PUBG MOBILE : टॉप 5 असाल्ट राइफल्स 2020 में

credit: pinterest.com
credit: pinterest.com

PUBG MOBILE सबसे पॉपुलर गेम्स में से एक है जब बात ख़ास कर स्मार्टफोन गेमिंग की आती है। इस गेम का PC वर्जन पहले निकाला गया था और पिछले कुछ समय से इस के MOBILE वर्जन ने बहुत ज़्यादा और बहुत अछि बढ़ोतरी देखी है। PUBG MOBILE एक हाई स्किल्ड गेम है। गेम में अच्छा होने के लिए खिलाड़ियों को गन्स और बाकी चीज़ों की जानकारी होनी चाहिए जिससे वह चिकन डिनर जीत पाएं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे पांच बेस्ट AR (असाल्ट राइफल्स ) के बारे में PUBG MOBILE की।

पांच बेस्ट AR PUBG MOBILE में :

#5: AKM

AKM IN PUBG MOBILE
AKM IN PUBG MOBILE

पांचवी पोजीशन बेस्ट असाल्ट राइफल्स की लिस्ट में हम देते हैं AKM को। इस गन को अक्सर कम्पेयर करा जाता है MK 47 Mutant और Scar-L से लेकिन AKM का डैमेज जो 49 का है , इसको बाकी गन्स से बेहतर बनाता है। यह गन एक बार में 30 गोलियां लोड कर लेती है और यह 7.62 mm बुलेट्स का इस्तेमाल करती है। हालाँकि इसकी कैपेसिटी आप 40 गोलियों तक की कर सकते हैं। muzzle और एक compensator लगने के बाद यह गन और बेहतर हो जाती है क्योंकि इसका रिकॉईल इससे हल्का हो जाता है और इसको चलाने में आसानी होती है।

#4: M416

M416 IN PUBG MOBILE
M416 IN PUBG MOBILE

इस गन को सबसे बेहतर जो चीज़ बनाती है वह है इसकी कैपेसिटी बहुत चीज़ें जैसे ग्रिप्स ,स्कोप आदि होल्ड करने की। पूरी तरह इक्विप्ड होने के बाद यह गन 47 का डैमेज पहुंचा सकती है। यह गन एक बार में 40 गोलियां लोड कर लेती है और यह 5.56MM की गोलियां यूज़ करती है। कम रिकॉईल होने की वजह से यह गन बाकी गन्स से बेहतर मानी जाती है। इसका हाई फायरिंग रेट भी आपको दुश्मन से लड़ाई जीतने में सहायता करता है।

3: Beryl M762

M762 IN PUBG MOBILE
M762 IN PUBG MOBILE

यह गन एक क्लासिक गन बन चुकी है PUBG MOBILE में। इसका कारण है इसका ऑटो मोड में होना जो फ्रीली काफी मैप्स में उपलब्ध है। यह गन बाकी नार्मल गन्स से थोड़ी अलग है और इसमें अटैचमेंट भी ज़्यादा लगते हैं। यह गन भी 7.62 MM की गोलियां इस्तेमाल करती है और 47 का डैमेज पहुँचाती है। इसकी स्टेबिलिटी और हाई फायरिंग रेट की वजह से यह गन पूरे गेम में बहुत फाएदेमंद साबित होती है।

#2: AUG A3

AUGA3 IN PUBG MOBILE
AUGA3 IN PUBG MOBILE

AUG A3 एक एक्सक्लूसिव ड्राप वेपन है। यह हमारी लिस्ट में दुसरे स्थान पर आती है। अगर स्टेबिलिटी की बात की जाए तो यह सबसे ज़्यादा स्टेबल रहने वाली गन है PUBG MOBILE की। इसमें भी आप स्कोप और कुछ बाकी अटैचमेंट लगा सकते हैं और एक बार में यह बन्दूक 5.56 की 40 गोलियां लोड कर लेती है। इस गन से निकली हर बुलेट करीब 43 का डैमेज पहुँचाती है। इस गन को हासिल करना काफी मुश्किल हो जाता है क्योंकि यह केवल ड्रॉप्स में आती है। अगर यह गन आपको मिल जाती है तो आपके गेम जीतने के चान्सेस भी काफी बढ़ जाते हैं।

#1: Groza

GROZA IN PUBG MOBILE
GROZA IN PUBG MOBILE

टॉप 2 AR चुन ना PUBG MOBILE में थोड़ा मुश्किल काम था हालाँकि GROZA को अभी तक लिस्ट में न डालने का मतलब यही था की यह गन आएगी हमारी लिस्ट में 1 नंबर पर।

AUG की तरह ही GROZA को हासिल करना भी मुश्किल है क्योंकि यह भी एयर ड्राप एक्सक्लूसिव गन है। इस गन का फायरिंग रेट दूसरा सबसे तीज है M416 के बाद और यह बन्दूक 49 का डैमेज पहुँचाती है। इस बन्दूक में भी आप स्कोप और बाकी अटैचमेंट लगा सकते हैं इसको और बेहतर बनाने के लिए। इस गन का रिकॉईल कम है और यह एक बार में 40 गोलियां लोड कर लेती है 7.62 MM की। इस गन के सारे फीचर्स मिल कर इसको सबसे बेहतरीन AR बनाते हैं PUBG MOBILE की।