भारतीय हॉकी टीम का Paris Olympics 2024 में किससे होगा अगला मैच? न्यूजीलैंड को पहले मुकाबले में चटाई धूल

Hockey - Olympic Games Paris 2024: Day 1 - Source: Getty
भारतीय हॉकी टीम ने हासिल की शानदार जीत

Indian Hockey Team : भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने अभियान का आगाज शानदार तरीके से किया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और आखिरी मिनट में भारतीय टीम ने गोल करके मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच में भारत की तरफ से खेल के 24वें मिनट में मनदीप सिंह ने, 34वें मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने जबकि 59वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया।

Ad

न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही थी। उन्होंने पहले ही क्वार्टर में गोल करके 1-0 की बढ़त बना ली थी। हालांकि इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने गोल करके मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। हाफ टाइम के बाद भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली थी लेकिन मैच खत्म होने के सात मिनट पहले न्यूजीलैंड ने बराबरी का गोल दाग दिया। ऐसा लगा कि यह मैच बराबरी पर ही छूटेगा। हालांकि भारत को 59वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कोई गलती नहीं की। उन्होंने गोल करके भारतीय टीम को रोमांचक जीत दिला दी।

Ad

भारत का अगला मैच अर्जेंटीना से होगा

भारतीय टीम ने पहले मैच में तो न्यूजीलैंड से जीत हासिल कर ली लेकिन अब टीम के सामने असली चुनौती होगी। अब टीम इंडिया का अगला मैच अर्जेंटीना के साथ है जो काफी मजबूत टीम मानी जाती है। भारत और अर्जेंटीना के बीच यह मुकाबला 29 जुलाई को शाम 4:15 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया चाहेगी कि इस मैच में भी जीत हासिल करे और जो गलतियां न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में की थी, उसे यहां पर ना दोहराए। भारत को अपनी कमजोरियों पर काम करना होगा।

आपको बता दें कि भारत की हॉकी टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह का यह तीसरा ओलंपिक है। इसके अलावा पीआर श्रीजेश समेत कई और अनुभवी खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। भारत ने पिछली बार कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था लेकिन इस बार खिलाड़ी मेडल का कलर बदलना चाहेंगे।

ओलंपिक में एक समय भारतीय हॉकी का पूरी तरह से दबदबा था और भारतीय टीम लगातार ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतती थी। ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल भारत ने हॉकी में ही जीता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications