AKM VS M762 : कौनसी बन्दूक बेहतर है PUBG MOBILE में ?

The AKM and the M762 in PUBG Mobile
The AKM and the M762 in PUBG Mobile

PUBG Mobile में बहुत से वेपन्स होते हैं और खिलाड़ी अक्सर सोच में पद जाते हैं जब उन्हें कोई वेपन चुनना होता है गेम में। सही गन का इस्तेमाल करना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है गेम जीतने के लिए और अच्छा प्रदर्शन देने के लिए।

इस आर्टिकल में हम दो गन्स के बीच तुलना करेंगे जो अलग केटेगरी की मानी जाती हैं लेकिन इनका इस्तेमाल एक जैसा ही है PUBG MOBILE में : AKM और M762।

कौन सी गन बेहतर है ? AKM या M762 ?

हम PUBG MOBILE में उपलब्ध इन दोनों बंदूकों की तुलना नीचे दिए गए पॉइंट्स के आधार पर करेंगे :

डैमेज

अटैचमेंट्स

रिकॉईल

फायर रेट

#1 डैमेज

AKM ज़्यादा डैमेज देती है M762 के मुक़ाबले। स्टेटिस्टिक्स के हिसाब से AKM 49 का डैमेज देती है और वही M762 केवल 47 डैमेज देती है। यह दोनों गन्स आसानी लेवल 2 के हेलमेट और वेस्ट वाले खिलाड़ियों को आसानी 4 -5 गोलियों में गिरा सकती हैं।

#2 अटैचमेंट्स

M762 में चार अटैचमेंट्स लगते हैं, Muzzle, Magazine, Scope और Foregrip वही AKM में केवल तीन अटैचमेंट्स लगते हैं , Muzzle, Magazine और Scope

एक कम्पेन्सेटर दोनों गन्स में ज़रूरी होता है क्योंकि इनका रिकॉईल M416 जैसी बंदूकों के मुक़ाबले ज़्यादा है। हालाँकि फोरग्रिप का ऑप्शन M762 को AKM के बदले ज़्यादा स्टेबल बनाता है। एक कम्पेन्सेटर ज़रूरी है अगर आप AKM का इस्तेमाल कर रहे हैं और वही M762 के बिना भी ठीक चलेगी क्योंकि इसमें फोरग्रिप है रिकॉईल संभालने के लिए।

AKM (picture credit: PUBG Mobile.)
AKM (picture credit: PUBG Mobile.)

#3 रिकॉईल

M762 का रिकॉईल AKM के मुक़ाबले ज़्यादा है लेकिन इसमें लगने वाले अटैचमेंट्स रिकॉईल काफी हद तक कम कर देते हैं। दूसरी तरफ , AKM का रिकॉईल ज़्यादा रहता है क्योंकि यह केवल एक कम्पेन्सेटर का इस्तेमाल करती है रिकॉईल संभालने के लिए। दोनों ही बंदूकें लॉन्ग रेंज फाइट्स के लिए अच्छी नहीं हैं रिकॉईल ज़्यादा होने की वजह से। हालाँकि M762 मिड रेंज फाइट्स के लिए एक बेहतर विकल्प है क्योंकि इसमें ज़्यादा अटैचमेंट्स लगते हैं। AKM से मिड रेंज फाइट्स जीतने थोड़ा कठिन है।

M762 (picture credit: PUBG Mobile.)
M762 (picture credit: PUBG Mobile.)

#4 फायर रेट

दोनों ही गन्स का रिकॉईल ज़्यादा है लेकिन दोनों काफी अच्छी चलती हैं सिंगल फायर मोड पर। M762 का फायरिंग रेट ज़्यादा है AKM से। AKM का फायरिंग रेट 600 बुलेट्स एक मिनट में का है और वही M762 का 698 बुलेट्स तक एक मिनट में का है। AKM में केवल दो फायरिंग मोड हैं : सिंगल और फुल्ली आटोमेटिक। M762 में दूसरी तरफ तीन फायरिंग मोड है, सिंगल, बर्स्ट(3 बुलेट्स चलती हैं ) और फुल्ली आटोमेटिक।

कन्क्लूज़न

दोनों ही बंदूकें बहुत डैमेज पंहुचा सकती हैं। दोनों गन्स, AKM और M762 मिड रेंज फाइट्स में इस्तेमाल करि जा सकती हैं और इन दोनों को ही लॉन्ग रेंज में इस्तेमाल करना कठिन है। M762 मिड रेंज फाइट्स के लिए बेहतर ऑप्शन है अगर खिलाड़ी रिकॉईल संभाल सकता है और वही AKM का इस्तेमाल सिंगल फायरिंग मोड में अच्छा है।

Edited by raghav2mathur