India at Paralympics - भारत के पांचवें दिन के प्रदर्शन और परिणामों पर नज़र

Tokyo Paralympics में भविना पटेल और निषाद कुमार ने रजत एवं विनोद कुमार ने कांस्य पदक जीता
Tokyo Paralympics में भविना पटेल और निषाद कुमार ने रजत एवं विनोद कुमार ने कांस्य पदक जीता

Tokyo Paralympics के पांचवें दिन भारत ने तीन पदक जीते। टेबल टेनिस महिला सिंगल्स में भविना पटेल और हाई जंप T47 में निषाद कुमार ने रजत पदक जीता, वहीं डिस्कस थ्रो F52 में विनोद कुमार ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया।

आइये नज़र डालते हैं 29 अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा:

# तीरंदाजी

महिला कंपाउंड राउंड ऑफ़ 32 में भारत की ज्योति बलियान को आयरलैंड की केरी लुइस लियोनार्ड ने 141-137 से हराया। मिक्स्ड कंपाउंड राउंड ऑफ 16 में भारत के ज्योति बलियान एवं राकेश कुमार की जोड़ी ने थाईलैंड के प्राफापोर्न होमजानथुएक एवं एनॉन आउंगाफिनन की जोड़ी को 147-141 से हराया, लेकिन क्वार्टर फाइनल में उन्हें तुर्की के ओज़नूर क्योर एवं बुलेंट कोर्कमाज़ की जोड़ी ने 153-151 से हराया।

# एथलेटिक्स (हाई जंप T47)

हाई जंप T47 में भारत के निषाद कुमार ने 2.06 मी के जंप के साथ एशियाई रिकॉर्ड बनाया और रजत पदक पर कब्ज़ा किया। इसी इवेंट में भारत के राम पाल 1.94 मी के जम्प के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

# एथलेटिक्स (डिस्कस थ्रो)

डिस्कस थ्रो F52 में भारत के विनोद कुमार ने 19.91 मी के थ्रो के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया और कांस्य पदक पर कब्ज़ा कर लिया।

# टेबल टेनिस

भारत की भविना पटेल ने टेबल टेनिस महिला सिंगल्स C4 वर्ग में रजत पदक जीता। फाइनल में उन्हें चीन की वर्ल्ड नंबर 1 झू यिंग ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया।

Tokyo Paralympics पदक तालिका

Quick Links