शूटिंग ही नहीं इस खास हुनर में भी माहिर हैं मनु भाकर, इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

manu bhaker
मनु भाकर की तस्वीर (photo credit: instagram/ bhakermanu)

Manu Bhaker instagram story: पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद से भारतीय खिलाड़ी मनु भाकर सुर्खियों में हैं। पेरिस ले लौटने के बाद मनु किसी ना किसी इवेंट में शिरकत करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में मनु भाकर और रेसलर अमन सेहरावत की जोड़ी कौन बनेगा करोड़पति के शो में पहुंची थी, जहां इस जोड़ी ने खूब रंग जमाया। इस शो के होस्ट बिग भी अमिताभ बच्चन ने जहां मनु से तरह- तरह सवाल पूछे तो वहीं मनु ने हॉट सीट पर बैठकर उनके सारे सवालों के जवाब दिए। दोनों की जोड़ी ने दर्शको का खूब मनोरंजन किया। वहीं बिग बी ने भी मनु की थोड़ी बहुत खिंचाई भी की।

इस शो में मनु ने अपनी खेल जर्नी के बारे में भी बताया। मनु को शूटिंग के अलावा और भी कई चीजों का शौक है। उन्होंने यह बात अपने कई इंटरव्यू में बताई भी थी। वहीं मनु अब खाली समय में अपने सारे शौक पूरे करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में मनु ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है जिसे देखकर आप भी चौक जाएंगे कि शूटिंग में शानदार खेलने के बाद मनु यह सब भी कर लेती हैं।

मनु ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

मनु भाकर इन दिनों अपने खाली समय का भरपूर प्रयोग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी शेयर की। पहली स्टोरी में वह डांस कर रही हैं। उनकी डांस प्रैक्टिस को देखकर लग रहा है कि जैसे वह किसी सांस्कृतिक गाने पर अपने डांस स्टेप तैयार कर रही हैं। मनु भाकर कहती हैं कि उन्हें किताबे पढ़ना और डांस करने का काफी शौक है। वह जब भी फ्री होती हैं तो यह काम जरूर करती हैं। वहीं दूसरी स्टोरी में मनु जिम में पसीना बहाती हुई नजर आ रही हैं। मनु सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और फैंस भी मनु को बहुत पसंद करते हैं।

(photo credit: instagram/bhakermanu)
(photo credit: instagram/bhakermanu)

एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने पहली भारतीय मनु भाकर

आपको बता दें कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल में मिश्रित टीम का कांस्य पदक भी जीता। इस तरह से वह ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बनी थीं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now