पेरिस ओलंपिक ने 5 हजार अप्रवासियों को किया बेघर, फ्रांस सरकार ने आरोपों पर साधी चुप्पी

Media Visit of Paris 2024 South Arena
विवादों में पेरिस ओलंपिक

Paris Olympics in Controversy: खेल के सबसे बड़े महाकुंभ यानि ओलंपिक के शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। 4 साल के अंतराल पर होने वाला ओलंपिक की मेजबानी इस बार फ्रांस के पास है। ओलंपिक को शुरुआत से देश की इकॉनमी को बूस्ट करने वाला इवेंट माना जाता है। हालांकि पेरिस (Paris) ओलंपिक 2024 के शुरू होने से पहले एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पेरिस ओलंपिक के शुरुआत से पहले 5 हजार प्रवासियों को बेघर होना पड़ा है।

Ad

5 हजार अप्रवासी हुए बेघर

पेरिस ओलंपिक लगातार विवादों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी समर ओलंपिक के आयोजन के लिए 5 हजार अप्राविसियों को बेघर कर दिया है। फ्रांस सरकार ने ओलंपिक के पहले हजारों अप्रवासियों को बसों में बिठाकर पेरिस से बाहर निकाल दिया है। अप्रवासियों को एक अलग जगह रखने की पेशकश की गई थी लेकिन वे वर्तमान में सड़क पर रहने को मजबूर हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पेरिस और उसके आस-पास एक लाख लोग बेघर हैं। यह फ्रांस की सभी बेघरों का आधा हिस्सा है।

Ad

पिछले साल फ्रांस की सरकार ने पूरे देश में 10 आश्रय गृह बनाया था। सरकार अप्राविसयों को अलग जगह आश्रय को लेकर कहा था कि इसका ओलंपिक से कोई लेना देना नहीं है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने यह वादा किया है कि ओलंपिक में देख की भव्यता का प्रदर्शन किया जाएगा लेकिन आश्चर्य करने वाली बात यह है कि ओलंपिक विलेज पेरिस के सबसे गरीब उपनगरों से एक एक सीन मेंट डेनिस में बनाया गया है। यहां सड़क पर बने शिविरों, आश्रयों या छोड़ी हुई इमारतों में लोग रहते हैं। पेरिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यहां कि पुलिसा और कोर्ट ने पिछले एक साल में 5 हजार लोगों को यहां से बेदखल किया है।

आपको बता दें कि पेरिस में 26 जुलाई से ओलंपिक का आगाज होना है। ओलंपिक में 40 से अधिक खेल खेले जाएंगे। जिसमें 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ी मेडल के लिए अपना पूरा दमखम लगाते हुए नजर आएंगे। भारत की भी मजबूत दल पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाली है। देशवासियों को पूरी उम्मीद है कि भारत के लिए पेरिस ओलंपिक सबसे सफल इवेंट में से एक होगा।

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications