पाकिस्तान सरकार ने किया हॉकी खिलाड़ियों का अपमान, अरशद नदीम की सक्सेस पार्टी में बुलाया फिर मना कर दिया...

Olympic Games Paris 2024 - Athletics - Source: Getty
Olympic Games Paris 2024 - Athletics - Source: Getty

Pakistani Player Arshad Nadeem: पेरिस ओलंपिक 2024 के जेवलिन थ्रो मुकाबले में पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता था। इसी के साथ उन्होंने जेवलिन थ्रो मुकाबले में नया रिकॉर्ड कायम किया। वहीं भारत के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इस मुकाबले में सिल्वर मेडल जीता था। अरशद की इस सफलता के बाद लगातार पूरे पाकिस्तान में जश्न हो रहा है और उनके ऊपर तोहफों की बारिश हो रही है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा उनके लिए सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। लेकिन इसमें एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

Ad

टोक्यो ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहने वाले पाकिस्तानी जेवलिन थ्रो एथलीट अरशद नदीम इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने गोल्ड मेडल जीता और पाकिस्तान के लिए अपना नाम इतिहास के पन्नों पर अमर कर दिया। अरशद की इस ऐतिहासिक जीत के लिए इस वक्त पाकिस्तान में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में पाकिस्तान सरकार ने अरशद नदीम की ऐतिहासिक जीत के लिए सम्मान समारोह रखा।

हॉकी खिलाड़ियों में बढ़ा आक्रोश

पाकिस्तान सरकार द्वारा अरशद नदीम की सफलता के जश्न में देश की कई बड़ी हस्तियों और खेल जगत के दिग्गजों को आमंत्रित किया गया। इसी कड़ी में पूर्व हॉकी खिलाड़ियों को भी निमंत्रण भेजा गया था। लेकिन बाद में किसी वजह से पाकिस्तान सरकार ने निमंत्रण वापस ले लिया। जिसकी वजह से हॉकी खिलाड़ियों में आक्रोश बढ़ गया है। पूर्व हॉकी दिग्गजों ने पाकिस्तान सरकार पर अपमान करने का आरोप लगाया है।

Ad

क्यों वापस लिया गया निमंत्रण

पाकिस्तान के पूर्व हॉकी खिलाड़ियों का नेतृत्व करने वाले नाजिम ने बताया, ‘पीएम हाउस ने अरशद की जीत के लिए सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए हॉकी के कई दिग्गजों को निमंत्रण भेजा था। और उन सभी को भी ईमेल के जरिए कन्फर्म किया गया था। लेकिन आखिरी समय में कई लोगों को प्रधानमंत्री सचिवालय से संदेश मिला कि मेहमानों की संख्या समायोजित करने में कठिनाई हो रही है, इसलिए निमंत्रण वापस ले लिया गया है। ऐसे तो खिलाड़ियों का अपमान किया गया है।’

Ad

ओलंपिक खिलाड़ियों का अपमान किया पाकिस्तान सरकार ने...

पूर्व हॉकी खिलाड़ी राव सलीम नाजिम ने दावा किया है कि पाकिस्तान सरकार ने अतिथि प्रबंधन के नाम पर ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज के निमंत्रण वापस लेकर कई ओलंपियंस का अपमान किया है। अरशद नदीम ने पेरिस में ओलंपिक रिकॉर्ड 92.97 मीटर की दूरी के साथ जैवलीन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। अब पूर्व हॉकी खिलाड़ियों के अपमान ने इस रंग के माहौल में भंग कर दिया है।

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications