Lakshya Sen Dinner Night With Actress: भारतीय युवा शटलर लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक के धमाकेदार खेल के बाद दुनिया भर के फैंस के दिल में जगह बना ली है। लक्ष्य ने पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी और ऐसा करने वाले भारत के पहले पुरुष शटलर बन गए थे। लेकिन वह मेडल नहीं जीत सके। हालांकि उनका प्रदर्शन काफी ऐतिहासिक रहा, जिसके चलते देश लौटने पर उनका शानदार स्वागत किया गया और हर जगह उन्हें सम्मान भी मिल रहा है। इन सब के बीच लक्ष्य सेन की कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें वह एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रेस्टोरेंट में डिनर करते दिखाई दिए हैं।लक्ष्य सेन के साथ दिखीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसलक्ष्य सेन और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हाल ही में दीपिका, लक्ष्य के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंची थीं, यहां दीपिका के साथ उनके सास-ससुर और ननद भी थीं। इसके अलावा बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन के साथ भी दीपिका पादुकोण दिखाई दीं। दीपिका और लक्ष्य सेन के बीच अच्छी बॉन्डिंग नजर आई। लक्ष्य सेन को दीपिका ने गले लगाया और उन्हें ओलंपिक में उनके प्रदर्शन के लिए भी शुभकामनाएं दीं। View this post on Instagram Instagram Postबता दें, दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश लक्ष्य के पेरिस ओलंपिक में मेंटॉर थे। लक्ष्य सेन ने दीपिका के अलावा रणवीर सिंह की बहन रितिका भाववानी के साथ भी देखा गया। रितिका ने भी लक्ष्य को गले लगाया और उन्हें सी ऑफ किया। अब इस मुलाकात के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें, लक्ष्य सेन ओलंपिक 2024 में भले ही मेडल से चूक गए लेकिन अब वह एक स्टार बन चुके हैं।जल्द मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोणदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। दीपिका पादुकोण ने फरवरी 2024 में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, और तभी से वह लगातार चर्चा में हैं। दीपिका सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। जब से दीपिका ने प्रेग्नेंसी की न्यूज अनाउंस की है उसके बाद से ही फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है कि एक्ट्रेस कब मां बनेंगी।