India at Paralympics - भारत का दूसरा स्वर्ण पदक, सुमित ने जैवलिन थ्रो में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 

2020 Tokyo Paralympics - सुमित एंटिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया
2020 Tokyo Paralympics - सुमित एंटिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया

Tokyo Paralympics के जैवलिन थ्रो F64 वर्ग में भारत के सुमित एंटिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा कर लिया। सुमित ने 68.55 मी की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया। टोक्यो पैरालंपिक्स में यह भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले शूटिंग में अवनी लेखरा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।

सुमित ने अपने पहले थ्रो में 66.95 मी, दूसरे थ्रो में रिकॉर्ड 68.08 मी, तीसरे थ्रो में 65.27 मी, चौथे थ्रो में 66.71 मी और पांचवें थ्रो में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 68.55 मी की दूरी हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के मिचल बुरियन (66.29 मी) ने रजत और श्रीलंका के दुलन कोडीथुवाक्कु (65.61 मी) ने कांस्य पदक जीता। भारत के संदीप चौधरी ने 62.20 मी की सर्वश्रेष्ठ दूरी हासिल की लेकिन पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे।

Tokyo Paralympics पदक तालिका

Quick Links