Fan comment on Manika Batra beauty: भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के हुनर की चर्चा सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी होती हैं। मनिका बत्रा को उनके शानदार खेल के चलते कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। अपने खेल के साथ- साथ मनिका बत्रा अपनी खूबसूरती से भी फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। फैंस उनकी खूबसूरती के चलते उन्हें क्रश, मॉडल, एक्ट्रेस कई नामों से बुलाते रहते हैं। ऐसा ही कुछ मनिका बत्रा की हालिया पोस्ट पर देखने को मिला। एक फैन ने मनिका बत्रा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए बड़ी बात कही है।मनिका बत्रा की खूबसूरती पर फिदा हुआ फैनमनिका बत्रा ने शनिवार शाम अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह टेबल टेनिस खेलती हुई नजर आ रही हैं। मनिका बत्रा के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने खेल के प्रति कितनी लगनशीन नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन पर लिखा कि Precision , power , passion। फैंस मनिका बत्रा के वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। कोई मनिका बत्रा को अपनी प्रेरणा बता रहा है तो कोई उन्हें देश का भविष्य बता रहा है। View this post on Instagram Instagram Postवहीं इसी बीच मनिका बत्रा की पोस्ट पर एक खास कमेंट देखने को मिला, एक फैन ने उनकी खूबसूरती पर कमेंट कर लिखा कि हमें मनिका बत्रा को नेशनल क्रश घोषित कर देना चाहिए। यह पहला मौका नहीं है जब मनिका बत्रा की खूबसूरती के बारे में यह बात कही गई हो। फैंस अक्सर उनकी खूबसूरती को अपने शब्दों में बयां करते रहते हैं।मनिका बत्रा की पोस्ट पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/manikabatra.15)पांच साल की उम्र से मनिका बत्रा ने खेलना किया था शुरुमनिका बत्रा ने 5 साल की उम्र से टेबल टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। गौरतलब है कि 8 साल की उम्र में मनिका ने पहली बार अंडर-8 राज्य स्तरीय टूर्नामेंट जीता था। मनिका बत्रा को साल 2018 में अर्जन अवॉर्ड और साल 2020 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने करियर में कई खिताब अपने नाम किए हैं। अपनी बड़ी बहन को देखकर मनिका बत्रा को बचपन से ही इस खेल में रुचि थी।