Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 12 अप्रैल 2024: Roman Reigns के भाई को मिला धोखा, Bloodline में नए सदस्य का हुआ डेब्यू, बड़े मैचों का हुआ ऐलान

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 12 अप्रैल 2024: Roman Reigns के भाई को मिला धोखा, Bloodline में नए सदस्य का हुआ डेब्यू, बड़े मैचों का हुआ ऐलान

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 13, 2024 07:32 IST

WWE SmackDown में कोडी रोड्स ने तोड़ी चुप्पी, ब्लडलाइन से फेमस सुपरस्टार को किया गया बाहर

topic-thumbnail

07:32 (IST)13 APR 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे। 

07:32 (IST)13 APR 2024

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- कोडी रोड्स ने प्रोमो कट करते हुए अपनी चैंपियनशिप के लिए अगले संभावित चैलेंजर को लेकर बात की। 
- एलए नाइट ने बॉबी लैश्ले और सैंटोस इस्कोबार को ट्रिपल थ्रेट मैच में हराया और अब वो अगले हफ्ते अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल के लिए होने वाले नंबर 1 कंटेंडर्स मैच का हिस्सा बनेंगे। 
- ब्लडलाइन का सैगमेंट देखने को मिला। सोलो सिकोआ ने जिमी उसो को धोखा दिया और डेब्यू करने वाले टामा टोंगा के साथ मिलकर उनकी हालत खराब की। 
- ब्रॉन ब्रेकर ने सिंगल्स मैच में कैमरन ग्राइम्स को हराया। 
- बेली के सैगमेंट में टिफनी स्ट्रैटन और नेओमी ने एक-एक करके दखल दिया। नेओमी और स्ट्रैटन के बीच मैच तय हो गया। 
- नेओमी ने टिफनी स्ट्रैटन को हराया। 
- जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर ने पाइपर निवेन और चेल्सी ग्रीन को टैग टीम मैच में हराया। 
- एजे स्टाइल्स ने रे मिस्टीरियो और केविन ओवेंस को हराया और अब उनका अगले हफ्ते एलए नाइट से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटेंडर बनने के लिए मैच होगा। 

07:28 (IST)13 APR 2024

रे मिस्टीरियो ने एजे स्टाइल्स को 619 के लिए सेटअप किया और केविन ओवेंस को रिंग के बाहर किया। उन्होंने स्टाइल्स पर 619 लगाया लेकिन केविन ओवेंस ने Hall of Famer को एप्रन पर स्टनर दिया। ओवेंस टॉप रोप से मूव लगाने गए लेकिन एजे स्टाइल्स ने घुटने ऊपर करके प्राइजफाइटर को धराशाई किया। एजे स्टाइल्स टॉप पर हैं और वो रे मिस्टीरियो से लड़ रहे हैं। एजे ने रिंग में धराशाई केविन ओवेंस पर रे मिस्टीरियो को स्टाइल्स क्लैश दिया। इसी के साथ उन्होंने मिस्टीरियो को पिन किया।

नतीजा: एजे स्टाइल्स की जीत हुई 

मैच के बाद एलए नाइट ने आकर एजे स्टाइल्स को कंफ्रंट किया। दोनों के बीच बहस हो रही है और इसी के साथ शो खत्म हुआ। 

07:25 (IST)13 APR 2024

रे मिस्टीरियो ने एजे स्टाइल्स पर टोर्नेडो डीडीटी लगाया और उन्हें 619 के लिए सेटअप किया। एजे ने उन्हें रोका और नेकब्रेकर दिया। उन्होंने केविन ओवेंस पर फेसफर्स्ट लगाया। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने एजे को धराशाई किया और रे मिस्टीरियो को टॉप रोप से पटका। वो पिन करने गए लेकिन एजे स्टाइल्स ने उन्हें रोका। केविन ने स्टाइल्स पर सुपरकिक लगाई। स्टाइल्स ने पेले किक लगाकर वापसी की। रे मिस्टीरियो ने एजे को स्प्लैश दिया। केविन ओवेंस ने एजे और रे दोनों को डबल जर्मन सुपलेक्स दिया। 

07:20 (IST)13 APR 2024

केविन ओवेंस vs एजे स्टाइल्स vs रे मिस्टीरियो (विजेता को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होने वाले नंबर 1 कंटेंडर्स मैच में जगह मिलेगी)

तीनों सुपरस्टार्स के बीच ब्रॉल हो रहा है। रे मिस्टीरियो ने एजे स्टाइल्स पर हमला किया। केविन ओवेंस ने क्लोथ्सलाइन देकर एजे स्टाइल्स को रिंग के बाहर किया। एजे स्टाइल्स ने रे मिस्टीरियो को एप्रन पर पटक दिया। केविन ओवेंस ने फिनॉमिनल वन को बैरिकेड के ऊपर से फेंक दिया और उन्हें धराशाई किया। उन्होंने स्टाइल्स पर कैनन बॉल मूव लगाया। 

07:17 (IST)13 APR 2024

WWE SmackDown के अगले हफ्ते से जुड़े बड़े ऐलान

- बेली vs नेओमी (WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच)
- AOP vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs LDF vs पीट डन और टायलर बेट (विजेता को SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच मिलेगा)
- एलए नाइट vs एजे स्टाइल्स (अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप नंबर 1 कंटेंडर्स मैच)

07:11 (IST)13 APR 2024

केविन ओवेंस का बैकस्टेज इंटरव्यू देखने को मिला। उन्होंने बताया कि वो कैमरे के साथ रिंग में ट्रांज़िशन करने वाले हैं। उन्होंने टाइगर्स की चैंपियनशिप ली और सीएम पंक की टी-शर्ट हटाते हुए रिंग की ओर बढ़ने लगे। 

07:09 (IST)13 APR 2024

चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन रिंग में आ गई हैं। उनके विरोधी के रूप में जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर एंट्री कर रही हैं।

जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर vs पाइपर निवेन और चेल्सी ग्रीन

बियांका ब्लेयर ने चेल्सी ग्रीन को धराशाई किया। ग्रीन ने पाइपर निवेन को टैग दिया। उन्होंने ब्लेयर पर स्लैम लगाया और टॉप रोप से मूव देने गईं। ब्लेयर ने खुद को बचाया और जेड कार्गिल को टैग दिया। दूसरी ओर पाइपर ने ग्रीन को टैग दिया। कार्गिल ने ग्रीन को स्लैम दिया। उन्होंने जबरदस्त किक लगाई और फिर जेडेड देकर पिन किया।

नतीजा: जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर की जीत हुई 

07:04 (IST)13 APR 2024

एक बैकस्टेज सैगमेंट के दौरान चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन ने खुद को साबित करने के लिए निक एल्डिस से मौके की मांग की। निक मान गए। 

07:03 (IST)13 APR 2024

लोगन पॉल का वीडियो सैगमेंट देखने को मिला। उन्होंने WrestleMania XL में रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस को हराने को लेकर बात की। उन्होंने WrestleMania की सफलता का श्रेय खुद को दिया। 

06:53 (IST)13 APR 2024

नेओमी ने टॉप रोप से टिफनी स्ट्रैटन पर किक लगाई और रिंग कॉर्नर में ड्रॉपकिक दी। उन्होंने मिड रोप से जबरदस्त मूव लगाया और पिन करने गईं लेकिन स्ट्रैटन ने किकआउट किया। पूर्व NXT विमेंस चैंपियन ने वापसी की और डबल स्टॉम्प लगाया। उन्होंने पिन करने की कोशिश की लेकिन नेओमी ने किकआउट किया। स्ट्रैटन ने नेओमी को स्लैम दिया और टॉप रोप से फिनिशर लगाने गईं। नेओमी ने वहां से हटते हुए खुद को बचाया और फिर रोलअप द्वारा उन्हें पिन किया।

नतीजा: नेओमी को जीत मिली 

06:47 (IST)13 APR 2024

टिफनी स्ट्रैटन vs नेओमी

नेओमी डॉमिनेट कर रही हैं। उन्होंने टिफनी स्ट्रैटन को कंधे के बल पटका और उनपर सबमिशन लगाया। स्ट्रैटन ने वापसी की और वो रिंग कॉर्नर में पूर्व विमेंस चैंपियन की हालत खराब कर रही हैं। नेओमी ने वापसी की लेकिन वो ज्यादा समय तक दबदबा नहीं बना पाईं। स्ट्रैटन ने उनपर व्हिप स्प्लैश लगाया। नेओमी ने टिफनी पर किक लगाई। स्ट्रैटन ने उन्हें अचानक रिंग पोस्ट पर धकेल दिया। 

06:44 (IST)13 APR 2024

बैकस्टेज पॉल हेमन मेडिकल रूम के बाहर आए। उन्होंने बताया कि जिमी उसो ठीक नहीं हैं। टामा टोंगा वहां आए और बताया कि ट्राइबल चीफ ने ऑर्डर दिया है। उन्होंने चीज़ें पूरी तरह से सामने नहीं रखी। सोलो सिकोआ भी वहां नज़र आए। 

06:39 (IST)13 APR 2024

टिफनी स्ट्रैटन: मैं यूनिवर्स का ध्यान केंद्रित करने में सफल होती हूं। मुझे WrestleMania का हिस्सा बनने का चांस नहीं मिला। मैं इस मौके के लिए तैयार हूं।

बेली ने बताया कि यह ओपन चैलेंज नहीं है। उन्होंने नेओमी को इंट्रोड्यूस किया। नेओमी ने एंट्री की।

टिफनी स्ट्रैटन: हम किसी चीज़ के बीच में थे। मैं आपको (नेओमी) पहले ही हरा चुकी हूं।

नेओमी: आपने मुझे गलत समय पर हराया था। आपने मुझे जरूर हराया लेकिन मैंने WWE में हर चीज़ कमाई है। मैं आपके (बेली) चैलेंज को स्वीकार सकती हूं लेकिन मैं पहले उनका (टिफनी स्ट्रैटन) सामना करना चाहूंगी। 

06:36 (IST)13 APR 2024

नई WWE विमेंस चैंपियन बेली एंट्री कर रही हैं और उन्हें फैंस द्वारा बढ़िया रिएक्शन मिल रहा है।

बेली का सैगमेंट

बेली:
आप सभी को धन्यवाद। मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है। मैं खुद को WWE विमेंस चैंपियन बोलने पर गर्व महसूस कर रही हूं। मैंने WrestleMania में पहली बार टाइटल जीता है। इसके पहले मैंने इस शो में टाइटल रिटेन किया है और टाइटल गंवाया भी है। मैंने अपनी पूर्व दोस्त इयो स्काई को हराया। इस चैंपियनशिप के साथ नए एरा की शुरुआत हो रही है। मैं अभी सबसे जबरदस्त लॉकर रूम का हिस्सा हूं। यह चीज़ें आप सभी के कारण हुई हैं। मेरे करियर के 11 सालों में हमेशा आप मेरे साथ रहे हैं। आप सभी मेरे लिए हमेशा ही ऑनलाइन, लाइव इवेंट्स और PLE में लड़ते हुए नज़र आए। मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहती हूं। अब हमें कुछ लोगों को मौके देने चाहिए। 

टिफनी स्ट्रैटन ने दखल दिया। 

06:32 (IST)13 APR 2024

एजे स्टाइल्स ने बैकस्टेज प्रोमो कट करते हुए ट्रिपल थ्रेट मैच जीतने का दावा किया। इसी बीच उन्होंने एलए नाइट को चेतावनी देते हुए अगले हफ्ते हराने की बात कही। 

06:25 (IST)13 APR 2024

कैमरन ग्राइम्स पहले से रिंग में हैं और अब ब्रॉन ब्रेकर एंट्री कर रहे हैं। 

ब्रॉन ब्रेकर vs कैमरन ग्राइम्स

ब्रॉन ब्रेकर ने अपनी ताकत दिखाई और शोल्डर अटैक मूव लगाया। उन्होंने रिंग कॉर्नर में ग्राइम्स की हालत खराब की और फिर उन्हें स्लैम दिया। ब्रेकर ने उनपर स्पीयर लगाया और पिन किया।

नतीजा: ब्रॉन ब्रेकर की जीत हुई 

06:17 (IST)13 APR 2024

सोलो सिकोआ ने पॉल हेमन को प्रोमो देने से रोका। 

सोलो सिकोआ: जीत और हार का काफी ज्यादा महत्व है। यह चीज़ सही है? (पॉल हेमन ने हां कहा) इसका अर्थ है कि चीज़ें बदलने वाली हैं। 

उनका अर्थ जिमी उसो की हार पर था। जिमी काफी सहमे नज़र आए लेकिन सोलो सिकोआ ने उन्हें गले लगाया। सोलो पलटे और अचानक एक हुडी में मौजूद व्यक्ति ने आकर जिमी पर हमला किया। वो असल में WWE दिग्गज हाकु के बेटे और पूर्व NJPW स्टार टामा टोंगा हैं। टामा ने जिमी की हालत खराब की और सोलो सिकोआ ने उनपर दो समोअन स्पाइक मूव लगाए। 

पॉल हेमन यह देखकर चौंक गए और रोमन रेंस को कॉल करने लगे। सोलो सिकोआ ने उन्हें रोका और मोबाइल तोड़ दिया। वो चेयर रिंग में लेकर आए और जिमी पर सेट की। इसके बाद सिकोआ ने उसो पर हिप अटैक मूव लगाया। 

06:12 (IST)13 APR 2024

पॉल हेमन, सोलो सिकोआ और जिमी उसो रिंग में आ गए हैं।

ब्लडलाइन का सैगमेंट

पॉल हेमन: मेरा नाम पॉल हेमन है। ट्राइबल चीफ ने ऑर्डर दिया है कि हम किसी को भी WrestleMania XL में मिली हार का जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं। भले ही वो जॉन सीना, द अंडरटेकर, सैथ रॉलिंस या जे उसो क्यों नहीं हो। हमें चीज़ों को भूलना नहीं चाहिए। सैथ रॉलिंस ने बताया था कि वो कोडी रोड्स की शील्ड बनेंगे। जब रोमन रेंस के पास कोडी रोड्स पर हमला करने का मौका था, तो उन्होंने सैथ रॉलिंस पर हमला किया। उनकी नज़र 10 साल पहले मिले धोखे का बदला लेने पर थी। कोडी रोड्स तैयार थे और इसी के चलते वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। 

06:06 (IST)13 APR 2024

अचानक LDF के बेर्टो और एंजल ने दखल दिया। उन्होंने आकर एलए नाइट पर हमला किया और फिर सैंटोस के साथ मिलकर मेगास्टार पर ट्रिपल पावरबॉम्ब लगाया। लैश्ले रिंग में आए और उन्हें भी हील स्टार्स ने निशाना बनाया। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने आकर LDF पर हमला किया। बी-फैब ने इलेक्ट्रा लोपेज़ को संभाला। वो लड़ते हुए बैकस्टेज जाने लगे। रिंग में बॉबी लैश्ले स्पीयर लगाने गए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वो रिंग पोस्ट से टकरा गए। एलए नाइट ने सैंटोस पर BFT लगाया और पिन किया।

नतीजा: एलए नाइट की जीत हुई 

06:03 (IST)13 APR 2024

बॉबी लैश्ले ने मोमेंटम हासिल किया। उन्होंने सैंटोस इस्कोबार को पटक दिया और फिर सुपरप्लेक्स लगाने गए। एलए नाइट ने दखल दिया और लैश्ले पर हमला करने लगे।ऑल माइटी ने सैंटोस पर पावरबॉम्ब और सुपरप्लेक्स लगाया। उन्होंने सैंटोस को पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किकआउट किया। एलए नाइट ने दबदबा बनाने का प्रयास किया लेकिन सैंटोस इस्कोबार ने उनपर किक लगाई और डबल नी अटैक मूव दिया। नाइट ने वापसी करके LDF के लीडर को स्लैम दिया और फिर एल्बो ड्रॉप मूव लगाया।

06:00 (IST)13 APR 2024

एलए नाइट vs बॉबी लैश्ले vs सैंटोस इस्कोबार (विजेता को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होने वाले नंबर 1 कंटेंडर्स मैच में जगह मिलेगी)

ट्रिपल थ्रेट मैच की शुरुआत के साथ ही तीनों के बीच ब्रॉल हो रहा है। रिंगसाइड पर बवाल मचा और सैंटोस इस्कोबार ने मोमेंटम हासिल किया। 

05:50 (IST)13 APR 2024

पॉल हेमन, सोलो सिकोआ और जिमी उसो बैकस्टेज कोडी रोड्स का लॉकर रूम देखकर चौंक गए। इसी बीच केविन ओवेंस अंदर जाते हुए नज़र आए। सोलो सिकोआ ने बताया कि वो कोडी रोड्स से बदला लेंगे। हेमन ने कहा कि उन्हें अपना लॉकर रूम वापस लेने के लिए चैंपियनशिप को दोबारा ब्लडलाइन में लाना होगा और यह ट्राइबल चीफ का ऑर्डर है। 

05:47 (IST)13 APR 2024

कोडी रोड्स को काफी जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। अमेरिकन नाईटमेयर खुद को मिले रिएक्शन को देखकर भावुक नज़र आ रहे हैं। उन्होंने द रॉक को लेकर बात की और बताया कि जब ग्रेट वन वापसी करेंगे, तो उनके लिए रोड्स को ढूंढना मुश्किल नहीं रहेगा। कोडी ने बताया कि उनकी नज़र अभी Backlash 2024 पर है। उन्होंने अपने संभावित चैलेंजर को लेकर बात की। इसी बीच उन्होंने सैंटोस इस्कोबार, रे मिस्टीरियो, एजे स्टाइल्स, एलए नाइट, बॉबी लैश्ले और केविन ओवेंस का नाम लिया। उन्होंने इनमें से किसी एक का सामना करने को लेकर बात की। रोड्स ने खुद को इंट्रोड्यूस किया और सैगमेंट खत्म हुआ। 

05:43 (IST)13 APR 2024

SmackDown की शुरुआत हो गई है और अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन कोडी रोड्स आ गए हैं। 

21:20 (IST)12 APR 2024

WWE SmackDown की शुरुआत शनिवार 13 अप्रैल 2024 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

21:20 (IST)12 APR 2024

WWE SmackDown के लिए अभी तक किसी भी मैच या सैगमेंट का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है। कोडी रोड्स और बेली को एडवर्टाइज किया जा रहा है।

SmackDown को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन कोडी रोड्स को नया चैलेंजर मिल सकता है। 
- WWE विमेंस चैंपियन बेली की डैमेज कंट्रोल के खिलाफ दुश्मनी जारी रह सकती है। 
- रैंडी ऑर्टन अपनी हार का चुप्पी तोड़ सकते हैं। 
- Raw की तरह SmackDown में कुछ NXT स्टार्स के डेब्यू हो सकते हैं। 
- रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन के सोलो सिकोआ और जिमी उसो का अगला कदम देखने लायक रहेगा। 

21:18 (IST)12 APR 2024

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। यह WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड का पहला शो होगा। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications