Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown 2024
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 5 जुलाई 2024: Roman Reigns को उनके ही भाई ने दी धमकी, मिले दो नए चैंपियंस, Money in the Bank लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले स्टार्स ने मचाया बवाल

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 5 जुलाई 2024: Roman Reigns को उनके ही भाई ने दी धमकी, मिले दो नए चैंपियंस, Money in the Bank लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले स्टार्स ने मचाया बवाल

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 06, 2024 07:44 IST

WWE Money in the Bank से पहले Roman Reigns को मिली धमकी, Solo Sikoa ने कही बड़ी बात

topic-thumbnail

07:44 (IST)6 JUL 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Money in the Bank 2024 में मिलेंगे। 

07:44 (IST)6 JUL 2024

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- मेंस Money in the Bank लैडर मैच में मौजूद सभी स्टार्स का प्रोमो देखने को मिला और फिर उनके बीच ब्रॉल हुआ। 
- स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने प्रिटी डेडली को टैग टीम मैच में हराया। 
- बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल ने इंडी हार्टवेल और कैंडिस लेरे को टैग टीम मैच में हराया। 
- कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन ने ब्लडलाइन को धमकी दी और केविन ओवेंस ने अपनी मां को लेकर भावुक प्रोमो कट किया। 
- बेली ने पाइपर निवेन को हराया। विमेंस Money in the Bank में हिस्सा लेने वाली स्टार्स के बीच ब्रॉल हुआ था। मैच के बाद नाया जैक्स पर बेली ने हमला किया। 
- DIY ने ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर को हराकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीत ली। 
- सोलो सिकोआ ने खुद को नया ट्राइबल चीफ बताते हुए रोमन रेंस और कोडी रोड्स दोनों को धमकी दी। 

07:30 (IST)6 JUL 2024

सोलो सिकोआ का वीडियो पैकेज देखने को मिला। उन्होंने खुद को ट्राइबल चीफ बताया। सोलो ने कहा कि रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ हार गए। इसी वजह से अब वो ट्राइबल चीफ नहीं हैं। सोलो ने कहा कि वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनेंगे। सोलो ने बताया कि Money in the Bank में वो कोडी रोड्स के लिए आ रहे हैं। सिकोआ ने यह भी कहा कि अगर रोमन रेंस को यह चैंपियनशिप चाहिए, तो वो वापस आकर उनसे यह ले सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि कोडी उन्हें एक्नॉलेज करेंगे। जेकब फाटू ने सोलो को ट्राइबल चीफ वाला हार पहना दिया। 

07:27 (IST)6 JUL 2024

ग्रेसन वॉलर ने रिंग में टॉमैसो को धराशाई किया और पिन करने गए लेकिन जॉनी ने उन्हें रोका। जॉनी ने किक लगाई और ऑस्टिन थ्योरी को धराशाई किया। चैम्पा ने गार्गानो को टैग दिया और दोनों ने मीट इन द मिडल मूव लगाया। वो पिन करने गए लेकिन थ्योरी ने वॉलर का पैर रोप्स पर रख दिया। बाद में ग्रेसन ने रोलअप द्वारा पिन करने की असफल कोशिश की। जॉनी ने थ्योरी पर डाइव लगाई। रिंग में जॉनी ने ग्रेसन पर गार्गानो एस्केप सबमिशन लगाया और ऑस्टिन उन्हें रोकने आए लेकिन उन्हें चैम्पा ने सबमिशन में लॉक किया। लीगल स्टार ग्रेसन ने टैपआउट किया।

नतीजा: जॉनी गार्गानो और टॉमैसो चैम्पा WWE नए टैग टीम चैंपियन बन गए 

07:23 (IST)6 JUL 2024

जॉनी गार्गानो आखिर टैग देने गए लेकिन ग्रेसन वॉलर ने चैम्पा का पैर खींच लिया। थ्योरी ने जॉनी पर नेकब्रेकर लगाया। थोड़ी देर बाद जॉनी ने ग्रेसन पर किक लगाई। वॉलर ने गार्गानो के स्लिंगशॉट स्पीयर से खुद को बचाया। अब जॉनी अकेले ही दोनों हील स्टार्स पर हमला कर रहे हैं। रेफरी का ध्यान चैम्पा पर था। इसी बीच गलती से ग्रेसन ने थ्योरी पर हमला कर दिया। DIY ने मिलकर शैटर मशीन मूव वॉलर पर लगाया और पिन किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। ऑस्टिन थ्योरी ने रिंग के बाहर गार्गानो पर हमला किया। 

07:18 (IST)6 JUL 2024

टॉमैसो चैम्पा ने ऑस्टिन थ्योरी पर नेकब्रेकर लगाया और फिर जॉनी गार्गानो ने टैग लेकर स्प्लैश दिया। रिंग कॉर्नर में गार्गानो ने ऑस्टिन पर पंच लगाए। ग्रेसन वॉलर ने जॉनी का ध्यान भटकाया और थ्योरी ने वापसी की। उन्होंने ग्रेसन को टैग दिया। वॉलर ने टॉप रोप से जॉनी पर एल्बो ड्रॉप लगाया। अब ऑस्टिन और ग्रेसन मिलकर गार्गानो के खिलाफ डॉमिनेट कर रहे हैं। गार्गानो ने रिंगसाइड पर ग्रेसन को क्लीवलैंड डिस्ट्रॉयर मूव दिया। थ्योरी ने आकर जॉनी पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया और उन्हें रिंग में लेकर आए। पूर्व NXT चैंपियन ने ऑस्टिन के कुछ मूव्स को रिवर्स किया और किक लगाई। 

07:11 (IST)6 JUL 2024

टॉमैसो चैम्पा और जॉनी गार्गानो प्रोमो कट करते हुए रिंग में आए। अब ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी एंट्री कर रहे हैं।

ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी vs टॉमैसो चैम्पा और जॉनी गार्गानो (WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

ग्रेसन वॉलर ने टॉमैसो चैम्पा पर पंच लगाया और उन्हें रिंग कॉर्नर में धकेला। चैम्पा, थ्योरी से टकरा गए। बाद में DIY ने वापसी करके थ्योरी और ग्रेसन को रिंग के बाहर किया और उनपर डाइव लगाई। 

07:00 (IST)6 JUL 2024

WWE ने ऐलान किया कि ट्रिश स्ट्रेटस असल में Money in the Bank इवेंट को होस्ट करने वाली हैं। 

06:59 (IST)6 JUL 2024

इयो स्काई ने नेओमी पर हमला किया। लायरा वैल्किरिया भी रिंगसाइड पर आईं और ज़ोई स्टार्क ने उनका पीछा किया। उनके बीच ब्रॉल हो रहा है। टिफनी स्ट्रैटन ने स्काई, लायरा और स्टार्क पर मूनसॉल्ट लगाया। रिंग कॉर्नर में पाइपर ने बेली को स्प्लैश दिया और टॉप रोप मूव लगाने गईं। बेली ने खुद को इससे बचाया और रोज़ प्लांट मूव लगाकर पिन किया।

नतीजा: बेली की जीत हुई 

मैच के बाद बेली सेलिब्रेट कर रही थीं लेकिन नाया जैक्स ने आकर उनपर हमला किया। उन्होंने WWE विमेंस चैंपियन पर लेग ड्रॉप लगाया। वो अनाइलेटर देने वाली थीं लेकिन मीचीन ने आकर केंडो स्टिक से जैक्स पर हमला किया। नाया को मजबूरन भागना पड़ा। 

06:56 (IST)6 JUL 2024

बेली ने रोप्स का उपयोग करके पाइपर निवेन पर हमला किया और फिर उनपर डाइव लगाई। बेली, पाइपर को रिंग में लेकर आईं। रिंगसाइड पर विमेंस Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा बनने वाली स्टार्स की एंट्री हो गई है। पाइपर ने बेली के सबमिशन होल्ड को काउंटर करके उन्हें धराशाई किया। बेली और पाइपर एक-दूसरे पर पंच लगा रही हैं। बेली ने पाइपर पर नेकब्रेकर लगाया। रिंगसाइड पर नेओमी और चेल्सी ग्रीन की बहस हुई और अब उनका ब्रॉल हो रहा है। नेओमी ने चेल्सी ग्रीन को धराशाई किया। 

06:51 (IST)6 JUL 2024

बेली ने एंट्री कर ली है और अब पाइपर निवेन की एंट्री हो रही है।

बेली vs पाइपर निवेन

बेली ने मैच शुरू होते ही पाइपर निवेन पर पंच लगाए। बाद में निवेन ने वापसी की और अपनी ताकत का उपयोग किया। उन्होंने बेली पर जबरदस्त सेंटन लगाया और पिन करने गईं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। रिंग कॉर्नर में पाइपर ने बेली की हालत खराब की। 

06:41 (IST)6 JUL 2024

केविन ओवेंस: मैं ब्लडलाइन से पिछले 4 सालों से चल रही दुश्मनी के बारे में बात कर सकता हूं। मुझे हाल ही में अपने पिता से कॉल आया और उन्होंने बताया कि मेरी मां को अस्पताल ले जाया गया। मैं फ्लाइट लेकर सीधा वहां गया। उसी अस्पताल में, जहां मेरा और मेरे भाई का जन्म हुआ। टोरंटो हम सभी के लिए खास रहा है। मेरे पिता और मां दोनों यहां नहीं रहेंगे। वो मुझे नहीं देख पाएंगे। मुझे पता है कि अगर मैं अपने घर रहता, तो शायद यहां किसी को दिक्कत नहीं होती लेकिन यह बात मेरी मां को पसंद नहीं आती। उन्होंने मेरे बचपन से मुझे मोटिवेट किया और सब कुछ रिंग में करने की सलाह दी। अगर वो यह सुनती कि मैंने उनके कारण रिंग को छोड़ा, तो वो ज्यादा गुस्सा होती। मैं ब्लडलाइन से लड़ना चाहता हूं। मैं वहीं करूंगा, तो मेरी मां मुझे पिछले 4 साल से बोल रही हैं। 

सैगमेंट का अंत हुआ। 

06:37 (IST)6 JUL 2024

केविन ओवेंस, रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स की एंट्री हो गई है।

केविन ओवेंस, रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स: टोरंटो, हम किस बारे में बात कर सकते हैं? हम सैमी ज़ेन के शो, SmackDown, Money in the Bank और Heatwave के बारे में बात कर सकते हैं। हमने सोलो सिकोआ से काफी कुछ सुन लिया है। इस नए ब्लडलाइन ने लड़ने की इच्छा जताई थी और हम तैयार हैं।

रैंडी ऑर्टन: इस लड़ाई का अंत इस इंडस्ट्री के तीन सबसे खतरनाक लेटर्स RKO के साथ होगा। 

06:24 (IST)6 JUL 2024

बियांका ब्लेयर ने कैंडिस लेरे के मूव को काउंटर करते हुए उन्हें हार्टवेल पर पटक दिया। ब्लेयर ने लेरे पर मूनसॉल्ट लगाया और जेड को टैग दिया। हार्टवेल ने बियांका ब्लेयर को धराशाई किया। कैंडिस ने जेड को रोलअप द्वारा पिन करने की असफल कोशिश की। जेड ने हार्टवेल पर हमला किया और कैंडिस को पंप किक दी। बियांका ब्लेयर ने इंडी हार्टवेल पर KOD और जेड कार्गिल ने कैंडिस लेरे पर जेडेड लगाया। जेड ने लेरे को पिन किया।

नतीजा: जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर की जीत हुई 

जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप दोबारा हासिल करने का दावा किया। 

06:21 (IST)6 JUL 2024

इंडी हार्टवेल और कैंडिस लेरे vs बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल

जेड कार्गिल ने इंडी हार्टवेल के खिलाफ डॉमिनेट किया। वो कैंडिस लेरे से बहस करने लग गईं और इसी से इंडी को वापसी करने का मौका मिल गया। अब हार्टवेल और कैंडिस लेरे टैग एक्सचेंज करके कार्गिल के खिलाफ डॉमिनेट कर रही हैं। जेड को टैग देने में असफलता मिल रही है। हार्टवेल और कार्गिल ने एक समय पर एक-दूसरे पर बिग बूट मूव लगाया। आखिर जेड ने बियांका को टैग दिया। ब्लेयर ने आकर कैंडिस पर क्लोथ्सलाइन, ड्रॉपकिक और सुपलेक्स मूव लगाया। रिंग कॉर्नर में ब्लेयर ने कैंडिस पर पंच लगाए। ब्लेयर ने हार्टवेल पर स्पाइनबस्टर लगाया। 

06:05 (IST)6 JUL 2024

बैकस्टेज ऑस्टिन थ्योरी ने संकेत दिए कि वो पिछले हफ्ते जॉनी गार्गानो द्वारा बोली गई बात के बारे में सोच रहे हैं। ग्रेसन वॉलर ने उन्हें मोटिवेट किया और अपनी टैग टीम चैंपियनशिप को रिटेन करने के लिए कहा। 

06:04 (IST)6 JUL 2024

मोंटेज़ फोर्ड ने एंजेलो डॉकिंस को टैग दिया, यह चीज़ प्रिटी डेडली ने नहीं देखी। उन्होंने टॉप रोप से मोंटेज़ फोर्ड पर मूव लगाया। एंजेलो ने किट को स्प्लैश देकर पिन करने की कोशिश की लेकिन प्रिंस ने किकआउट किया। एंजेलो ने प्रिटी डेडली को धराशाई किया और मोंटेज़ ने डाइव लगाई। फोर्ड रिंग में विल्सन को लेकर आए और डॉकिंस ने उन्हें टैग दिया। मोंटेज़ ने फ्रॉम द हैवन्स मूव किट पर लगाया और पिन किया।

नतीजा: स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की जीत हुई 

06:02 (IST)6 JUL 2024

एल्टन प्रिंस ने एंजेलो डॉकिंस पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया और रिंग कॉर्नर में उनकी हालत खराब की। प्रिंस ने अब किट विल्सन को टैग दे दिया। किट ने आकर एंजेलो को धराशाई किया। आखिर डॉकिंस ने मोंटेज़ फोर्ड को टैग दिया। दूसरी ओर किट ने प्रिंस को टैग दे दिया। फोर्ड ने प्रिंस पर पंच लगाए और उन्हें क्लोथ्सलाइन मूव दिया। मोंटेज़ ने विल्सन पर फेसफर्स्ट लगाया और प्रिंस को किक दी। उन्होंने विरोधी पर बैक सुपलेक्स लगाया और स्टैंडिंग मूनसॉल्ट लगाया। वो पिन करने गए लेकिन एल्टन ने किकआउट किया। 

05:59 (IST)6 JUL 2024

स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs प्रिटी डेडली

मोंटेज़ फोर्ड ने मैच शुरू होते ही दबदबा बनाया। प्रिटी डेडली ने डबल टीम मूव का उपयोग करके कंट्रोल हासिल किया। अब मोंटेज़ फोर्ड एक साथ प्रिटी डेडली के खिलाफ डॉमिनेट कर रहे हैं। उन्होंने एंजेलो डॉकिंस को टैग दिया। डॉकिंस ने रिंग कॉर्नर में किट विल्सन पर हिप टॉस मूव लगाया। प्रिटी डेडली ने चीटिंग से एंजेलो की हालत खराब की और मोमेंटम हासिल किया। 

05:48 (IST)6 JUL 2024

बैकस्टेज WWE विमेंस चैंपियन बेली का इंटरव्यू हुआ। चेल्सी ग्रीन ने आकर उनसे बहस की और फिर पाइपर निवेन ने पीछे से आकर बेली पर हमला किया। चेल्सी ने दावा किया कि वो Money in the Bank ब्रीफकेस हासिल करेंगी।

थोड़ी देर बाद बेली, निक एल्डिस के ऑफिस से बाहर आईं और उन्होंने नेओमी को बताया कि वो पाइपर निवेन का सामना करने वाली हैं।
 

05:45 (IST)6 JUL 2024

एंड्राडे: सपने देखकर मैच नहीं जीता जा सकता है, खासकर तब, जब यह Money in the Bank मैच हो।

ड्रू मैकइंटायर ने दखल दिया।

ड्रू मैकइंटायर: सीएम पंक को लेकर कोई बात नहीं करूंगा क्योंकि उनका परिवार मेरे साथ है। जो लोग भी मेरे रास्ते में आएंगे, उनकी हालत खराब होगी। मेरे विरोधियों के बारे में बात करते हैं। एंड्राडे, आप मूर्ख हैं। चैड गेबल, मुझे आपके लिए बुरा लग रहा है। कार्मेलो, आपका भविष्य अच्छा है लेकिन आप अभी टॉप स्टार नहीं दिख रहे हैं। एलए नाइट, आप कल 'नो' सुनने वाले हैं। जे उसो, आप बॉर्डर क्रॉस भी किस तरह से कर पाए?

एंड्राडे ने ड्रू मैकइंटायर पर हमला कर दिया। अब ब्रॉल हो रहा है और जे उसो ने कार्मेलो हेज पर किक लगाई। जे उसो का चैड गेबल के खिलाफ भी पलड़ा भारी रहा। ड्रू मैकइंटायर ने आकर जे उसो पर शोल्डर टैकल मूव लगाया। एलए नाइट और जे उसो ने मिलकर ड्रू मैकइंटायर पर पंच लगाए और उन्हें डबल क्लोथ्सलाइन मूव देकर रिंग के बाहर किया। 

05:40 (IST)6 JUL 2024

कार्मेलो हेज ने दखल दिया।

कार्मेलो हेज: क्या हम यह यीट या येह सुनना चाहते हैं? एलए नाइट आप कैसे हैं? पिछली बार आप लोगन पॉल के घर चले गए थे और जे उसो...

चैड गेबल ने दखल दिया।

चैड गेबल: पिछले तीन हफ्तों से मेरी निजी लड़ाई चल रही है। मेरे साथ जो हुआ, वो आप महसूस नहीं कर पाएंगे। मेरे परिवार ने मुझे छोड़ दिया और अब Wyatt Sick6 मेरे पीछे पड़ गया। मैं इसके बावजूद बचकर चल रहा हूं। 

एंड्राडे ने दखल दिया। 

05:38 (IST)6 JUL 2024

जे उसो का सैगमेंट

जे उसो:
मैं आपके शहर में हूं। Money in the Bank करीब है और मैं नया मिस्टर MITB बनूंगा।

एलए नाइट ने दखल दिया।

एलए नाइट: मुझे यह चीज़ अच्छी लगी कि आपने इन लोगों से Money in the Bank जीतने के बारे में पूछा। मैंने खुद में सोचा कि आप जीतने के लिए फेवरेट हैं। पिछले साल मैं जीतने के लिए फेवरेट था। आप बकवास ब्लडलाइन से बाहर आए और खुद के दम पर काम किया। मैं आपको अलग अंदाज में मैच के दौरान सम्मान दिखाऊंगा। लोग यीट की जगह येह बोलेंगे। 

05:32 (IST)6 JUL 2024

WWE SmackDown की शुरुआत हो गई है और जे उसो एंट्री कर रहे हैं। 

22:18 (IST)5 JUL 2024

WWE SmackDown की शुरुआत 6 जुलाई 2024 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

22:18 (IST)5 JUL 2024

WWE SmackDown से जुड़े बड़े ऐलान

- ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर vs DIY (WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच)
- जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर vs इंडी हार्टवेल और कैंडिस लेरे 
- द ब्लडलाइन की अपीयरेंस देखने को मिलेगी। 
- स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs प्रिटी डेडली 

22:09 (IST)5 JUL 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। Money in the Bank 2024 से पहले ब्लू ब्रांड का यह शो अहम रहने वाला है। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications