एंड्राडे ने फोरआर्म द्वारा हमला किया। गेसन वॉलर ने आकर एंड्राडे पर फोरआर्म अटैक मूव लगाया और ओवेंस पर घुटने से वार किया। पूर्व AEW सुपरस्टार ने वॉलर और ओवेंस पर रनिंग नी मूव लगाया। एंड्राडे ने पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्हें असफलता मिली। बीच में ग्रेसन वॉलर ने रोलिंग फ्लैटलाइनर मूव लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वॉलर अब केविन के घुटने पर वार कर रहे हैं। केविन ने टॉप रोप से एंड्राडे और ग्रेसन दोनों को पटका। केविन ने एंड्राडे पर स्वॉन्टन बॉम्ब लगाया और पिन करने गए लेकिन उन्होंने किकआउट किया।

06:57 (IST)22 JUN 2024

एंड्राडे और ग्रेसन वॉलर रिंग में हैं। केविन ओवेंस एंट्री कर रहे हैं लेकिन टामा टोंगा और टांगा लोआ ने उनपर हमला किया। केविन थोड़े चोटिल नज़र आ रहे हैं। रैंडी ऑर्टन ने आकर ब्लडलाइन को भगाया। रैंडी ने केविन को बैकस्टेज चलने के लिए कहा लेकिन प्राइजफाइटर ने रिंग में आने का फैसला किया।

केविन ओवेंस vs एंड्राडे vs ग्रेसन वॉलर (मेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मुकाबला)

केविन ओवेंस ने मैच शुरू होते ही ग्रेसन वॉलर पर हमला किया। केविन के धराशाई होने के बाद एंड्राडे ने वॉलर पर कोहनी से वार किया। वो पिन करने गए लेकिन उन्हें असफलता मिली। रिंगसाइड पर केविन ने दबदबा बनाया। ओवेंस को टॉप रोप मूव लगाने से एंड्राडे ने रोका। ग्रेसन ने एप्रन पर केविन को बैकबॉडी ड्रॉप लगाया। एंड्राडे ने अचानक आकर ग्रेसन को सनसेट फ्लिप पावरबॉम्ब दिया। 

06:49 (IST)22 JUN 2024

सैंटोस इस्कोबार ने दखल दिया।

एलए नाइट: इस बकवास म्यूजिक को बंद कीजिए। मैंने आपको नहीं बल्कि लोगन पॉल को बुलाया। 

सैंटोस इस्कोबार ने एलए नाइट पर निशाना साधा। इससे पहले नाइट कुछ बोलते, सैंटोस ने उनपर हमला किया। इस्कोबार ने नाइट को उठाया लेकिन मेगास्टार ने खुद को बचा लिया। उन्होंने सैंटोस इस्कोबार को BFT दिया और फिर कैमरे में देखकर लोगन को धमकी देने लगे। यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन ने पीछे से आकर नाइट पर हमला कर दिया और फिर उनपर वन लकी पंच मूव भी लगाया। 

06:47 (IST)22 JUN 2024

एलए नाइट का थीम सॉन्ग बजा और वो रिंग में आ गए हैं।

एलए नाइट का सैगमेंट

एलए नाइट: बिना समय खराब किए, लोगन पॉल बाहर आइए।

नाइट इंतजार कर रहे हैं।

एलए नाइट: कुछ हफ्तों पहले मैंने कहा था कि मुझे यह यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप चाहिए। मैं बेहतर तरीके से चीज़ें करना चाहता था। मुझे पता चला कि वो (लोगन पॉल) आने वाले हैं लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। समय काफी कम है। आप अभी नहीं आ रहे हैं लेकिन अगले हफ्ते आप आएंगे। अगले हफ्ते Money in the Bank क्वालीफाइंग मैच में लोगन पॉल, एलए नाइट और सैंटोस इस्कोबार हम तीनों सामने आएंगे। मैं आपको यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करना चाहता था। खैर, मैं आपको अगले हफ्ते हराऊंगा और फिर मिस्टर Money in the Bank बनूंगा। 

06:37 (IST)22 JUN 2024

दोनों आपस में लड़ने लगे। रैंडी ऑर्टन ने वापसी करके दोनों पर हमला किया और उन्हें रोप्स के सहारे से डीडीटी दिया। टांगा लोआ ने दखल दिया लेकिन केविन ओवेंस ने आकर उनपर हमला किया। टामा ने रैंडी पर हमला करने का मन बनाया लेकिन दिग्गज ने उन्हें रिंग के बाहर किया। कार्मेलो ने रैंडी को रोलअप द्वारा पिन किया।

नतीजा: कार्मेलो हेज की जीत हुई 

06:35 (IST)22 JUN 2024

टामा टोंगा ने कार्मेलो हेज को हेडलॉक में फंसाया। बाद में पूर्व NXT चैंपियन ने वापसी की और टामा को धराशाई किया। रैंडी ऑर्टन ने आकर टोंगा को स्लैम दिया। उन्होंने टॉप रोप पर मौजूद हेज पर हमला किया और उन्हें सुपरप्लेक्स दिया। वाइपर पिन करने गए लेकिन टामा ने उन्हें रोका। रैंडी ने टोंगा पर हमला किया लेकिन कार्मेलो हेज ने कोड ब्रेकर दिया। टामा टोंगा ने ऑर्टन पर फेसबस्टर लगाया। वो पिन करने गए लेकिन हेज ने उन्हें रोका। हेज ने ऑर्टन को पिन करने की कोशिश की लेकिन टोंगा ने उन्हें रोका। 

06:28 (IST)22 JUN 2024

रैंडी ऑर्टन vs कार्मेलो हेज vs टामा टोंगा (मेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मैच)

कार्मेलो हेज और टामा टोंगा ने मिलकर रैंडी ऑर्टन पर हमला किया। बाद में हेज ने टामा को रोलअप द्वारा पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्हें असफलता मिली। रैंडी ऑर्टन ने वापसी की और टोंगा को रिंग के बाहर किया। एक बार फिर कार्मेलो और टोंगा मिलकर काम करते हुए रैंडी पर हमला कर रहे हैं। वाइपर ने एक-एक करके कार्मेलो और टोंगा को टेबल पर पटक दिया। 

06:20 (IST)22 JUN 2024

बैकस्टेज ग्रेसन वॉलर का इंटरव्यू चल रहा है। DIY ने आकर वॉलर को मतलबी बताया। उनकी बहस के बीच अचानक से पीछे मौजूद शटर बजने लगी। बाद में जब इसे खोला गया, तो देखा कि ड्रू मैकइंटायर ने सीएम पंक की हालत खराब की हुई है।

ड्रू मैकइंटायर ने पंक को कंधों पर उठाया और स्टेज एरिया पर लेकर आए। उन्होंने पंक को पटका और फिर दिखाया गया कि पंक बुरी तरह से लहूलुहान हो गए हैं। निक एल्डिस और अन्य ऑफिशियल्स ने आकर ड्रू मैकइंटायर को रोका। एल्डिस और मैकइंटायर की इसी बीच बहस और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। पंक को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। 

06:19 (IST)22 JUN 2024

बैकस्टेज WWE विमेंस चैंपियन बेली को ब्लेयर डेवनपोर्ट ने कंफ्रंट किया। उन्होंने बताया कि वो Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतकर उनपर कैश-इन करेंगी। 

सोलो सिकोआ ने बैकस्टेज पॉल हेमन से जाने के सवाल के बारे में पूछा। Hall of Famer ने इंकार किया। बाद में सोलो सिकोआ ने बताया कि वो टामा टोंगा और टांगा लोआ को रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस से डील करने देना चाहते हैं। सोलो ने बताया कि जब वो वापस आएंगे, तो उन्हें पॉल हेमन से कुछ जरुरी बात करनी है। 

06:08 (IST)22 JUN 2024

बियांका ब्लेयर vs चेल्सी ग्रीन vs मीचीन (विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह बनाने के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मुकाबला)

मैच शुरू होते ही सभी स्टार्स के बीच ब्रॉल शुरू हो गया। मीचीन और बियांका ब्लेयर ने कुछ मूव्स एक्सचेंज किए। चेल्सी ग्रीन ने आकर दबदबा बनाया। तीनों स्टार्स रिंगसाइड पर लड़ रही हैं। चेल्सी ग्रीन ने ब्लेयर और मीचीन पर डाइव लगाई। रिंग में मीचीन ने ग्रीन और ब्लेयर दोनों को मिड रोप से धराशाई किया। मीचीन ने फाइट के दौरान ब्लेयर को रिंग के बाहर किया और चेल्सी ग्रीन पर स्टाइल्स क्लैश लगाया। वो पिन करने गईं लेकिन बियांका ब्लेयर ने उन्हें रोका। बियांका ब्लेयर ने मीचीन को कड़ी टक्कर दी और उनपर जर्मन सुपलेक्स लगाया। उन्होंने KOD दिया और पिन करने गईं लेकिन चेल्सी ग्रीन ने उन्हें रोका। ग्रीन ने ब्लेयर को रिंग के बाहर करके खुद मीचीन को पिन किया।

नतीजा: चेल्सी ग्रीन की जीत हुई 

06:02 (IST)22 JUN 2024

बैकस्टेज जेड कार्गिल ने बियांका ब्लेयर से कहा कि Money in the Bank के लिए क्वालीफाइंग मैचों पर फोकस करने के बाद वो विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए रीमैच की मांग करेंगी। जेड ने उनकी बात से सहमति जताई। 

कोडी रोड्स की बैकस्टेज रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस से मुलाकात हुई। रोड्स ने ऑर्टन और ओवेंस को अपने MITB क्वालीफाइंग मैचों पर ध्यान देने के लिए कहा। केविन और रैंडी दोनों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया लेकिन रोड्स ने बताया उनके पास दूसरा प्लान है। 

05:52 (IST)22 JUN 2024

सोलो सिकोआ और ब्लडलाइन ने रिंग में एंट्री की। वो सीएम पंक पर हमला करने की तैयारी में थे लेकिन कोडी रोड्स बेसबॉल बैट लेकर आ गए। उन्होंने एक बैट पंक को दे दिया। यह देखकर ब्लडलाइन फैक्शन रिंग के बाहर हो गया।

कोडी रोड्स: आप खुद को हेड ऑफ द टेबल बोलते हैं। मैं पहले ही एक हेड ऑफ द टेबल को हरा चुका हूं। हम चीज़ों को आज खत्म करते हैं। 

WWE ने सोलो सिकोआ vs कोडी रोड्स मैच का ऐलान कर दिया। 

05:50 (IST)22 JUN 2024

सीएम पंक: आप सीरियस हैं? सोलो सिकोआ और टोंगा ब्रदर्स मुझपर शिकागो में हमला करेंगे?

सोलो सिकोआ और ब्लडलाइन ने दखल दिया।

सोलो सिकोआ: अगर आप मेरे शो और मेरे शहर में आएंगे, तो आपको मेरे और ब्लडलाइन के प्रति सम्मान दिखाना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो आप लड़ने के लिए जीवन में कभी क्लियर नहीं हो पाएंगे।

सीएम पंक: अगर आप (पॉल हेमन) एक चीज़ चाहें, तो वो क्या होगी?

पॉल हेमन: मुझे आपके साथ ले चलिए।

सीएम पंक: सोलो सिकोआ, मैं इस चीज़ को एक्नॉलेज करता हूं कि मेरे पास कुछ नकली उसोज़ और ट्राइबल चीफ की तरह दिखने वाले एक मूर्ख व्यक्ति हैं। 

05:47 (IST)22 JUN 2024

पॉल हेमन: मेरा नाम पॉल हेमन है। मैं यहां आपकी बेइज्जती करने नहीं आया हूं। बाहर बहुत गर्मी है। जब सीएम पंक शो की शुरुआत करते हैं, तो ऑल स्टेट एरीना में भी गर्मी बढ़ जाती है। जब मैं Hall of Fame में शामिल हुआ था, यह व्यक्ति मेरे बच्चों के पास बैठे थे। इसके बावजूद मुझे रोमन रेंस के स्पेशल काउंसिल होने के कारण अपना काम करना पड़ रहा है। आप मेरे अच्छे दोस्त हैं। मुझे अभी एक मुश्किल परिस्थिति के चलते आना पड़ रहा है।

सीएम पंक: सिर्फ एक ही व्यक्ति है, जो मेरे प्रोमो को हाईजैक कर सकता है और वो आप हैं।

पॉल हेमन ने सीएम पंक को गले लगाया।

पॉल हेमन: मुझे माफ कीजिएगा लेकिन मुझे इसकी जरूरत थी। रेडियो पर ड्राइविंग करते हुए मैंने सुना कि शिकागो असल में सीएम पंक का शहर है। इस बात से सोलो सिकोआ को गुस्सा आया। सोलो अभी हेड ऑफ द टेबल हैं और इसी वजह से वो हर शहर को अपना बनाना चाहते हैं। जब भी आप लड़ने के लिए क्लियर होंगे, तो सभी को पता होगा कि वो लोग बेस्ट इन द वर्ल्ड के साथ रिंग में होंगे। मैं आपको बता दूं कि वो (ब्लडलाइन) अभी यहां आने वाले हैं। यहां अधिक सिक्योरिटी है। यहां वायट्स के लिए सिक्योरिटी नहीं है। समोअन स्टार्स आकर कुछ भी कर सकते हैं। मैं चाहता हूं कि आप यहां से चले जाएं। 

05:42 (IST)22 JUN 2024

सीएम पंक: ड्रू मैकइंटायर ने मुझपर उस समय हमला किया, जब मैं चोटिल था। उन्होंने शिकागो पर हमला किया। मैं शिकागो का हूं और मेरे पास बदला लेने का कोई विकल्प नहीं था। मैं उन्हें जान से नहीं मारना चाहता था। मैं उनके करियर को बर्बाद करना चाहता था। मुझे नहीं लगा था कि यह काम इतना ज्यादा आसान होगा। आपने देखा होगा कि ड्रू मैकइंटायर ने कंपनी को अलविदा कह दिया। वो प्रेशर लेने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने मेरे लिए खराब चीज़ों की उम्मीद की थी। वो अब घर चले गए हैं। 

पॉल हेमन का दखल देखने को मिला। 

05:40 (IST)22 JUN 2024

सीएम पंक का सैगमेंट

सीएम पंक:
SmackDown के एपिसोड द्वारा शिकागो में नज़र आना शानदार है। जब भी मैं यहां आता हूं, तो आप लोगों के सामने मैं खुशनसीब महसूस करता हूं। मेरे ऊपर दबाव रहता है। मैं आप लोगों के सामने जीतना चाहता हूं। यही प्रेशर है। मेरा सॉन्ग सुनने से पहले मैं बैकस्टेज सोचता हूं कि क्या मैं प्रेशर को संभाल पाऊंगा? जुलाई 2011 में मैंने वादा किया था कि मैं अपने होमटाउन में चैंपियनशिप जीतूंगा। मेरे ऊपर दबाव था और मैंने कर दिखाया। मुझे कहा गया था कि ग्लासगो में मेरे ऊपर हमला हो सकता है और हमें अधिक सिक्योरिटी की जरूरत होगी। मुझे कहा गया था कि कई लोगों को यह पसंद नहीं आएगा लेकिन मैंने अपना बदला लिया। 

05:34 (IST)22 JUN 2024

WWE SmackDown की शुरुआत हो गई है और सीएम पंक एंट्री कर रहे हैं। 

20:31 (IST)21 JUN 2024

WWE SmackDown की शुरुआत शनिवार 22 जून 2024 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

20:28 (IST)21 JUN 2024

WWE SmackDown से जुड़े बड़े ऐलान

- सीएम पंक की शिकागो में वापसी होगी। 
- कोडी रोड्स की द ब्लडलाइन द्वारा हुए हमले पर प्रतिक्रिया आएगी। ब्लडलाइन फैक्शन आकर उन्हें कंफ्रंट कर सकते हैं। 
- यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल की वापसी होगी। 
- रैंडी ऑर्टन vs कार्मेलो हेज vs टामा टोंगा (मेंस Money in the Bank के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मैच)
- केविन ओवेंस vs एंड्राडे vs ग्रेसन वॉलर (मेंस Money in the Bank के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मैच)

20:26 (IST)21 JUN 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। इस शो के लिए कुछ बड़े मैच और सैगमेंट तय हो गए हैं। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now