'कुछ ज्यादा ही ड्रामा...' मनु भाकर के रैंप वॉक वीडियो पर भड़के फैंस; किया जमकर ट्रोल

मनु भाकर
मनु भाकर की तस्वीर (photo credit: instagram/bhakermanu)

Manu Bhaker Ramp walk video: पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन कर मनु भाकर ने शूटिंग खेल में कांस्य पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक के बाद से मनु भाकर लगातार सुर्खियों में हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों मनु ने अपने खेल से ब्रेक ले रखा है। वह अपनी छुट्टियों को अपनी तरह से एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। इन दिनों मनु सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

हाल ही में मनु भाकर लैकमे फैशन वीक के शो में नजर आईं, जहां उन्होंने रैंप वॉक कर सबका दिल जीत लिया। मनु भाकर पहली बार फैशन शो में नजर आईं। इस फैशन शो में मनु भाकर ने बेहद सुंदर आउटफिट पहन रखा था। इसे खासतौर पर इस इवेंट के लिए डिजाइन किया गया था। मनु भाकर ने इस रैंप वॉक वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर नाराज हो गए। उन्होंने पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर अपनी भड़ास निकाली।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर मनु भाकर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मनु ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि Locked, Loaded and Runway- ready with M&S Bringing in the। इस वीडियो में मनु भाकर बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैशन वीक में मनु भाकर की खूबसूरती और अंदाज ने देखने वालों का दिल जीत लिया। मनु ने अपने रैंप वॉक में गोली चलाने वाला अंदाज दिखाया है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को मनु का यह अंदाज पसंद नहीं आया।

यूजर्स ने किए कई तरह के कमेंट

मनु के भाकर रैंप वॉक वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर ने कमेंटकर लिखा कि कुछ ज्यादा ही ड्रामा हो गया है। वहीं एक अन्य ने कमेंट कर लिखा कि बस यही ड्रामा रह गया था। हालांकि इन सभी के बीच मनु के फैंस खुद को कमेंट करने से ना रोक पाए। किसी ने मनु की सादगी में हार्ट इमोजी शेयर की तो किसी ने मनु के रैंप वॉक स्टाइल पर फायर इमोजी शेयर की। मनु अपनी सादगी से हमेशा ही अपने फैंस का दिल जीतती हुई नजर आती हैं।

मनु भाकर की पोस्ट पर यूजर ने किए कमेंट (photo credit: instagram/bhakermanu)
मनु भाकर की पोस्ट पर यूजर ने किए कमेंट (photo credit: instagram/bhakermanu)

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now