India at Paralympics - 3 सितम्बर को भारत का शेड्यूल, मैचों की जानकारी, कब और कहाँ देखें

Tokyo Paralympics - प्राची यादव के पास पैरा कैनोइंग में पदक जीतने का सुनहरा मौका
Tokyo Paralympics - प्राची यादव के पास पैरा कैनोइंग में पदक जीतने का सुनहरा मौका

Tokyo Paralympics के 10वें दिन (3 सितम्बर) भारत के खिलाड़ी 6 स्पोर्ट्स के 13 अलग-अलग इवेंट में हिस्सा लेंगे। नौवें दिन भारत ने एक भी पदक नहीं जीता, लेकिन 10वें दिन पदक की उम्मीद रहेगी। 3 सितम्बर को भारत के पास तीरंदाजी, शॉट पट, हाई जंप, क्लब थ्रो, पैरा कैनोइंग, शूटिंग एवं स्विमिंग में पदक जीतने का मौका रहेगा।

आइये नज़र डालते हैं 3 सितम्बर के भारत के शेड्यूल पर:

तीरंदाजी

रिकर्व ओपन राउंड ऑफ 32

हरविंदर सिंह vs स्टेफानो ट्राविसानी (इटली), 6.30 AM

विवेक चिकारा vs संपथ मेगाहामुलेआ (श्रीलंका), 8.45 AM

एथलेटिक्स

प्रवीन कुमार - हाई जंप T64, 7.32 AM

एकता भयान एवं कशिश लाकरा - क्लब थ्रो F51, 3.35 PM

सोमन राणा - शॉट पट F57, 3.40 PM

बैडमिंटन

पारुल परमार एवं पलक कोहली vs लेनैग मोरिन एवं फौस्टिन नोएल (फ्रांस) - महिला डबल्स SL3-SU5, 5.30 AM

तरुण ढिल्लों vs शिन क्युंग ह्वान (दक्षिण कोरिया) - SL4 पुरुष सिंगल्स, 6.50 AM

सुहास एल वाई vs हैरी सुसांतो (इंडोनेशिया) - SL4 पुरुष सिंगल्स, 6.50 AM

मनोज सरकार vs ओलेक्जैंडर चिरकोव (यूक्रेन) - SL3 पुरुष सिंगल्स, 7.30 AM

प्रमोद भगत एवं पलक कोहली vs सिरिपोंग टीमारोम एवं निपाडा सेनसुपा (थाईलैंड) - मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5, 8.10 AM

कृष्णा नागर vs विटर टावारेस (ब्राज़ील) - S6 पुरुष सिंगल्स, 11.50 AM

सुहास एल वाई vs लुकास माज़ूर (फ्रांस) - SL4 पुरुष सिंगल्स, 1.10 PM

तरुण ढिल्लों vs फ्रेडी सेटियावान (इंडोनेशिया) - SL4 पुरुष सिंगल्स, 1.50 PM

पलक कोहली vs काइडे कमेयामा (जापान) - SU5 महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल, 3.10 PM

पैरा कैनोइंग

प्राची यादव - महिला VL2 (सेमीफाइनल), 6.21 AM

शूटिंग

अवनी लेखरा - R8 50मी राइफल 3 पोजीशन SH1 क्वालिफिकेशन, 6.00 AM

फाइनल - 10.00 AM

दीपक सैनी - R7 50मी राइफल 3 पोजीशन SH1 क्वालिफिकेशन, 6.00 AM

फाइनल - 11.45 AM

स्विमिंग

सुयश जाधव - 50मी बटरफ्लाई S7 (हीट), 6.17 AM

निरंजन मुकंदन - 50मी बटरफ्लाई S7 (हीट), 6.20 AM

Tokyo Paralympics 2020 का सीधा प्रसारण Eurosport India और DD Sports पर किया जा रहा है। इसके अलावा Discovery+ App पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

Tokyo Paralympics भारत का पूरा शेड्यूल

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़