मनिका बत्रा ने सोशल मीडिया पर दिखाया अपना क्यूट अंदाज, फैन हुआ फिदा; मूवी में काम करने की दी सलाह 

मनिका बत्रा
मनिका बत्रा ने सोशल मीडिया पर दिखाया क्यूट अंदाज (photo credit: instagram/manikabatra.15)

Fan Advice Manika Batra for movie: भारत में टेबल टेनिस को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली मनिका बत्रा आज युवाओं की प्रेरणा बन चुकी हैं। मनिका बत्रा ने अपनी मेहनत और जुनून से देश भर अपनी पहचान बनाई है। मनिका बत्रा ने अपने स्पोर्ट्स करियर में खूब उपलब्धियां हासिल की हैं। मनिका बत्रा सिंगल्स ही नहीं टीम इवेंट में भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। मनिका बत्रा अपने खेल के साथ-साथ अपनी सुंदरता से भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। यह बात उनके सोशल मीडिया पोस्ट में भी बखूबी नजर आती है। मनिका जो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, वह मिनटों में वायरल हो जाता है। फैंस मनिका के पोस्ट पर खूब प्यार लुटाते हैं।

Ad

मनिका बत्रा के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम 702k फॉलोअर्स हैं। इसी कड़ी में मनिका बत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह अपना क्यूट अंदाज दिखाती हुई नजर आ रही हैं। मनिका बत्रा के इस अंदाज को देख एक फैन ने उन्हें खास सलाह दी है। आपको दिखाते हैं मनिका बत्रा की पोस्ट और फैंस का कमेंट।

फैन ने मनिका बत्रा को दी खास सलाह

सोमवार शाम मनिका बत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह क्यूट पोज देती हुई नजर आ रही हैं। फैंस मनिका बत्रा की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, कोई मनिका बत्रा की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके खेल की बात कर रहा है।

Ad

इसी बीच एक फैन ने मनिका बत्रा को खास सलाह दी है, फैन ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि स्पोर्ट्स के बाद आप फिल्मों में ट्राई करना, आप किसी हीरोईन से कम नहीं हो।

मनिका बत्रा की पोस्ट पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/manikabatra)
मनिका बत्रा की पोस्ट पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/manikabatra)

भारतीय खिलाड़ी मनिका बत्रा को 'ब्यूटी विद ब्रेन' खिलाड़ी कहना कहीं से भी गलत नहीं होगा। कई ऐसे मौके आए जब मनिका बत्रा ने अपने खेल से देश को गर्व महसूस कराया और बाहरी देशों के खिलाड़ियों को करारी हार दी। मनिका बत्रा को सुंदरता की वजह से मॉडलिंग का भी ऑफर मिल चुका है, लेकिन उन्होंने मॉडलिंग छोड़कर स्पोर्ट्स में भविष्य बनाना जरुरी समझा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications