Paris Olympics 2024 के लिए भारत का रेसलिंग स्क्वाड, विनेश फोगाट समेत 6 पहलवान आएंगे नजर

Wrestling - Commonwealth Games: Day 9
विनेश फोगाट के ऊपर सबकी निगाह रहने वाली है

Indian Wrestlers at Olympics : पहलवानी हमेशा से भारत में काफी लोकप्रिय रही है। इसे भारत की माटी का खेल कहा जाता है। पहलवानी की परंपरा भारत में सदियों से चलती आई है और ओलंपिक में भी इस इवेंट में भारत का बेहतरीन प्रतिनिधित्व देखने को मिला है। हर बार ओलंपिक में भारत को मेडल की आस रहती है और अभी तक कई सारे मेडल भारत ने ओलंपिक में जीते भी हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में भी कई सारे भारतीय पहलवान हिस्सा लेंगे और जिनसे मेडल की उम्मीद रहेगी।

Ad

पेरिस ओलंपिक में कुल मिलाकर छह पहलवान भारत की तरफ से हिस्सा लेंगे, जिनमें से 5 महिला पहलवान हैं और मात्र एक ही पुरुष पहलवान है। महिला रेसलिंग में विनेश फोगाट के ऊपर सबकी निगाहें रही हैं। वो एक अच्छे लय के साथ ओलंपिक में आ रही हैं। इसके अलावा अंशु मलिक, निशा दहिया, अंतिम पांघल और रीतिका हुडा जैसी महिला पहलवान होंगी। जबकि पुरुष कैटेगरी में एकमात्र दावेदारी अमन सेहरावत ही पेश करेंगे।

Ad

विनेश फोगाट के ऊपर होगी काफी बड़ी जिम्मेदारी

विनेश फोगाट महिलाओं की 50 किलोग्राम कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंशु मलिक 57 किलोग्राम कैटगरी, निशा दहिया 68 किलोग्राम, रीतिका हूडा 76 और अंतिम पांघल 53 किलोग्राम कैटेगरी में हिस्सा लेंगी। जबकि अमन सेहरावत पुरुषों के 57 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लेंगे।

भारत ने पिछली बार कुश्ती में दो पदक अपने नाम किए थे। रवि कुमार दहिया ने पुरुष फ्री स्टाइल 57 किलोग्राम कैटेगरी में रजत पदक जीता था। जबकि बजरंग पुनिया ने पुरुषों के 65 किलोग्राम कुश्ती में कांस्य पदक अपने नाम किया था। भारतीय रेसलर चाहेंगे कि पिछली बार के मुकाबले इस बार ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया जाए और इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से महिला पहलवानों पर ही रहेगी, क्योंकि उनकी संख्या ज्यादा है।

आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए ओपनिंग सेरेमनी 26 जुलाई को होगी लेकिन इसका आगाज 2 दिन पहले यानि 24 जुलाई से ही हो जाएगा। 24 जुलाई से ही इवेंट्स की शुरुआत हो जाएगी। जहां तक भारतीय दल का सवाल है तो 25 जुलाई से टीम इंडिया के इवेंट शुरु हो जाएंगे। सबसे पहले भारतीय तीरंदाज चुनौती पेश करेंगे। वहीं टीम इंडिया का पहला मेडल इवेंट 27 जुलाई को होगा

भारत की तरफ से पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले रेसलर

अमन सेहरावत: पुरुष फ्रीस्टाइल, 57 किग्रा

विनेश फोगाट: महिला 50 किग्रा

अंशु मलिक: महिला 57 किग्रा

निशा दहिया: महिला 68 किग्रा

रीतिका हुडा: महिला 76 किग्रा

अंतिम पांघल: महिला 53 किग्रा

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications