Fan asked Manika Batra relationship status: भारतीय टेबिल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा अपने खेल के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। मनिका जितना अपने तेज तर्रार टेबिल टेनिस स्मैश के लिए जानी जाती हैं, उतना ही वह अपनी खूबसूरती से फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। मनिका खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। वहीं फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर मॉडल, नेशनल क्रश जैसे शब्दों से भी नवाज चुके हैं।पेरिस ओलंपिक के दौरान मनिका बत्रा ने अपने खेल से इतिहास रचा था। मनिका अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज भी उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्हें देख एक फैन ने उनसे उनका रिलेशनशिप स्टेट्स पूछ लिया। इन तस्वीरों में समुद्र किनारे नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट ड्रेस पहन रखी है। मनिका बत्रा की खूबसूरती पर फिदा हुआ फैनमनिका बत्रा ने रविवार दोपहर अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मनिका किसी मॉडल से कम नहीं लगती हैं, फैन भी उनकी खूबसूरती पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postमनिका बत्रा की इस पोस्ट पर अब तक हजारों कमेंट्स और लाइक आ चुके हैं। वहीं एक फैन ने मनिका बत्रा की पोस्ट पर कमेंट कर पूछा कि क्या आप सिंगल हैं।मनिका बत्रा के पोस्ट पर आए कमेंट का स्क्रीनशॉट photo credit: instagram/manikabatra.15)मनिका बत्रा सबसे ज्यादा अपनी मां के हैं करीबमनिका बत्रा के पिताजी का नाम गिरीश बत्रा और माताजी का नाम सुषमा बत्रा है। मनिका बत्रा अपनी मां के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। मनिका को बचपन से ही खेल में रुचि थी। मनिका ने महज चार साल की उम्र से ही टेबल टेनिस खेलने की शुरुआत कर दी थी। उनके भाई और बहन भी टेबल टेनिस से जुड़े हैं, जिसके कारण मनिका को बचपन से ही खेल के प्रति समर्थन दिया गया और उन्होंने अपने खेल में कई बड़ी उपलब्धियां भी अब तक अपने नाम की हैं।