Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown 2024
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 31 मई 2024: दिग्गज ने हील टर्न लेते हुए चैंपियन का किया बुरा हाल, The Bloodline की बहुत बड़ी जीत, टॉप स्टार को मिली चौंकाने वाली हार

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 31 मई 2024: दिग्गज ने हील टर्न लेते हुए चैंपियन का किया बुरा हाल, The Bloodline की बहुत बड़ी जीत, टॉप स्टार को मिली चौंकाने वाली हार

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJun 01, 2024 07:46 IST

WWE SmackDown में The Bloodline को मिली बड़ी जीत, दिग्गज ने चैंपियन पर किया हमला

topic-thumbnail

07:46 (IST)1 JUN 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे। 

07:46 (IST)1 JUN 2024

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- नाया जैक्स का सेलिब्रेशन सैगमेंट देखने को मिला। बेली आईं लेकिन उनपर पाइपर निवेन ने हमला किया। 
- टॉमैसो चैम्पा ने ऑस्टिन थ्योरी को हराया। 
- एंड्राडे ने अपोलो क्रूज़ पर बड़ी जीत दर्ज की। 
- केविन ओवेंस के सैगमेंट में पॉल हेमन ने दखल दिया। बाद में ब्लडलाइन का केविन ओवेंस और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के साथ ब्रॉल हुआ। 
- टामा टोंगा और टांगा लोआ ने टैग टीम मैच में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को हराया। 
- चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन ने बेली और नेओमी को हरा दिया। 
- एजे स्टाइल्स ने रिटायर होने की एक्टिंग की। उन्होंने रिंग में कोडी रोड्स को बुलाकर उनकी हालत खराब की और हील टर्न लिया। 

07:35 (IST)1 JUN 2024

एजे स्टाइल्स ने अचानक अमेरिकन नाईटमेयर पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। एजे ने कोडी रोड्स पर पंच और किक्स लगाई। स्टाइल्स ने रोड्स को रिंग के बाहर किया। उन्होंने चैंपियन को रिंग पोस्ट और स्टील स्टेप्स में दे मारा। कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज़ ने रेफरी और ऑफिशियल्स को दखल देने से रोका। स्टाइल्स ने रोड्स को रिंगसाइड पर स्टाइल्स क्लैश मूव दिया। 

इसी के साथ शो खत्म हुआ। 

07:32 (IST)1 JUN 2024

एजे स्टाइल्स ने कोडी रोड्स को बुलाया। अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन ने एंट्री की और फैंस द्वारा उन्हें बढ़िया रिएक्शन मिला। दोनों ने Backlash में अपने मैच के बारे में बात की। एजे स्टाइल्स ने इसे अपने करियर के सबसे शानदार मैचों में से एक बताया। रोड्स ने बताया कि एजे उन्हें अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं। स्टाइल्स ने कहा कि उन्होंने SmackDown को बनाने में अहम किरदार निभाया है और अब वो कोडी रोड्स को इसका भार सौंपना चाहते हैं। दोनों ने हाथ मिलाया और रोड्स ने स्टाइल्स का हाथ ऊपर करके सेलिब्रेट किया। 

07:28 (IST)1 JUN 2024

एजे स्टाइल्स की एंट्री हो गई है और उनके साथ कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज़ हैं।

एजे स्टाइल्स का सैगमेंट

एजे स्टाइल्स: निक एल्डिस से मेरी बात हुई थी और मेरे पास कोडी रोड्स के खिलाफ लड़ने का मौका नहीं है। निक एल्डिस अपना काम कर रहे हैं और मुझे यह समझ आता है। मैं पिछले दो दशकों से रिंग में अपना पसीना बहा रहा हूं। मैंने काफी मेहनत करके नाम बनाया है। मेरा बेटा अभी स्कूल से ग्रेजुएट हुआ है। 

एजे स्टाइल्स ने बताया कि उन्हें शायद घर रहना चाहिए और एक फिनॉमिनल पिता बनने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कार्ल एंडरसन और गैलोज़ को धन्यवाद कहा। उन्होंने टू स्वीट का साइन दिखाया और दोनों को गले लगाया। 

07:17 (IST)1 JUN 2024

बैकस्टेज एलए नाइट और कोडी रोड्स ने एजे स्टाइल्स के प्रति सम्मान जताया। कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज़ की मुलाकात एजे स्टाइल्स से हुई। स्टाइल्स उन्हें अपने साथ रिंग में ले जा रहे हैं। 

07:16 (IST)1 JUN 2024

WWE SmackDown के अगले एपिसोड से जुड़े बड़े ऐलान

- सोलो सिकोआ, टांगा लोआ का ब्लडलाइन में स्वागत करेंगे। 
- जेड कार्गिल vs इंडी हार्टवेल 
- जॉनी गार्गानो vs ग्रेसन वॉलर 
- अपोलो क्रूज़ vs एंजल गार्ज़ा 

07:13 (IST)1 JUN 2024

पाइपर निवेन ने नेओमी को टॉप रोप से नीचे धकेला। चेल्सी ग्रीन ने नेओमी पर किक लगाई और शानदार मूव दिया। वो पिन करने गईं लेकिन बेली ने उन्हें रोका। रिंगसाइड पर पाइपर ने बेली को धराशाई किया। रिंग में नेओमी ने अपना फिनिशर लगाया और पिन करने गईं लेकिन पाइपर ने आकर उन्हें रोका। उन्होंने चेल्सी को नेओमी पर लिटा दिया और रेफरी ने पिन काउंट किया।

नतीजा: चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन की जीत हुई 

07:11 (IST)1 JUN 2024

पाइपर निवेन ने बेली के खिलाफ डॉमिनेशन जारी रखा और चेल्सी ग्रीन को टैग दिया। बेली पंच लगाकर वापसी करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन चेल्सी ने रिंग कॉर्नर में दबदबा बनाए रखा। पाइपर ने टैग लिया और और बेली ने खुद को स्लैम से बचाया। निवेन ने चैंपियन को टैग देने से रोका। वो एल्बो ड्रॉप लगाने गईं लेकिन बेली हट गईं। बेली ने नेओमी और पाइपर ने चेल्सी ग्रीन को टैग दिया। नेओमी ने ग्रीन पर किक लगाई और फिर क्रॉसबॉडी मूव लगाया। उन्होंने निवेन को एप्रन से नीचे धकेला और रिंग कॉर्नर में चेल्सी पर ड्रॉपकिक लगाई। नेओमी ने चेल्सी पर स्प्लिट लेग मूनसॉल्ट लगाया और पिन करने गईं लेकिन उन्होंने किकआउट किया। 

07:05 (IST)1 JUN 2024

बेली और नेओमी vs चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन

मैच शुरू होते ही बेली ने चेल्सी ग्रीन पर हमला कर दिया। ग्रीन ने इसी वजह से पाइपर को टैग दिया। पाइपर ने डॉमिनेट किया और रिंग कॉर्नर में चैंपियन की हालत खराब की। चेल्सी ने दोबारा टैग लिया लेकिन बेली ने उनपर सुपलेक्स लगाया और नेओमी को टैग दिया। नेओमी ने चेल्सी के खिलाफ शानदार काम किया और उनपर डाइव लगाई। बेली ने एप्रन से पाइपर निवेन पर पंच लगा दिया। 

07:02 (IST)1 JUN 2024

बैकस्टेज मीचीन, एजे स्टाइल्स को लेकर बात कर रही थीं। अचानक नाया जैक्स आईं और दखल दिया। मीचीन इस चीज़ से खुश नहीं नज़र आईं और उनके बीच मैच के संकेत मिले। 

07:00 (IST)1 JUN 2024

बैकस्टेज जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर को इंडी हार्टवेल ने कंफ्रंट किया। इंडी ने बता कि कैंडिस लेरे चोटिल हैं। विमेंस टैग टीम चैंपियंस ने उन्हें भी चोटिल करने की धमकी दी। 

06:55 (IST)1 JUN 2024

एंजेलो डॉकिंस ने टामा को एप्रन पर भेजा। उन्होंने लोआ पर कुछ इस तरह से मूव लगाया कि टामा ने अचानक टैग ले लिया। यह चीज़ एंजेलो ने नहीं देखी और उन्होंने मोंटेज़ को टैग दिया। टांगा ने एंजेलो को धराशाई किया और टामा ने आकर फोर्ड पर फेसफर्स्ट मूव लगाकर पिन किया।

नतीजा: टांगा लोआ और टामा टोंगा की जीत हुई 

06:53 (IST)1 JUN 2024

टामा टोंगा पूरी तरह से एंजेलो डॉकिंस के खिलाफ डॉमिनेट कर रहे हैं। टामा का एल्बो ड्रॉप मूव सही तरह से लैंड नहीं हुआ और इसी के चलते एंजेलो को वापसी करने का मौका मिल गया। उन्होंने टामा पर पंच लगाया और उन्हें बैक सुपलेक्स दिया। एंजेलो ने मोंटेज़ और टामा ने टांगा को टैग दिया। फोर्ड ने लोआ पर वार किया और उन्हें किक दी। उन्होंने ब्लडलाइन के दोनों सदस्यों पर दबदबा बनाया। फोर्ड ने लोआ पर किक लगाया और रिंग कॉर्नर में स्प्लैश दिया। एंजेलो डॉकिंस ने टैग लिया और दोनों ने टांगा पर डबल टीम मूव लगाया। वो पिन करने गए लेकिन टामा ने आकर उन्हें रोका। 

06:47 (IST)1 JUN 2024

मोंटेज़ फोर्ड ने खुद को टामा के मूव से बचाकर एंजेलो डॉकिंस को टैग दिया। डॉकिंस ने आकर टामा पर शानदार मूव लगाया और रिंग कॉर्नर में उन्हें स्पिनिंग स्प्लैश दिया। वो पिन करने गए लेकिन ब्लडलाइन के सदस्य ने किकआउट किया। टांगा लोआ ने टैग लिया और डॉकिंस पर क्लोथ्सलाइन और सुपलेक्स मूव लगाया। उन्होंने डॉकिंस को अनाउंसर्स टेबल पर दे मारा। टामा ने रिंग कॉर्नर में एंजेलो पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। 

06:44 (IST)1 JUN 2024

स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs टामा टोंगा और टांगा लोआ

स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के सदस्य टामा टोंगा के खिलाफ डॉमिनेट कर रहे हैं। एंजेलो डॉकिंस ने मोंटेज़ फोर्ड को टैग दिया और दोनों ने टामा टोंगा पर बैक बॉडी ड्रॉप लगाया। टांगा ने दखल देने की कोशिश की लेकिन मोंटेज़ ने उनपर हमला किया। टामा ने फोर्ड को रिंग के बाहर किया और लोआ ने उन्हें बैरिकेड में दे मारा। टांगा ने उन्हें रिंग में भेजा और और अब टामा दबदबा बना रहे हैं। टोंगा ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के सदस्य पर स्लाइडिंग क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। टामा ने टांगा को टैग दिया। उन्होंने मोंटेज़ को पावरस्लैम दिया और फिर सुप्लेक्स दे दिया। टामा टैग लेकर दोबारा रिंग में आ गए। 

06:39 (IST)1 JUN 2024

पॉल हेमन: मैं आपको बचाने की कोशिश कर रहा हूं। मैं आपके बच्चों के बारे में सोच रहा हूं। आप समझ नहीं रहे हैं कि आप इन लोगों के साथ भिड़ रहे हैं। मैं Hall of Famer हूं। आपको लगता है कि सोलो सिकोआ, ब्लडलाइन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आप ऐसा क्यों ही सोच रहे हैं?

सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ एंट्री कर रहे हैं। केविन का साथ देने के लिए स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स आ गए हैं। रिंग में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का टांगा और टामा के साथ ब्रॉल को रहा है। सोलो सिकोआ और केविन ओवेंस रिंगसाइड से लड़ते हुए फैंस के बीच से बैकस्टेज चले गए। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने हील स्टार्स को रिंग के बाहर किया और एंजेलो डॉकिंस ने उनपर डाइव लगा दी। 

06:36 (IST)1 JUN 2024

पॉल हेमन: रोमन रेंस के मन में आपके लिए बहुत सम्मान है। उन्होंने हमेशा ही आपको एक अच्छे दोस्त की तरह माना। सोलो सिकोआ ने कुछ लोगों को अपने साथ जोड़ा, जिनके क्रिमिनल रिकॉर्ड्स हैं। रोमन और मैं हमेशा ब्लडलाइन में किसी को शामिल करने से पहले सोचते थे। यह सभी फैंस आपको WWE में पसंद करते हैं। अगर आप लगातार सोलो का नाम लेंगे, तो वो आपके साथ कुछ बुरा कर देंगे। मैं आपको ब्लडलाइन से दूर रहने के लिए ही कहूंगा।

केविन ओवेंस: आप मेरी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं कैसे मान लूं कि आपके द्वारा बोली गई बातों का मैं भरोसा कर लूं। मुझे पता है कि आप यही सभी चीज़ें कर रहे हैं। पहले ब्रॉक लैसनर, फिर रोमन रेंस आए। अब रोमन टाइटल हार गए, तो आप सोलो सिकोआ के साथ हैं। ब्लडलाइन के साथ मेरी दुश्मनी रही है। उन्होंने मुझे ऊपर से फेंका, सुपरकिक्स लगाई और गोल्फ कार्ट से हमला किया गया। उस ब्लडलाइन से मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मेरे मन में रोमन रेंस और उसोज़ के लिए सम्मान है। मैं सोलो सिकोआ और इस ब्लडलाइन का सम्मान नहीं करता। मुझे आपकी हेल्प की जरूरत नहीं है। 

06:32 (IST)1 JUN 2024

केविन ओवेंस का सैगमेंट

केविन ओवेंस:
पिछले हफ्ते मेरी वापसी हुई। मैंने सऊदी अरब में जाकर वापसी की क्योंकि मैं यह चीज़ तय करना चाहता था कि रैंडी ऑर्टन के King of the Ring बनने में कोई समस्या नहीं आए। मेरा पिछले 3 साल से रैंडी ने लगातार साथ दिया है। रैंडी यहां नहीं हैं लेकिन मुझे पता है कि सोलो सिकोआ और उनके साथी यहीं पर मौजूद हैं।

पॉल हेमन ने दखल दिया। उन्होंने खुद को इंट्रोड्यूस किया और केविन ओवेंस ने उन्हें रिंग में बुलाया। फैंस रोमन रेंस की चैंट्स लगा रहे हैं। 

पॉल हेमन: इस समय मेरे से ज्यादा रोमन रेंस को कोई नहीं मिस कर रहा है। 

06:28 (IST)1 JUN 2024

एंजल गार्ज़ा बैकस्टेज एंड्राडे से खुश नज़र नहीं आए। अचानक अपोलो क्रूज़ ने आकर एंजल पर हमला किया। रेफरी ने आकर उन्हें अलग किया। 

06:23 (IST)1 JUN 2024

बैकस्टेज सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ को मैच के लिए मोटिवेट करते हुए नज़र आए। पॉल हेमन ने बताया कि वो सोलो सिकोआ को अच्छी तरह से मैनेज करना चाहते हैं लेकिन रोमन रेंस हमेशा से कुछ करने से पहले उनसे बातचीत करते थे। हेमन ने बताया कि सोलो ने कुछ खतरनाक लोगों को ब्लडलाइन में शामिल किया है, जो दिमाग का उपयोग नहीं करते हैं। पॉल ने कोडी रोड्स को निशाना बनाने को लेकर बात की और फिर केविन ओवेंस रिंग में एंट्री करने लगे। सोलो ने पॉल को चीज़ें सही करने के लिए भेजा। 

06:19 (IST)1 JUN 2024

एंड्राडे ने अपोलो क्रूज़ को धराशाई किया और टॉप रोप से उनपर क्रॉसबॉडी मूव लगाया। क्रूज़ और एंड्राडे एक-दूसरे पर पंच लगा रहे हैं। अपोलो क्रूज़ के मूव से एंड्राडे ने खुद को बचाया। पूर्व NXT चैंपियन पर अपोलो ने जर्मन सुपलेक्स लगाया और उन्हें उठाकर पटक दिया। उन्होंने एंड्राडे पर स्टैंडिंग मूनसॉल्ट लगाया। एप्रन पर एंजल आए और इससे क्रूज़ का ध्यान भटक गया। एंड्राडे ने फायदा उठाया और कोहनी से अपोलो पर हमला किया। उन्होंने द मैसेज मूव लगाया और पिन किया।

नतीजा: एंड्राडे की जीत हुई 

06:13 (IST)1 JUN 2024

एंड्राडे vs अपोलो क्रूज़

एंड्राडे ने अपोलो क्रूज़ पर ड्रॉपकिक लगाई और उन्हें कमर के बल पटका। रिंगसाइड पर एंजल गार्ज़ा आ गए और इससे एंड्राडे का ध्यान भटक गया। अपोलो क्रूज़ ने उनपर डाइव लगा दी। 

06:12 (IST)1 JUN 2024

एक सैगमेंट दिखाया गया, जहां एंड्राडे ने LDF में शामिल होने के ऑफर को ठुकराया। 

06:11 (IST)1 JUN 2024

बैकस्टेज एलए नाइट, निक एल्डिस के रूम के बाहर आए और उनका इंटरव्यू हुआ। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल की वापसी होगी। नाइट ने क्लियर किया कि वो लोगन से यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल लेना चाहते हैं। कार्मेलो हेज ने दखल दिया और उनकी नाइट से बहस देखने को मिली। 

06:02 (IST)1 JUN 2024

बैकस्टेज ब्लेयर डेवनपोर्ट की निक एल्डिस से बातचीत हो रही थी। नेओमी आईं और उन्होंने बेली के साथ मिलकर चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन के खिलाफ टैग टीम मैच की मांग की। नेओमी की ब्लेयर से थोड़ी बहस हुई और फिर निक ने नेओमी को मैच दे दिया। नेओमी और डेवनपोर्ट के जाने के बाद एलए नाइट आए। उन्होंने एल्डिस से लोगन पॉल को लेकर बात की। 

06:00 (IST)1 JUN 2024

ऑस्टिन थ्योरी के हेडलॉक से चैम्पा ने खुद को बचा लिया। ऑस्टिन रोलिंग ड्रॉपकिक लगाने गए लेकिन चैम्पा ने इसे काउंटर किया। उन्होंने टैग टीम चैंपियन पर पंच लगाए और क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। ऑस्टिन ने चैम्पा की गर्दन पर किक लगाई और फिर अलग अंदाज में फेसफर्स्ट मूव दिया। वो पिन करने गए लेकिन पूर्व NXT चैंपियन ने किकआउट किया। थ्योरी अपना फिनिशर लगाने गए लेकिन टॉमैसो ने उन्हें रोका और बिग बूट दिया। उन्होंने ऑस्टिन पर शानदार नी अटैक मूव लगाया। ग्रेसन कमेंट्री टीम से कुछ बहस करने लगे। इससे थ्योरी का ध्यान भटक गया। टॉमैसो चैम्पा ने थ्योरी और एप्रन पर आए ग्रेसन वॉलर पर हमला किया। चैम्पा ने ऑस्टिन को रोलअप द्वारा पिन किया।

नतीजा: टॉमैसो चैम्पा की जीत हुई 

05:51 (IST)1 JUN 2024

एक बैकस्टेज सैगमेंट द्वारा ऑस्टिन थ्योरी और टॉमैसो चैम्पा का सिंगल्स मैच तय हो गया।

ऑस्टिन थ्योरी vs टॉमैसो चैम्पा

ऑस्टिन थ्योरी ने टॉमैसो चैम्पा को होल्ड में फंसाया। चैम्पा ने वापसी करके रिंग कॉर्नर में ऑस्टिन को पंच दिए और फिर ग्रेसन वॉलर एप्रन पर आए। चैम्पा ने उनपर भी पंच लगा दिया। ऑस्टिन को रिकवर करने का मौका मिल गया और उन्होंने नेकब्रेकर दिया। रिंग कॉर्नर में कोहनी से थ्योरी, DIY के सदस्य की हालत खराब कर रहे हैं। ऑस्टिन ने खुद को चैम्पा के मूव से बचाया और एप्रन से उन्हें रिंगसाइड पर दोबारा नेकब्रेकर दिया। 

05:48 (IST)1 JUN 2024

बैकस्टेज नेओमी ने आकर बेली से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा और साथ मिलकर एक टैग टीम मैच लड़ने के संकेत दिए। 

05:42 (IST)1 JUN 2024

निक एल्डिस अपने ऑफिस में आए और यहां पहले से एजे स्टाइल्स मौजूद हैं। एजे ने निक से सैगमेंट के लिए थोड़ा समय मांगा और वो मान गए। स्टाइल्स चाहते हैं कि निक रिंग में उनके साथ मौजूद हो। 

05:40 (IST)1 JUN 2024

बेली की एंट्री के दौरान पीछे से पाइपर निवेन ने आकर उनपर हमला किया। उन्होंने बेली को बैरिकेड में दे मारा और रिंग में भेजा। इसी बीच उन्होंने चैंपियन पर क्रॉसबॉडी स्प्लैश लगाया। चेल्सी ग्रीन के हाथ में माइक है।

चेल्सी ग्रीन: आपको बेली के खिलाफ लड़ने के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए। SummerSlam आने तक पाइपर निवेन चैंपियन होंगी।

नाया जैक्स: मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि चैंपियन कौन होगा। मैं अपने विरोधी की हालत खराब करूंगी। 

नाया जैक्स जा रही हैं और सैगमेंट का अंत हुआ। 

05:37 (IST)1 JUN 2024

नाया जैक्स का Queen of the Ring सेलिब्रेशन सैगमेंट

निक एल्डिस: आप सभी का SmackDown में स्वागत है। बतौर जनरल मैनेजर जब आपके टॉप ड्राफ्ट पिक्स में से एक कुछ बड़ा काम करके दिखाए, तो अच्छा लगता है। मैं 2024 की Queen of the Ring नाया जैक्स को बुलाना चाहूंगा।

नाया जैक्स ने एंट्री कर ली है और निक एल्डिस ने उन्हें बधाई दी। नाया के हाथ में अब माइक है।

नाया जैक्स: सीधे मुद्दे की बात करते हैं। मैं आपकी Queen of the Ring हूं और यह एक फैक्ट है कि मुझे SummerSlam में टाइटल शॉट मिलेगा। बेली, आपकी क्वीन आपको अभी रिंग में देखना चाहती हैं। 

WWE विमेंस चैंपियन बेली एंट्री कर रही हैं। 

05:34 (IST)1 JUN 2024

WWE SmackDown की शुरुआत हो गई है और रिंग में जनरल मैनेजर मौजूद हैं। 

20:43 (IST)31 MAY 2024

WWE SmackDown की शुरुआत शनिवार 1 जून 2024 को सुबह 5:30 से होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

20:41 (IST)31 MAY 2024

SmackDown के दौरान ब्लडलाइन फैक्शन कुछ बड़ा कारनामा कर सकती है। पिछले हफ्ते केविन ओवेंस ने वापसी करके रैंडी ऑर्टन को बचाया था। इस हफ्ते उनकी स्टोरीलाइन ब्लडलाइन से जारी रह सकती है। दूसरी ओर कोडी रोड्स को नया चैलेंजर भी मिल सकता है। 

20:40 (IST)31 MAY 2024

WWE SmackDown से जुड़े बड़े ऐलान

- अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स अपनी अपीयरेंस देंगे। 
- WWE विमेंस चैंपियन बेली को शो के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। 
- नाया जैक्स का Queen of the Ring जीत का सेलिब्रेशन होगा। 

20:39 (IST)31 MAY 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। King and Queen of the Ring के बाद यह ब्लू ब्रांड का पहला शो होगा।
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications