सीएम मरियम नवाज शरीफ ने अरशद नदीम को तोहफे में दी खास नंबर की कार, गोल्ड मेडलिस्ट को करोड़ों का चेक भी मिला

अरशद नदीम
अरशद नदीम की तस्वीरें (photo credit: x.com/UrMeer289,Nehabutt_05)

Gold Medalist Arshad Nadeem Gift by CM Mariam Nawaj Sharif: गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम पर अपने देश पाकिस्तान पहुंचते ही तोहफों की बारिश हो रही है। हो भी क्यों ना उन्होंने इतने सालों का सूखा खत्म करते हुए कोई और नहीं सीधा गोल्ड मेडल जीता। पेरिस ओलंपिक में अरशद नदीम ने जेवलिन थ्रो इवेंट में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। उन्होंने भारत के नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए सोने पर कब्जा जमाया।

गोल्ड मेडलिस्ट अरशद को प्राइज मनी के तौर पर 50 हजार डॉलर (करीब 42 लाख रुपये) मिले थे। वहीं अब वतन वापसी के बाद से तो अरशद नदीम पर तोहफों की बरसात हो रही है। अरशद नदीम के गांव में इन दिनों अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। घर के बाहर टेंट लगा है, मंच सजा है कई नेता उनसे मिलने के लिए उनके घर जा रहे हैं।

खास नंबर की कार और 10 करोड़ की दी चेक

पंजाब प्रांत (पाकिस्तान में) की मुख्यमंत्री और PML-N नेता मरियम नवाज़ ने अरशद नदीम के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने नदीम को PAK 9297 नंबर की कार गिफ्ट की है। यह नंबर इसलिए खास क्योंकि पेरिस ओलंपिक में नदीम ने 92.97 मीटर की दूरी पर भाला फेंका था। इसके अलावा मरियम नवाज ने अरशद को 10 करोड़ रुपये का चेक भी नदीम को दिया है।

दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

पाकिस्तान सरकार ने अरशद नदीम को देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया था। वहीं गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम के ससुर मुहम्मद नवाज ने अरशद को तोहफे में एक भैंस दी है। इसके अलावा एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने भी अरशद नदीम को तोहफे में कार देने का ऐलान किया था।

पेरिस ओलंपिक में कायम किया नया रिकॉर्ड- अरशद नदीम

अरशद नदीम पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से आते हैं। आपको बता दें कि नदीम ने 2015 से जेवलिन थ्रो इवेंट्स में हिस्सा लेना शुरू किया था। हालांकि पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, तब उन्होंने 84.62 मीटर का थ्रो कर पांचवां स्थान हासिल किया था। वहीं टोक्यों ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। लेकिन पेरिस ओलंपिक ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेवलिन थ्रो में नया रिकार्ड कायम करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 92.97 मीटर की दूरी के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया और अपना नाम इतिहास के पन्नों पर अमर कर दिया।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
App download animated image Get the free App now