Fan Comment Manika Batra instagram post: भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा अपने खेल के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। मनिका बत्रा के हुनर की चर्चा सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी होती हैं। मनिका बत्रा को कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। मनिका बत्रा अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। मनिका बत्रा फिटनेस फ्रीक हैं और वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान देती हैं। जिम, योगा फिजिकल एक्टिविटी उनके डेली रुटीन में शामिल है। मनिका बत्रा जिम के साथ हेल्दी डाइट को भी फॉलो करती हैं। इसी कड़ी में न्यू ईयर के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें मनिका बत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर की हैं। जिस पर एक फैन ने मनिका बत्रा की खास चीज में कमी निकालते हुए उनकी तारीफ की है।मनिका बत्रा की तस्वीर में फैन ने निकाली कमीमनिका बत्रा ने नए साल के खास मौके पर अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की सात तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं मनिका ने पेरिस के लिए अपने मन की भावनाओं को पोस्ट के कैप्शन पर शेयर कर लिखा कि मेरे दिल का एक टुकड़ा हमेशा तुम्हारा रहेगा, पेरिस। यहां 2025 में जादू है। मनिका बत्रा ने पेरिस में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन किया, फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postहर कोई मनिका बत्रा की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। वहीं एक फैन ने मनिका बत्रा की पोस्ट पर कमेंट कर कहा कि आपके शूज लूज हैं लेकिन 2025 की यह परफेक्ट तस्वीर है। पोस्ट के जरिए हर कोई मनिका बत्रा को न्यू ईयर की बधाई दे रहा है।मनिका बत्रा की तस्वीर (photo credit: instagram/manikabatra.15)दिल्ली की रहने वाली हैं मनिका बत्राआपको बता दें कि मनिका बत्रा दिल्ली की रहने वाली हैं। मनिका बत्रा ने 5 साल की उम्र से टेबल टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। 8 साल की उम्र में मनिका ने पहली बार अंडर-8 राज्य स्तरीय टूर्नामेंट जीता था। मनिका बत्रा को साल 2018 में अर्जन अवॉर्ड और साल 2020 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने करियर में कई खिताब अपने नाम किए हैं। उन्होंने पांच वर्ष की उम्र से ही खेलना शुरु कर दिया था।