चिराग और सात्विक की जोड़ी Paris Olympics 2024 में रचेगी इतिहास? सेमीफाइनल में जगह बनाने पर रहेगी नजर

Toyota Thailand Open 2024. - Source: Getty
चिराग और सात्विक की जोड़ी इतिहास रच सकती है

Chirag Shetty and Satwiksairaj Rankireddy Match : पेरिस ओलंपिक 2024 में बैडमिंडन के मेंस डबल्स में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का क्वार्टरफाइनल मैच आज होगा। इनका क्वार्टरफाइनल मैच मलेशियाई जोड़ी के साथ होगा। अगर चिराग और सात्विक ने यह मुकाबला जीता तो फिर सेमीफाइनल में जगह बना लेंगे और मेडल उनसे ज्यादा दूर नहीं रहेगाा। भारत को मेंस डबल्स में भी पदक की आस है और ये दोनों चैंपियन खिलाड़ी इस सपने को पूरा कर सकते हैं।

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी हिस्सा लिया था लेकिन ग्रुप स्टेज से ही इन्हें बाहर होना पड़ा था। इस बार यह जोड़ी काफी जबरदस्त खेल दिखा रही है। इन दोनों ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक और एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था और ऐसे में उनका यह अनुभव पेरिस ओलंपिक में काफी काम आ रहा है।

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज ने थामस कप जीतकर रचा था इतिहास

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने 2022 में थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया था। यह कारनामा करने वाली ये पहली भारतीय जोड़ी है। इसके बाद ये दोनों वर्ल्ड रैंकिंग में पहले पायदान पर भी आ गए थे। सात्विक और चिराग ने टोक्यो ओलंपिक से बाहर होने के बाद से अभी तक 7 BWF वर्ल्ड टूर टाइटल्स भी जीते हैं। इससे पता चलता है कि चिराग और सात्विक ने पिछले कुछ सालों में कितना बेहतरीन खेल दिखाया है।

अभी तक इन्होंने ओलंपिक मेडल नहीं जीता है लेकिन इस बार जरुर यह कारनामा करना चाहेंगे। भारत की तरफ से पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और एच एस प्रणोय भी मेडल की रेस में हैं। आज इनका भी मैच है। हालांकि अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी जरुर वुमेंस डबल्स से बाहर हो चुकी है लेकिन अभी भी भारत के पास तीन इवेंट में मेडल जीतने का मौका है।

आपको बता दें कि पीवी सिंधू पिछले दो ओलंपिक से भारत के लिए मेडल जीतती आई हैं। उन्होंने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। लेकिन इस बार बाकी खिलाड़ियों से भी पदक की उम्मीद है। इसके अलावा पीवी सिंधू भी अपने मेडल का कलर बदलना चाहेंगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now