भारत को Paris Olympics 2024 में मिलेगा एक और पदक? जानिए 9 अगस्त का पूरा शेड्यूल

पेरिस ओलंपिक में 9 अगस्त को भारत का शेड्यूल
पेरिस ओलंपिक में 9 अगस्त को भारत का शेड्यूल

India Schedule 9th August : भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 का 13वां दिन काफी अच्छा रहा। भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्पेन को हराकर एक बार फिर से ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने का कारनामा कर दिखाया। अब टीम इंडिया की निगाहें 14वें दिन पर हैं। भारत को इस दिन भी मेडल मिल सकता है।

Ad

भारत के लिए 9 अगस्त को अमन सेहरावत रेसलिंग में पदक दिला सकते हैं। मेंस 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी में अमन सेहरावत अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे और उनसे यही उम्मीद रहेगी कि वो एक और पदक दिलाएं। इसके अलावा एथलेटिक्स और गोल्फ में भी भारतीय खिलाड़ी नजर आएंगे। अदिति अशोक और दीक्षा डागर के ऊपर गोल्फ में निगाहें रहने वाली हैं।

पेरिस ओलंपिक में 9 अगस्त को भारत का पूरा शेड्यूल

आइए जानते हैं कि पेरिस ओलंपिक के 14वें दिन भारत का पूरा शेड्यूल क्या रहने वाला है।

12:30 PM

गोल्फ - महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 3 (दीक्षा डागर और अदिति अशोक)।

2:22 PM

एथलेटिक्स - वुमेंस 4X400 मीटर रिले, राउंड 1, हीट 2 (ज्योतिका श्री डांडी, एमआर पोवम्मा, सुभा वेंकटेशन और वित्या रामराज)।

2:47 PM

एथलेटिक्स - मेंस 4X400 मीटर रिले, राउंड 1, हीट 2 (अमोल जैकब, मुहम्मद अजमल, मुहम्मद अनस, राजेश रमेश और संतोष कुमार)।

11:00 PM

रेसलिंग - मेंस 57 किलोग्राम कैटेगरी कांस्य पदक मैच (अमन सेहरावत)।

आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने 8 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया। 1972 के बाद यह पहली बार है जब भारत ने ओलंपिक में बैक टू बैक दो मेडल जीते हों। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता था और अब पेरिस ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश के करियर का यह आखिरी मैच था और उन्हें कांस्य पदक के साथ ओलंपिक से विदाई दी गई।

हालांकि पहलवानी में भारत के हाथ अभी तक निराशा ही लगी है। एक भी मेडल भारत को रेसलिंग में नहीं मिला है और इसी वजह से अमन सेहरावत के ऊपर काफी निगाहें होंगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications