3 भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी जिन्होंने ओलंपिक इतिहास में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया है 

अभी तक 3 भारतीय खिलाड़ी यह कारनामा कर चुके हैं
अभी तक 3 भारतीय खिलाड़ी यह कारनामा कर चुके हैं

3 Indian Players Reached in Badminton Quarter-final In History : पेरिस ओलंपिक 2024 का छठा दिन भारत के लिए उतना अच्छा नहीं रहा। टीम इंडिया ने शूटिंग में कांस्य पदक जरुर जीता लेकिन इसके बाद बैडमिंटन में भारत को काफी निराशा हाथ लगी। पीवी सिंधू और चिराग-सात्विक की जोड़ी बाहर हो गई। हालांकि लक्ष्य सेन ने जरूर अभी भी उम्मीद बनाकर रखी है। उन्होंने अपने राउंड ऑफ 16 के मैच में एच एस प्रणोय को हरा दिया और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

Ad

लक्ष्य सेन ने सीधे सेटों में प्रणोय को 21-12 और 21-6 से बुरी तरह हरा दिया। प्रणोय बिल्कुल भी मुकाबला नहीं कर पाए। इस मैच से भारतीय फैंस खुश भी हुए और निराश भी हुए। क्योंकि लक्ष्य को अगर जीत मिली तो वहीं एक और भारतीय खिलाड़ी एच एस प्रणोय को हार भी मिली। हालांकि लक्ष्य सेन ने एक बड़ा रिकॉर्ड जरुर बना दिया है। वो मात्र तीसरे ऐसे बैडमिंटन प्लेयर बन गए हैं जिन्होंने ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

आइए जानते हैं अभी तक किन-किन भारतीय प्लेयर्स ने बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

3.पारुपली कश्यप (लंदन ओलंपिक 2012)

पारुपली कश्यप ने सबसे पहले यह कारनामा किया था। उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया था। भारतीय शटलर ने बेल्जियम के युहान टैन और वियतनाम के गुयेन टीएन मिन्ह को हराकर राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई थी। इस राउंड में उन्होंने श्रीलंका के निलुका करुणारत्ने को हराया और क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई। वह ऐसा करने वाले पहले पुरुष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

2.किदांबी श्रीकांत (रियो ओलंपिक 2016)

जिस ओलंपिक में पीवी सिंधू ने वुमेंस सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीता था, उसमें किदांबी श्रीकांत ने मेंस सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने काफी शानदार खेल दिखाया था और क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। वो ऐसा करने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने थे। उनसे पहले पारुपली कश्यप यह कारनामा कर चुके थे।

1.लक्ष्य सेन (पेरिस ओलंपिक 2024)

ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले लक्ष्य सेन भारत के तीसरे बैडमिंटन प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के ही एच एस प्रणोय को हराकर यह कारनामा किया। लक्ष्य सेन ने सीधे सेटों में प्रणोय को 21-12 और 21-6 से बुरी तरह हरा दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह उपलब्धि भी अपने नाम कर ली।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications