'इंडिया के पैसे से...' - मनु भाकर को दुबई में घूमता देख भड़का फैन; कही खास बात

मनु भाकर
मनु भाकर की तस्वीर (photo credit: instagram/bhakermanu)

Manu Bhaker share video of Dubai Trip: पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन बाद से मनु भाकर लगातार सुर्खियों में हैं। बता दें कि मनु ने पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में सिंगल और मिक्स्ड इवेंट में कांस्य पदक जीता था। अपने सफल अभियान के बाद, मनु ने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया हुआ है। इस दौरान वह अपने समय का अलग-अलग तरह से इस्तेमाल कर रही हैं। इन दिनों मनु सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें तथा वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Ad

मनु भाकर जब से पेरिस ओलंपिक से आई हैं, वह लगातार पत्रकारों को इंटरव्यू दे रही हैं और कई इवेंट में भी नजर आ चुकी हैं। मनु अपना मूड फ्रेश के करने के लिए अलग-अलग जगहों पर घूम रही हैं। जहा कुछ दिन पहले मनु पंजाब गई थीं, वहीं अब दुबई में एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने रविवार दोपहर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अपनी दुबई ट्रिप के बारे में जानकारी दी है। मनु के इस वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

मनु ने दुबई ट्रिप का शेयर किया वीडियो

मनु भाकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई ट्रिप का वीडियो शेयर किया है। दुबई में वह अपने परिवार के साथ एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि परिवार के साथ यह छुट्टियां बिल्कुल वैसी थीं, जैसी मुझे आराम करने और तरोताजा होने के लिए चाहिए थीं। मनु ने कैप्शन में अपनी ट्रिप के बारे में भी लिखा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनु तरह-तरह की एक्टिविटी का भी लुफ्त उठा रही हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Ad

फैंस ने किए कमेंट

मनु के इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि इंडिया के पैसे से विदेश में मजे ले रही है। वहीं एक अन्य फैन ने मनु और उनके खेल की तारीफ कर लिखा कि आप अपने आप में एक मेडल हो मैडम जी। मनु ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने अपनी रैंप वॉक से हर किसी का दिल जीता।

मनु भाकर ने शेयर की तस्वीरें (photo credit: instagram/bhakermanu)
मनु भाकर ने शेयर की तस्वीरें (photo credit: instagram/bhakermanu)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications