नीरज चोपड़ा का Paris Olympics में गोल्ड पक्का! एक ही थ्रो में कर लिया क्वालीफाई, निकल गए सबसे आगे

Doha Diamond League 2024 - Source: Getty
नीरज चोपड़ा ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है

Neeraj Chopra Qualify For Finals in His First Throw : भारत के नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने अभियान का आगाज काफी जबरदस्त तरीके से किया है। उन्होंने अपने पहले ही थ्रो में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जैवलिन थ्रो के फाइनल में जाने के लिए 84 मीटर का थ्रो फेंकना था लेकिन नीरज चोपड़ा ने बेहद आसानी के साथ 89.34 फेंक दिया और अपने पहले ही थ्रो में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

पेरिस ओलंपिक 2024 के आगाज से पहले नीरज चोपड़ा से काफी ज्यादा उम्मीद लगाई गई थी। वो इस ओलंपिक में मेडल के लिए भारत की तरफ से सबसे बड़े दावेदार हैं और उनकी शुरुआत कुछ वैसी ही रही है। ऐसा लगता है कि टोक्यो ओलंपिक के दौरान नीरज चोपड़ा ने जहां पर छोड़ा था, वहीं से अपनी शुरुआत की है और जबरदस्त तरीके से पहले ही थ्रो में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

नीरज चोपड़ा के अलावा अरशद नदीम ने भी पहले ही थ्रो में किया क्वालीफाई

नीरज चोपड़ा के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी अरशद नदीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्होंने भी अपने पहले ही थ्रो में फाइनल में जगह बना ली है। हालांकि भारत के किशोर जेना को निराश होना पड़ा। वो टॉप-12 में जगह नहीं बना पाए और उनका फाइनल खेलने का सपना टूट गया। अब भारत की उम्मीदें केवल नीरज चोपड़ा से ही हैं।

आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने पिछली बार टोक्यो ओलंपिक के दौरान गोल्ड मेडल जीता था और एथलेटिक्स में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके बाद से ही उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने लगभग हर एक टूर्नामेंट में जीत हासिल की है। हालांकि इस बार पेरिस ओलंपिक में उन्हें काफी कड़ी टक्कर मिल सकती है। सबसे बड़ी चुनौती उनके लिए पाकिस्तान के अरशद नदीम हो सकते हैं। पिछली बार वह मेडल नहीं जीत पाए थे लेकिन इस बार पाकिस्तान को पदक दिला सकते हैं।

भारत ने अभी तक कुल मिलाकर तीन मेडल पेरिस ओलंपिक में अपने नाम किए हैं। यह तीनों ही मेडल भारत को शूटिंग में मिले हैं। अब नीरज चोपड़ा से उम्मीद है कि वो एथलेटिक्स में भारत को चौथा मेडल दिलाएं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now