Indian Olympics Gold medal Winners: खेल के महाकुंभ यानि ओलंपिक का आयोजन इस बार फ्रांस के पेरिस में होने वाला है। ओलंपिक में भारतीय टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के इरादे से गई है। ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन पहले ही अपेक्षा लगातार बेहतर होते जा रहा है। भारतीय टीम मेडल जीतने के मामले में पहले से काफी बेहतर हुई है। हालांकि भारत अभी भी ओलंपिक में ज्यादा गोल्ड मेडल नहीं जीत सकी है। ऐसे में आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है।भारत ने जीते हैं कुल 10 गोल्ड मेडलभारतीय हॉकी टीम (8 गोल्ड मेडल)1928 ओलंपिक में भारत ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का सिलसिला शुरु किया। मेजर ध्यानचंद की अगुवाई में भारत ने पहला गोल्ड मेडल हॉकी में अपने नाम किया था।1932 में लांस एंजलिस में मेजर ध्यानचंद की अगुवाई में भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया और गोल्ड अपने नाम किया।ध्यानचंद की अगुवाई में भारत का जलवा 1936 बर्लिन ओलंपिक में भी जारी रहा। भारत ने इस साल जर्मनी को फाइनल में हराकर लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया।भारत की आजादी के बाद 1948 में किशन लाल जी की अगुवाई में भारत ने ओलंपिक का चौथा गोल्ड जीता। भारत ने लंदन में हुए ओलंपिक में मेजबान ब्रिटेन को 4-1 से फाइनल में हराया था।भारतीय हॉकी टीम ने 1952 हेलिंस्की ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था। भारत ने फाइनल में नीदरलैंड्स को मात दी थी।1956 मेलबर्न ओलंपिक में भी भारत का जलवा बना रहा। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 1-0 से हराया था।1964 टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 1-0 से हराया था। पाकिस्तान पर जीत दर्ज कर भारत ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था।1980 मॉस्को ओलंपिक में भारतीय टीम ने मॉस्को को फाइनल में 4-3 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। यह भारतीय टीम का ओलंपिक का आठवां गोल्ड था।अभिनव बिंद्राभारत के लिए नौंवा गोल्ड 28 साल के लंबे इंतजार के बाद 2008 ओलंपिक में आया। यह गोल्ड भारत ने शूटिंग में जीता था। भारत के लिए अभिनव बिंद्रा ने 10 मीटर राइफल शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। यह ओलंपिक बीजिंग में खेला गया था।नीरज चोपड़ाभारत के लिए आखिरी गोल्ड मेडल नीरज चोपड़ा ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में जीता है। नीरज ने जैवलिन थ्रो में 87.58 मीटर की सबसे अधिक दूरी तय करते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया था।