नीरज चोपड़ा Paris Olympics 2024 के दौरान बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड? भारत के ओलंपिक इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

Doha Diamond League 2024 - Source: Getty
नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में रच सकते हैं इतिहास

Neeraj Chopra Record : पेरिस ओलंपिक 2024 में लगातार कई सारे इवेंट्स खेले जा रहे हैं। भारत को अभी तक कुल मिलाकर तीन मेडल मिल चुके हैं। ये तीनों ही मेडल भारत को शूटिंग में मिले हैं। हालांकि अभी तक एक भी गोल्ड मेडल भारत के खाते में नहीं आया है और इसके लिए सबसे बड़ी उम्मीद टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा हैं। उनसे इस बार भी गोल्ड मेडल की उम्मीद रहेगी।

नीरज चोपड़ा की अगर बात करें तो उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के दौरान गोल्ड मेडल जीता था और तब वो पहली बार सुर्खियों में आए थे। भारत के हर घर में सिर्फ नीरज चोपड़ा के नाम की गूंज थी। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक लगातार कई सारे इवेंट्स जीते।

नीरज चोपड़ा जीतेंगे दूसरा गोल्ड मेडल?

अब ओलंपिक 2024 के लिए भी नीरज चोपड़ा पेरिस पहुंच चुके हैं। सबसे पहले नीरज चोपड़ा क्वालीफिकेशन राउंड में खेलेंगे और वहां से अगर क्वालीफाई कर गए तो फिर फाइनल में खेलेंगे। 6 अगस्त को नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में क्वालीफिकेशन खेलेंगे और उसके बाद 8 अगस्त को मेंस जैवलिन थ्रो का फाइनल खेला जाएगा। अगर नीरज चोपड़ा इस बार भी गोल्ड मेडल जीतते हैं तो फिर वो इतिहास रच देंगे। वो भारत के ओलंपिक इतिहास में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले व्यक्तिगत एथलीट बन जाएंगे।

भारत के किसी भी एथलीट ने अभी तक ओलंपिक में दो बार गोल्ड मेडल नहीं जीता है। हॉकी के अलावा किसी भी इवेंट में दो गोल्ड मेडल नहीं आया है लेकिन नीरज चोपड़ा भारत को दो मेडल दिला सकते हैं। नीरज चोपड़ा को इस बार भी काफी प्रबल दावेदार माना जा रहा है और वो यह ऐतिहासिक कारनामा कर सकते हैं।

आपको बता दें कि भारत ने अभी तक कुल मिलाकर तीन मेडल पेरिस ओलंपिक में अपने नाम किए हैं। यह तीनों ही मेडल भारत को शूटिंग में मिले हैं। मनु भाकर, सरबजोत सिंह और स्वप्निल कुसाले ने भारत को मेडल दिलाया है। अभी कई सारे एथलीट हैं जिनसे मेडल की उम्मीद है। इस लिस्ट में पीवी सिंधू जैसा बड़ा नाम भी है। शूटिंग में भी अभी भारत को और मेडल मिल सकता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now