दुती चंद ने 100 मीटर रेस का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

 दुती चंद
दुती चंद

भारतीय धाविका दुती चंद ने 59वीं ओपन राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। 100 मीटर दौड़ में उन्होंने 11.22 सेकण्ड का समय निकालकर अपना 11.26 सेकण्ड का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया। रांची का बिरसा मुंडा स्टेडियम इस बात का साक्षी बना। पिछला रिकॉर्ड उन्होंने दोहा में अप्रैल में आयोजित एशियन चैम्पियनशिप में बनाया था।

नया कीर्तिमान उन्होंने सेमीफाइनल में बनाया लेकिन फाइनल में वे इसे बरकरार नहीं रख पाईं। उन्होंने 11.25 सेकण्ड का समय निकालकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। फाइनल रेस में उनके विपक्ष में दौड़ रही धाविकाएं काफी पीछे रहीं और दुती चंद को मेडल जीतने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना नहीं पड़ा। दौड़ के बाद दुती चंद ने कहा कि मानसिक तौर पर वे ऐसा करने के लिए तैयार हुईं और बॉडी ने भी इसमें साथ दिया, जिससे यह संभव हो पाया।

भारतीय धाविका ने कहा कि अच्छे वॉर्म-अप के बाद सब कुछ समान था। मैंने अच्छी शुरुआत के बाद मजबूती से इसे फिनिश किया। मैं फाइनल में इसमें और सुधार कर सकती थी लेकिन फाइनल और सेमीफाइनल के बीच महज चालीस मिनट का ब्रेक था इसलिए मजबूती से इसे फिनिश करने में समर्थ नहीं थी।

अप्रैल में दोहा में हुई एशियन चैम्पियनशिप में गर्मी के दौरान दुती चंद ने श्रेष्ठ किया था लेकिन इस उसके बाद कुछ समय तक वे अपना बेस्ट देने में नाकाम रहीं थी। रांची में एक बार फिर उन्होंने अपनी फर्राटा दौड़ से नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया। दोहा में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। जुलाई में इटली में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी 100 मीटर में जीतने वाली वे पहली भारतीय महिला धाविका बनीं। नए रिकॉर्ड के बाद उन्हें इसमें और सुधार करने की ताकत मिलेगी। उनकी काबिलियत और कौशल पर किसी को शक नहीं है। निरंतर अभ्यास से वे नए मुकाम छूने का दम रखती हैं।।