CWG 2018: संजीता चानू ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड मेडल

गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल मिल गया है। संजीता चानू ने महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 192 किलोग्राम भार उठाकर भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिला दिया। उन्होंने स्नैच राउंड के पहले प्रयास में 81 किलोग्राम का भार उठाया इसके बाद दूसरे प्रयास में कुल 83 किलोग्राम भार उठाया, जबकि तीसरे प्रयास में उन्होंने 84 किलोग्राम उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड बना दिया। 53 किलोग्राम भार वर्ग में स्नैच कैटेगरी में यह अब तक का सबसे अधिक भार है। क्लीन एंड जर्क में संजीता ने पहले प्रयास में 104 किलोग्राम वजन उठाया और दूसरे प्रयास में 108 किलोग्राम भार उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 112 किलोग्राम भार उठाने की कोशिश की लेकिन वो इससे चूक गईं। हालांकि रजत पदक जीतने वाली पापुआ न्यू गिनी की लाउ डिका ताउ भी उतना वजन नहीं उठा पाईं और इसी वजह से उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। कनाडा की रचेल लेब्लांग ने कांस्य पदक जीता, उन्होंने कुल 181 किलोग्राम वजन उठाया। इससे पहले बुधवार को मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। चानू ने कुल मिलाकर 196 किलोग्राम भार उठाया और भारत को गोल्ड मेडल दिला दिया था। आपको बता दें पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किलोग्राम की कैटेगरी में भारत ने गोल्ड और सिल्वर दोनों पदक जीता था। संजीता चानू ने तब भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वहीं बुधवार को पी. गुरुराज ने सिल्वर मेडल भारत को दिलाया था। इस जीत के साथ ही भारत के अब दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हो गए हैं और वो पदक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। 6 स्वर्ण पदक के साथ इंग्लैंड पहले और 5 स्वर्ण के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। गौरतलब है 4 अप्रैल को कॉमनवेल्थ खेलों का आगाज हुआ था और 14 अप्रैल तक ये चलेगा। इस दौरान विभिन्न खेलो में भारतीय खिलाड़ियों से देशवासियों को काफी उम्मीदे हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications