भारतीय हॉकी टीम का Paris Olympics 2024 में पूरा शेड्यूल, न्यूजीलैंड से होगा पहला मुकाबला

Germany v India - Hockey - Olympics: Day 13
भारतीय हॉकी टीम का पूरा शेड्यूल

India Hockey Team Olympics Schedule : पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान भारतीय हॉकी टीम से काफी ज्यादा उम्मीद रहने वाली है। पिछली बार हॉकी टीम ने इतिहास रचा था और 40 साल बाद भारत को हॉकी में कोई मेडल मिला था। इस बार भारतीय टीम चाहेगी कि उससे भी बेहतर प्रदर्शन किया जाए। भारत के पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी वजह से पदक की दावेदारी मजबूत होती है।

Ad

ओलंपिक में एक समय भारतीय हॉकी का पूरी तरह से दबदबा था और भारतीय टीम लगातार ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतती थी। ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल भारत ने हॉकी में ही जीता है। भारतीय टीम ने हॉकी में अभी तक ओवरऑल कुल मिलाकर 8 गोल्ड अपने नाम किया है। इसके अलावा एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल भी जीते हैं। भारत ने आखिरी बार 1980 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वो भारतीय हॉकी का स्वर्ण युग था। तबसे लेकर अभी तक भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल का इंतजार है। इस बार भी कई बड़ी टीम से भारत का सामना होने वाला है।

पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल 12 टीम पुरुष हॉकी में हिस्सा ले रही हैं। टीम इंडिया को पूल बी में रखा गया है। इस ग्रुप में बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड जैसी टीमें हैं। इनमें से कुछ टीमें ऐसी हैं जिन्हें हराना बिल्कुल भी आसान नहीं है। भारतीय टीम अपने कैंपेन की शुरुआत 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। इसके बाद टीम का अगला मुकाबला 29 जुलाई को अर्जेंटीना से है। इसके बाद 30 अगस्त को आयरलैंड और 1 अगस्त को बेल्जियम से टीम का मुकाबला है। इसके बाद आखिर में टीम को ऑस्ट्रेलिया से 2 अगस्त को खेलना है। फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को खेला जाएगा।

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का पूरा शेड्यूल

आइए जानते हैं कि पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल क्या है और किन-किन टीम से भारत का मैच होगा।

27 जुलाई - इंडिया vs न्यूजीलैंड (9:00 PM)

29 जुलाई - इंडिया vs अर्जेंटीना (4:15 PM)

30 जुलाई - इंडिया vs आयरलैंड (4:45 PM)

1 अगस्त - इंडिया vs बेल्जियम (1:30 PM)

2 अगस्त - इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया (4:45 PM)

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications