Paris Olympics 2024 के 5वें दिन एक्शन में होंगे भारत के कई बड़े सितारे, जानिए 31 जुलाई का पूरा शेड्यूल

भारत के कई बड़े स्टार एक्शन में नजर आएंगे
भारत के कई बड़े स्टार एक्शन में नजर आएंगे

India Schedule At 31st July : पेरिस ओलंपिक 2024 का चौथा दिन भारत के लिए काफी जबरदस्त रहा। मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने शूटिंग में एक और मेडल भारत को दिलाया। पांचवें दिन भारत का कोई मेडल इवेंट तो नहीं है लेकिन भारत के तीन बड़े सितारे जरुर एक्शन में दिखाई देंगे। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू अपना दूसरा मैच खेलेंगी। जबकि मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी के खिलाफ मैच खेलेंगे। वहीं टेबल टेनिस में मनिका बत्रा का भी मैच है।

वुमेंस ट्रैप शूटिंग में अगर भारत ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया तो फिर यहां पर मेडल मैच हो सकता है। इस इवेंट में राजेश्वरी कुमारी और श्रेयसी सिंह की जोड़ी चुनौती पेश करेगी।

भारतीय दल का 31 जुलाई का पूरा शेड्यूल

आइए जानते हैं कि 31 जुलाई को भारतीय दल का पूरा शेड्यूल क्या है।

12:30 PM

शूटिंग - राजेश्वरी कुमारी और श्रेयसी सिंह (वुमेंस ट्रैप क्वालीफिकेशन)

शूटिंग - ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले (मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन क्वालीफिकेशन)।

12:50 PM

बैडमिंटन - पीवी सिंधू (वुमेंस सिंगल्स)।

1:20 PM

नौकायन - बलराज पंवार (मेंस सिंगल्स स्कल्स सेमीफाइनल C/D 1)।

1:30 PM

घुड़सवारी - अनुष अग्रवाला (व्यक्तिग ड्रेसेज ग्रांड प्रिक्स)।

1:40 PM

बैडमिंटन - लक्ष्य सेन (मेंस सिंगल्स)।

2:30 PM

टेबल टेनिस - श्रीजा अकुला (राउंड ऑफ 32)।

3:50 PM

बॉक्सिंग - लवलीना बोरगोहेन (वुमेंस 75 किलोग्राम राउंड ऑफ 16)

3:56 PM

आर्चरी - दीपिका कुमारी (महिला व्यक्तिगत राउंड ऑफ 32)।

4:35 PM

आर्चरी - दीपिका कुमारी (महिला व्यक्त्गित राउंड ऑफ 16, अगर क्वालीफाई किया)।

7:00 PM

शूटिंग वुमेंस ट्रैप फाइनल - राजेश्वरी कुमारी और श्रेयसी सिंह (क्वालीफाई करने पर)।

8:30 PM

टेबल टेनिस - मनिका बत्रा (राउंड ऑफ 16)

9:28 PM

आर्चरी - तरुणदीप राय (राउंड ऑफ 64 )।

10:17 PM

आर्चरी - तरुणदीप राय (राउंड ऑफ 16, अगर क्वालीफाई किया)।

11 PM

बैडमिंटन - एच एस प्रणोय (ग्रुप स्टेज)।

12:34 AM, 1st August

बॉक्सिंग - निशांत देव (मेंस 71 किलोग्राम राउंड ऑफ 16)।

आपको बता दें कि भारत के लिए 5वें दिन श्रीजा अकुला, पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और एच एस प्रणोय जैसे बड़े खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। कल हॉकी का मैच भारत का नहीं है। इसके अलावा मनु भाकर भी इस दिन एक्शन में नहीं दिखाई देंगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now