Battlegrounds Mobile India 1.5 अपडेट को एंड्रॉइड मोबाइल पर डाउनलोड करने का सही तरीका  

Battlegrounds Mobile India(Image Credit: sportskeeda)
Battlegrounds Mobile India(Image Credit: sportskeeda)

Battlegrounds Mobile India काफी प्रसिद्व बैटल रॉयल गेम बन गया है, जिसे डेली 16 मिलियन से ज्यादा खिलाड़ियों के द्वारा खेला जाता है। इसके अलावा Krafton के डेवेल्पर्स ने एंड्रॉइड खिलाड़ियों के लिए BGMI 1.5 अपडेट गेम के अंदर जोड़ भी दिया है।

दरअसल, Krafton के डेवेल्पर्स ने BGMI 1.5 अपडेट में कुछ अनोखे फीचर्स जोड़े हैं, जैसे MG3 फायरआर्म्स, नया और अनोखा मोड, एमो इंडिकेटर और अन्य प्रभावित करने वाले आइटम्स मौजूद है। पंरतु, कुछ प्लेयर्स को BGMI 1.5 अपडेट को डाउनलोड करने में इस समय भी दिक्क्त हो रही है। तो आइए इस आर्टिकल में हम Battlegrounds Mobile India 1.5 अपडेट को एंड्रॉइड मोबाइल पर डाउनलोड करने का सही तरीका बताने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- Battlegrounds Mobile India 1.5 अपडेट कहाँ से डाउनलोड करें?


Battlegrounds Mobile India 1.5 अपडेट को एंड्रॉइड मोबाइल पर डाउनलोड करने का सही तरीका

youtube-cover

Battlegrounds Mobile India इस समय सिर्फ एंड्रॉइड मोबाइल के लिए उपलब्ध है, जिसका 1.5 अपडेट को डाउनलोड करने के कई सारे विकल्प मौजूद है। परंतु, इस आर्टिकल में हम सबसे लीगल और सही तरीका बताने वाले हैं।

BGMI 1.5 अपडेट साइज

Battlegrounds Mobile India का साइज लगभग 708 MB का है। इसके आलावा खिलाड़ियों को गेम के अंदर रिसोर्स पैक्स, मैप्स और अन्य चीज़ें डाउनलोड करना पड़ती है।

BGMI 1.5 अपडेट को इंस्टॉल करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: प्लेयर्स के पास पहले से BGMI डाउनलोड है, उसे चालू करें।

स्टेप 2: उसके बाद स्क्रीन पर रिसोर्स पैक दिख जाएंगे। अपनी पसंद के अनुसार लौ पैक और एच डी पैक डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 3: रिसोर्स पैक डाउनलोड होने के बाद फेसबुक ID से लॉगिन करें। उसके बाद Battlegrounds Mobile India के अंदर मौजूद 1.5 अपडेट के फीचर्स को एंड्रॉइड मोबाइल पर अपने दोस्तों के साथ मजा ले सकते हैं।

यदि खिलाड़ी के एंड्रॉइड मोबाइल में Battlegrounds Mobile India को चालू करने में कुछ भी एरर स्क्रीन पर दिखाता है। तो BGMI ऐप को डिलीट करें, और फिर से गूगल प्ले स्टोर से BGMI ऐप को डाउनलोड करें। उसके बाद ऊपर दी गई स्टेप्स को सही से फॉलो करें।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में नए पेट Dr Beanie को कैसे खरीद सकते हैं?