PUBG Mobile Lite vs Free Fire: ग्राफिक्स, फीचर्स, और अन्य जानकारी की तुलना 

PUBG Mobile Lite vs Free Fire: ग्राफिक्स, फीचर्स और अन्य जानकारी की तुलना
PUBG Mobile Lite vs Free Fire: ग्राफिक्स, फीचर्स और अन्य जानकारी की तुलना

PUBG Mobile Lite सस्ते डिवाइस के लिए लॉन्च किया गया था, जिसमें प्लेयर्स बिलकुल PUBG Mobile का अनुभव उठा सकते हैं।

Garena Free Fire बैटल रॉयल गेम दुनिया का सबसे प्रसिद्व गेम है। इस कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही फ्री फायर मैक्स लॉन्च किया था, और खिलाड़ियों को काफी अनुभव गेम से मिला है। हालांकि, Free Fire की पॉपुलैरिटी और गेमिंग अनुभव वर्तमान में भी आकर्षक है।

PUBG Mobile Lite को दुनिया में इसलिए पेश किया गया था, की सस्ते डिवाइस वाले प्लेयर्स बैटल रॉयल गेम का अनुभव ले सकें। इसलिए, इस आर्टिकल में हम PUBG Mobile Lite vs Free Fire: ग्राफिक्स, फीचर्स, और अन्य जानकारी की तुलना पर नजर डालने वाले हैं।


PUBG Mobile Lite vs Free Fire: ग्राफिक्स, फीचर्स, और अन्य जानकारी की तुलना

सिस्टम की आवश्यकता

youtube-cover

Free Fire और PUBG Mobile Lite दोनों बैटल रॉयल गेम्स सस्ते डिवाइस में आसानी से रन कर सकते हैं।

PUBG Mobile Lite को डाउनलोड करने के लिए खिलाड़ियों को एंड्रॉइड वर्जन 4.1 और कम-से-कम 1GB RAM की आवश्यकता होती है। प्लेयर्स इस गेम को 700MB में डाउनलोड कर सकते हैं।

youtube-cover

Free Fire को डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉइड वर्जन 4.0.3 की आवश्यकता होती है। इस बैटल रॉयल गेम की साइज कुल 900 MB की है।


ग्राफिक्स

youtube-cover

इन दोनों बैटल रॉयल के ग्राफिक्स में काफी अंतर देखने को मिलता है जो खिलाड़ियों को इसी कारण बाट देता है।

Garena Free Fire खिलाड़ियों को सौन्दर्य और अनोखे आइटम्स प्रदान करता है। इन आइटम के कारण ही प्लेयर्स इस बैटल रॉयल गेम को ज्यादा खेलना पसंद करते हैं। इसके आलावा गरेना खिलाड़ियों को आकर्षक ग्राफिक्स प्रदान करता है।

youtube-cover

दूसरी तरफ PUBG Mobile Lite इंजन 4 पर आधारित है। ये खिलाड़ियों को शानदार ग्राफिक्स के साथ रियल गेमप्ले प्रदान करता है। इसलिए, प्लेयर्स इसका अनुभव बिलकुल सस्ते डिवाइस में PUBG Mobile की तरह लेते हैं।

इन दोनों बैटल रॉयल की बात करें तो Free Fire को सबसे ज्यादा खिलाड़ियों के द्वारा सस्ते डिवाइस में खेला जाता है। हालांकि, PUBG Mobile Lite भी सस्ते एंड्रॉइड डिवाइस में बेहतर अनुभव देता है।


डेवेल्पर्स अपडेट

Free Fire और PUBG Mobile Lite इन दोनों बैटल रॉयल गेम्स के डेवेल्पर्स खिलाड़ियों को आकर्षित करने के लिए बढ़िया फीचर्स प्रदान करते हैं। इसलिए, इन दोनों गेम्स के डाउनलोड में वृद्वि होती है।