मनु भाकर के कॉलेज से क्रिकेट के दिग्गज भी कर चुके हैं पढ़ाई, भारत को जिताया था वर्ल्ड कप

मनु भाकर
मनु भाकर की तस्वीर (photo credit: instagram/issf_official,x.com/DhoniRainaTeam)

Manu Bhaker college life: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ी मनु भाकर ने दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। इसी के साथ मनु पहली ऐसी भारतीय महिला बन गई हैं जिन्होंने एक ओलंपिक में दो मेडल जीते थे। बता दें कि पहला ब्रॉन्ज मेडल उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल सिंगल्स में जीता था और दूसरा ब्रॉन्ज मेडल मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता।

पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद मनु भाकर पत्रकारों को इंटरव्यू और सम्मान समरोह में व्यस्त हैं। हाल ही में मनु मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से मिली थीं। मनु और क्रिकेट का खास नाता है। यह रिश्ता इतना दिलचस्प इसलिए है, क्योंकि जिस कॉलेज से मनु ने अपनी पढ़ाई की है, वहां से क्रिकेट के खिलाड़ी भी पढ़ाई कर चुके हैं। इतना ही नहीं सिल्वर मेडिलिस्ट नीरज चोपड़ा भी इस कॉलेज से पढ़ाई कर चुके हैं। इसी कड़ी में आपको बताते हैं कि किस- किस ने मनु के कॉलेज से पढ़ाई की है।

मनु भाकर के कॉलेज से भारतीय क्रिकेटर ने भी की पढ़ाई

मनु भाकर की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा यूनिवर्सल पब्लिक सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने 2021 में दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ऑनर्स डिग्री हासिल की। मनु भाकर इस समय पंजाब यूनिवर्सिटी से लोक प्रशासन में डिग्री हासिल कर रही हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली जोड़ी शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह दोनों चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10 के छात्र रहे हैं।

आपको बता दें कि मनु भाकर ने जिस कालेज से पढ़ाई की है, उसी कॉलेज से पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी पढ़ाई की है। उनसे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10 से पढ़ाई की है।

नीरज चोपड़ा और अंजुन मोदगिल का भी सेम कॉलेज

पेरिस ओलंपिक में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने भी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से पढ़ाई की है। खास बात तो यह है कि इस कॉलेज के ये सभी स्टूडेंट या तो वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं या उन्होंने ओलंपिक में मेडल जीता है। वहीं इस कॉलेज से शूटर अंजुम मोदगिल ने भी अपनी पढ़ाई पूरी की है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now