Paris Olympics 2024 : 3 भारतीय महिला खिलाड़ी जो पहली बार जीत सकती हैं ओलंपिक में गोल्ड मेडल 

इन महिला खिलाड़ियों से रहेगी पदक की आस
इन महिला खिलाड़ियों से रहेगी पदक की आस

3 Gold Medal Contender For India : भारत की तरफ से पेरिस ओलंपिक में 100 से ज्यादा एथलीट्स हिस्सा लेंगे। अलग-अलग स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी मेडल के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। कई सारे दिग्गज खिलाड़ी हैं जिनसे इस बार ओलंपिक में पदक की उम्मीद रहेगी। देश को सबसे बड़ी उम्मीद 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा से रहेगी जिन्होंने पिछली बार स्वर्ण पदक दिलाया था। इस बार भी वो गोल्ड मेडल के तगड़े दावेदार हैं। इसके अलावा कई सारी महिला एथलीट्स भी हैं, जिनसे इस बार स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा सकती है।

हम आपको बताते हैं कि पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाली वो तीन महिला खिलाड़ी कौन-कौन सी हैं जो इस बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर सकती हैं।

3.अदिति अशोक (गोल्फ)

अदिति अशोक पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान मेडल जीतने की प्रबल दावेदार हैं। पिछली बार वो महिला गोल्फ में इतिहास रचने से चूक गई थीं लेकिन इस बार जरुर मेडल अपने नाम कर सकती हैं। टोक्यो ओलंपिक के दौरान अदिति अशोक ने चौथे स्थान पर फिनिश किया था। हालांकि काफी देर तक वो पहले स्थान पर भी बनी रही थीं और गोल्ड मेडल जीतने की दावेदार लग रही थीं लेकिन उसके बाद टॉप-3 से भी बाहर हो गई थीं। इस बार अदिति अशोक गोल्ड मेडल की दावेदार हैं और वो इतिहास रच सकती हैं।

2.मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग)

टोक्यो ओलंपिक 2020 के दौरान मीराबाई चानू ने भारत को पहला पदक दिलाया था। उन्होंने महिलाओं की 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में रजत पदक जीता था। इस बार भी मीराबाई चानू ओलंपिक में हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में वेटलिफ्टिंग में उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद की जा सकती है। मीराबाई चानू चुंकि सिल्वर जीत चुकी हैं, इसी वजह से वो इस बार मेडल के कलर को चेंज करना चाहेंगी। देशवासियों को उनसे काफी उम्मीद है।

1.पीवी सिंधू (बैडमिंटन)

पीवी सिंधू इस वक्त वुमेंस बैडमिंटन में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। पिछले दो ओलंपिक से वो वुमेंस सिंगल्स में पदक जीत रही हैं। पीवी सिंधू ने सबसे पहले रियो ओलंपिक 2016 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था और उसके बाद टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस बार उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद की जा रही है और वो फैंस की उम्मीदों पर खरा भी उतर सकती हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now