Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 22 मार्च 2024: Roman Reigns ने दुश्मन पर साधा निशाना, Hall of Famer को धोखे से मिली हार, कंपनी ने किए बहुत बड़े ऐलान

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 22 मार्च 2024: Roman Reigns ने दुश्मन पर साधा निशाना, Hall of Famer को धोखे से मिली हार, कंपनी ने किए बहुत बड़े ऐलान

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 23, 2024 07:38 IST

WWE SmackDown में रोमन रेंस और कोडी रोड्स का हुआ आमना-सामना, Hall of Famer को मिली हार

topic-thumbnail

07:38 (IST)23 MAR 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे। 

07:37 (IST)23 MAR 2024

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- डॉमिनिक मिस्टीरियो की मदद से सैंटोस इस्कोबार ने रे मिस्टीरियो को हराया। 
- ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर ने OC को हराते हुए WrestleMania में होने वाले टैग टीम टाइटल मैच के लिए चल रहे मिनी टूर्नामेंट के अगले राउंड में जगह बनाई। 
- इयो स्काई को नेओमी पर जीत मिली। डैमेज कंट्रोल ने मैच के बाद नेओमी और बियांका ब्लेयर पर हमला किया। 
- स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने AOP को हराया और अब वो WrestleMania में टैग टीम टाइटल मैच का हिस्सा बनने के करीब आ गए हैं। 
- रोमन रेंस और कोडी रोड्स ने प्रोमो द्वारा एक-दूसरे पर निशाना साधा। बाद में दोनों का स्टेयरडाउन हुआ। जिमी उसो, सोलो सिकोआ, सैथ रॉलिंस और जे उसो भी यहां आए। 

07:28 (IST)23 MAR 2024

कोडी रोड्स: आप भी मेरी तरह इसी इंडस्ट्री में पैदा हुए। आपने भी शीशे में देखकर सोचा होगा कि आप हल्क होगन, स्टीव ऑस्टिन, द रॉक और जॉन सीना की तरह बनना चाहते होंगे। हमारे बच्चे संभावित तौर पर अगला रोमन रेंस बनना चाहेंगे। यही आपकी किस्मत है। आपको लगता है कि मैं नंबर 2 हूं लेकिन इतने समय में मैंने साबित कर दिया है कि मैं नंबर 1 हूं। 

रोमन रेंस निराश नज़र आए और उन्होंने माइक पटक किया। कोडी रोड्स ने हैंडशेक के लिए हाथ आगे बढ़ाया लेकिन रोमन रेंस जाने लगे। सोलो सिकोआ और जिमी उसो फैंस के बीच से रिंगसाइड पर आ गए। सोलो और जिमी, रोमन के साथ आकर खड़े हो गए। बाद में पता चला कि जे उसो और सैथ रॉलिंस भी यहां मौजूद हैं। वो भी रिंगसाइड पर आ गए हैं। रोमन खुश नहीं दिख रहे हैं। 

इसी के साथ SmackDown का अंत हुआ। 

07:22 (IST)23 MAR 2024

कोडी रोड्स: हम सभी शील्ड को जानते हैं। आपको रोक पाना मुश्किल था और आप अनडिफिटेड भी थे। आपको पता है कि शील्ड को हराने वाली पहली टीम कौन थी? उनका आखिरी नाम रोड्स था। मुझे फैक्शन्स और धोखे के बारे में अच्छे से पता है। ब्लडलाइन एक फैक्शन नहीं है, बल्कि यह एक परिवार है। मैं आप लोगों (फैंस) से पूछता हूं कि मुझे सैथ रॉलिंस पर भरोसा करना चाहिए? (फैंस ने हां कहा) मुझे पता है कि सैथ रॉलिंस को मेरी बातें पसंद नहीं हैं। मुझे सैथ रॉलिंस पर भरोसा है। क्या आपको अपने टैग टीम पार्टनर पर भरोसा है? क्या आप द रॉक पर भरोसा कर सकते हैं? ट्राइबल चीफ परिवार के मुख्य सदस्य हैं, या फाइनल बॉस।

रोमन रेंस: यह चीज़ पुरानी हो गई है। आपने यह चीज़ उन्हें भी बोली लेकिन अब तरीका अलग है। आप एक नेता की तरह बात कर रहे हैं। आप उनकी तरह ही बात करते हैं। वो (फैंस) आपको पसंद करते हैं। आप हमेशा ही वादे करते हैं लेकिन उन्हें कभी पूरे नहीं कर पाते हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि आप नंबर 2 हैं। आप नंबर 2 ही रहेंगे क्योंकि मैं हमेशा नंबर 1 रहूंगा। 

07:18 (IST)23 MAR 2024

कोडी रोड्स का थीम सॉन्ग बजा और वो रिंग में आ गए हैं। फैंस उन्हें जबरदस्त तरह से सपोर्ट कर रहे हैं।

रोमन रेंस: मैंने अपनी बात रखी और मैं अकेले आया हूं। क्या आपने ऐसा किया?

कोडी रोड्स: मैं भी अपनी बात रखना जानता हूं। अगर आप अकेले आए हैं, तो मैं भी अकेला आया हूं।

रोमन रेंस: पॉल हेमन, आपने सही बोला था। कोडी रोड्स, आप एकदम मूर्ख हैं। आप इस कंपनी के फेस बनने के लायक नहीं हैं। पिछले एक महीने में आपने क्या किया? आप मेरे भाई सैथ रॉलिंस के साथ जुड़ गए। सैथ रॉलिंस ने कहा था कि वो आपकी शील्ड बनेंगे। आपको पता होगा कि मैं शील्ड का हिस्सा था। हम अच्छे काम नहीं करते थे। एक समय बाद लगा कि वो (सैथ रॉलिंस) मेरे परिवार का हिस्सा बन रहे हैं और वो मेरे भाई की तरह बन गए थे। बाद में उन्होंने मुझे धोखा दिया। आपका इसपर क्या कहना है?

07:10 (IST)23 MAR 2024

रोमन रेंस ने अपनी कार में से एंट्री की और अब वो एरीना की ओर बढ़ रहे हैं। रेंस का थीम सॉन्ग बजा और वो रिंग में आ रहे हैं। फैंस कोडी रोड्स के लिए चैंट्स लगा रहे हैं।

रोमन रेंस और कोडी रोड्स का सैगमेंट

रोमन रेंस: पॉल हेमन ने वादा किया था और ट्राइबल चीफ ने अपनी बात रखी है। मैं अपनी बातों से पीछे नहीं हटता हूं। यहां ब्लडलाइन नहीं है और सिर्फ पॉल हेमन मौजूद हैं। हेमन शारीरिक तौर पर किसी भी तरह की दिक्कत प्रदान नहीं करेंगे। मैं चाहता हूं कि कोडी रोड्स यहां आकर बात करें। 

07:04 (IST)23 MAR 2024

WWE SmackDown के अगले एपिसोड से जुड़े बड़े ऐलान

- बियांका ब्लेयर vs डकोटा काई 
- ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स (विजेता को WrestleMania में होने वाले टैग टीम टाइटल मैच में जगह मिलेगी)
- पीट डन और टायलर बेट vs लिगाडो डेल फैंटासमा (विजेता को WrestleMania में होने वाले टैग टीम टाइटल मैच में जगह मिलेगी)
- रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस vs प्रिटी डेडली 
- जेड कार्गिल की पहली अपीयरेंस देखने को मिलेगी। 

07:01 (IST)23 MAR 2024

पॉल हेमन ने बैकस्टेज रोमन रेंस को वॉइस मैसेज भेजते हुए बताया कि रिंग में जाने का समय आ गया है। 

07:01 (IST)23 MAR 2024

AOP ने डबल टीम मूव लगाया और फोर्ड को पिन करने की कोशिश की लेकिन एंजेलो डॉकिंस ने आकर उन्हें रोका। AOP ने दोबारा एंजेलो को रिंग के बाहर किया और फोर्ड पर डबल टीम मूव लगाने गए। डॉकिंस आए और AOP को मूव लगाने से रोका। मोंटेज़ ने फायदा उठाया और एकम को रोलअप द्वारा पिन किया।

नतीजा: स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की जीत हुई 

06:56 (IST)23 MAR 2024

रेज़ार ने मोंटेज़ फोर्ड के खिलाफ डॉमिनेट किया और एंजेलो डॉकिंस पर भी अटैक किया। AOP के दोनों सदस्य टैग एक्सचेंज करके मोंटेज़ की हालत खराब कर रहे हैं। फोर्ड ने काफी संघर्ष के बाद आखिर वापसी की और डॉकिंस को टैग दिया। डॉकिंस ने एकम पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया और रेज़ार को एप्रन से नीचे फेंका। उन्होंने रिंगसाइड पर रेज़ार पर अटैक किया और फिर एकम को नेकब्रेकर दिया। डॉकिंस ने मोंटेज़ को टैग दिया। दोनों अपना मूव लगाने गए लेकिन एकम ने फोर्ड पर बिग बूट देकर वापसी की। 

06:50 (IST)23 MAR 2024

AOP vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स (WrestleMania में होने वाले टैग टीम चैंपियनशिप लैडर मैच में जगह बनाने के लिए चल रहे टूर्नामेंट का मुकाबला)

AOP ने मैच शुरू होते ही एंजेलो डॉकिंस पर दबदबा बनाना शुरू कर दिया है। एंजेलो ने आखिर वापसी करके दोनों जायंट स्टार्स को रिंग के बाहर किया। मोंटेज़ फोर्ड डाइव लगाने गए लेकिन AOP ने उन्हें रोका। हील स्टार्स ने फोर्ड को एंजेलो डॉकिंस पर पटक किया। 

06:41 (IST)23 MAR 2024

WWE ने एक वीडियो दिखाया जहां एजे स्टाइल्स घर से WrestleMania में अपनी तैयारियों के बारे में बता रहे थे। अचानक हॉर्न बजा और स्टाइल्स घर के बाहर आए। असल में वो एलए नाइट थे। नाइट और एजे के बीच ब्रॉल हुआ। अचानक पुलिस आई और उन्होंने दोनों को अलग किया। वो नाइट को गिरफ्तार करके ले गए और एजे स्टाइल्स को उनकी पत्नी ने संभाला। 

06:40 (IST)23 MAR 2024

बैकस्टेज निक एल्डिस और केविन ओवेंस बात कर रहे हैं। अचानक प्रिटी डेडली ने आकर निक से बात करने की कोशिश की। केविन ने टैग टीम जोड़ी से बहस की। बाद में रैंडी ऑर्टन भी वहां आए। अगले हफ्ते के लिए केविन और रैंडी vs प्रिटी डेडली टैग टीम मैच तय हुआ। केविन ने बाद में प्रिटी डेडली पर साथ में पंच लगाया। 

06:37 (IST)23 MAR 2024

बैकस्टेज बियांका ब्लेयर और मेडिकल स्टाफ ने मिलकर नेओमी के चेहरे से मिस्ट हटाने की कोशिश की। इसी बीच टिफनी स्ट्रैटन ने आकर उनपर निशाना साधा। 

06:33 (IST)23 MAR 2024

WWE ने ऐलान किया कि जेड कार्गिल की पहली आधिकारिक अपीयरेंस SmackDown के अगले एपिसोड में देखने को मिलेगी। 

06:30 (IST)23 MAR 2024

नेओमी टॉप रोप पर गईं और डैमेज कंट्रोल ने आकर उनका ध्यान भटकाया। इयो स्काई ने फायदा उठाकर विरोधी पर अटैक किया और जीनियस ऑफ स्काई मूव लगाकर पिन किया।

नतीजा: इयो स्काई की जीत हुई 

डैमेज कंट्रोल ने मैच के बाद नेओमी पर हमला किया। पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन ओस्का ने उनपर मिस्ट फेंक दिया। बियांका ब्लेयर ने एंट्री की और उन्होंने रिंगसाइड पर डकोटा काई की हालत खराब की। रिंग में उन्होंने बाकी सदस्यों पर अटैक किया। डैमेज कंट्रोल के पास नंबर्स का फायदा रहा और उन्होंने दोनों बेबीफेस रेसलर्स के खिलाफ डॉमिनेट किया। 

06:27 (IST)23 MAR 2024

नेओमी ने स्काई पर टॉप रोप से जबरदस्त मूव लगाया और रिंग कॉर्नर में ड्रॉपकिक दी। नेओमी ने मिड रोप से लेग स्प्लिट स्प्लैश लगाया और पिन करने की कोशिश की लेकिन स्काई ने किकआउट किया। स्काई ने रोप्स का सहारा लेकर मोमेंटम हासिल किया और पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन पर ड्रॉपकिक लगाई। उन्होंने नेओमी पर घुटने से रिंग कॉर्नर में वार किया। पूर्व TNA स्टार के टॉप रोप मूव को काउंटर करके उनपर सुपरप्लेक्स लगाया। विमेंस चैंपियन ने विरोधी पर डबल स्टॉम्प लगाया। नेओमी ने रोप्स का सहारा लेकर फेसफर्स्ट मूव लगाया। 

06:21 (IST)23 MAR 2024

नेओमी ने अपने मैच के लिए एंट्री कर ली है। इयो स्काई का थीम सॉन्ग बजा और बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया कि बैकस्टैज स्काई ने बेली को हालत खराब कर दी। ऑफिशियल्स ने आकर उन्हें अलग किया। स्काई अब मैच के लिए रिंग में आ गई हैं।

नेओमी vs इयो स्काई

मैच शुरू होते ही नेओमी और इयो स्काई के बीच ब्रॉल हो रहा है। नेओमी ने रिंग कॉर्नर में WWE विमेंस चैंपियन की हालत खराब की। स्काई ने वापसी की और नेओमी को टॉप रोप से हरिकेनराना लगाकर धराशाई किया। उन्होंने रिंग कॉर्नर में पूर्व TNA स्टार पर ड्रॉपकिक लगाई। नेओमी ने मिड रोप पर से स्काई पर किक लगाई और फिर ड्रॉपकिक दी। उन्होंने चैंपियन पर बुलडॉग मूव लगाया। 

06:15 (IST)23 MAR 2024

ब्रॉन ब्रेकर को हाइप करते हुए वीडियो पैकेज दिखाया गया। 

06:08 (IST)23 MAR 2024

ल्यूक गैलोज़ ने कार्ल एंडरसन को टैग दिया। उन्होंने आकर ग्रेसन और थ्योरी दोनों की हालत खराब की। उन्होंने थ्योरी पर जबरदस्त स्पाइनबस्टर लगाया और ग्रेसन को फेसफर्स्ट दिया। कार्ल ने टॉप रोप से थ्योरी पर बढ़िया मूव लगाया और ल्यूक को टैग दिया। OC अपना फिनिशर लगाने गए। इसी बीच ग्रेसन ने उन्हें रोका। उन्होंने थ्योरी के साथ मिलकर कार्ल पर हमला किया। ऑस्टिन ने रोलअप द्वारा ल्यूक को पिन किया और ग्रेसन ने थ्योरी के पैर पकड़कर उन्हें जीत दर्ज करने में मदद की।

नतीजा: ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर की जीत हुई 

06:03 (IST)23 MAR 2024

ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर vs OC (WrestleMania में होने वाले टैग टीम चैंपियनशिप लैडर मैच में जगह बनाने के लिए चल रहे टूर्नामेंट का मुकाबला)

ऑस्टिन थ्योरी ने ल्यूक गैलोज़ पर हमला किया। गैलोज़ ने दबदबा बनाकर थ्योरी की हालत खराब की। पूर्व यूएस चैंपियन ने ग्रेसन वॉलर को टैग दिया। ल्यूक ने थ्योरी और ग्रेसन दोनों को रिंग के बाहर किया। कार्ल एंडरसन ने रिंगसाइड पर दोनों हील रेसलर्स पर डाइव लगाई। 

05:55 (IST)23 MAR 2024

बैकस्टेज बेली ने नेओमी से मुलाकात की। नेओमी ने दावा किया कि वो इयो स्काई से बदला लेंगी। सैगमेंट के बीच में बियांका ब्लेयर ने दखल दिया और उन्होंने बेली पर डैमेज कंट्रोल के साथ किए गए कामों को याद किया। बेली और ब्लेयर की बहस हुई। नेओमी ने बाद में ब्लेयर को समझाने की कोशिश की। 

05:50 (IST)23 MAR 2024

मिस्टीरियो ने अनाउंसर्स टेबल के फ्लैप द्वारा इस्कोबार की हालत खराब की और टाइमकीपर्स एरिया में सेंटन दिया। रेफरी काउंट कर रही हैं लेकिन 8 काउंट तक दोनों रिंग में आ गए। मिस्टीरियो रोप्स का सहारा लेकर मूव लगाने गए लेकिन मास्क में मौजूद किसी व्यक्ति ने उनका पैर पकड़ लिया। बाद में मास्क निकालने पर पता चला कि असल में वो डॉमिनिक मिस्टीरियो हैं। सैंटोस ने फायदा उठाकर रे पर हमला किया और उन्हें फैंटम ड्राइवर देकर पिन किया।

नतीजा: सैंटोस इस्कोबार की जीत हुई 

05:47 (IST)23 MAR 2024

रे मिस्टीरियो ने सैंटोस इस्कोबार के हेडलॉक से खुद को बचाया। सैंटोस ने रिंग कॉर्नर में रे की हालत खराब की। सैंटोस रिंग पोस्ट से टकरा गए। मिस्टीरियो ने विरोधी को रिंग में लाकर सेंटन दिया और फिर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। Hall of Famer ने सैंटोस पर रोप्स का सहारा लेकर मूनसॉल्ट लगाया। रे ने उन्हें 619 के लिए सेटअप किया लेकिन सैंटोस ने वापसी करके सुपरकिक लगाई। वो मिस्टीरियो से बहस करने लगे और इसी के चलते दिग्गज ने उनपर थप्पड़ जड़ दिया। 

05:39 (IST)23 MAR 2024

रे मिस्टीरियो की एंट्री के बाद अब सैंटोस इस्कोबार भी आ गए हैं।

रे मिस्टीरियो vs सैंटोस इस्कोबार

रे मिस्टीरियो ने सैंटोस पर कोहनी से वार किया और उन्हें रिंग कॉर्नर में दे मारा। मिस्टीरियो ने रोप्स का सहारा लेकर सैंटोस पर मूव लगाया और वो अब उनके घुटने को निशाना बना रहे हैं। रे ने रिंग कॉर्नर में इस्कोबार पर बेसबॉल स्लाइड ड्रॉपकिक लगाई। सैंटोस ने कोहनी से वार करके वापसी की। उन्होंने मिस्टीरियो पर जबरदस्त रनिंग ड्रॉपकिक लगाई। सैंटोस को रे ने मूव काउंटर करते हुए रिंग के बाहर किया और फिर स्लाइडिंग स्प्लैश लगाया। फैंस पूरी तरह से रे का सपोर्ट कर रहे हैं। 

05:34 (IST)23 MAR 2024

WWE SmackDown की शुरुआत हो गई है और रे मिस्टीरियो मैच के लिए एंट्री कर रहे हैं। 

22:16 (IST)22 MAR 2024

WWE SmackDown की शुरुआत शनिवार 23 मार्च 2024 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

22:15 (IST)22 MAR 2024

WWE SmackDown को लेकर बड़े ऐलान:

- रोमन रेंस और कोडी रोड्स का आमना-सामना होगा।
- रे मिस्टीरियो vs सैंटोस इस्कोबार

WrestleMania में टैग टीम चैंपियनशिप लैडर मैच का हिस्सा बनने के लिए क्वालीफाइंग मुकाबले:

- AOP vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स 
- ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर vs OC

22:14 (IST)22 MAR 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। इस शो में कई बड़ी चीज़ें होने वाली हैं। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now