Paris Olympics 2024: तीरंदाजी में भारत का शानदार आगाज, महिलाओं के बाद पुरुष टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

vishal
Hyundai Archery World Cup 2024 Stage 3 - Antalya - Source: Getty
Hyundai Archery World Cup 2024 Stage 3 - Antalya - Source: Getty

Paris Olympics 2024 India Archery Mens Team: पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह से पहले भारतीय तीरंदाजों ने आज अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। पेरिस ओलंपिक में महिला और पुरुष दोनों तीरंदाजों ने शानदार आगाज किया है। पहले महिला तीरंदाजी टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। उसके बाद पुरुष तीरंदाजी टीम ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में अब भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम का मुकाबला तुर्किये या कोलंबिया से हो सकता है। तीरंदाजी श्रृंखला की मिश्रित टीम स्पर्धा में धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत को 5वीं वरीयता दी गई है।

Ad

धीरज बोम्मादेवरा ने हासिल किए 681 अंक

पेरिस ओलंपिक 2024 में आज धीरज बोम्मादेवरा ने मिश्रित तीरंदाजी टीम स्पर्धा के राउंड ऑफ 16 चरण के लिए क्वालीफाई किया। इस दौरान धीरज बोम्मादेवरा ने तीरंदाजी में 681 अंक हासिल किए। जिसके चलते पुरुष तीरंदाजी टीम तीसरे स्थान पर रही। तीरंदाजी स्पर्धा में धीरज बोम्मादेवरा भारत के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं।

इस तीरंदाजी श्रृंखला में भारत ने कुल 2013 अंक हासिल किए हैं। जिसमें 681 अंक के साथ धीरज बोम्मादेवरा पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर रहे। इसके अलावा 674 अंक के साथ तरुणदीप राय 14वां स्थान और 658 अंक के साथ प्रवीण जाधव ने 39वां स्थान हासिल किया। पुरुष स्पर्धा में कोरिया की टीम पहले स्थान पर रही। जबकि फ्रांस ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

Ad

ऐसा रहा अंतिम चरण का खेल

अंतिम चरण में धीरज बोम्मादेवरा ने 59 अंक हासिल किए, इसके अलावा तरुणदीप राय ने 56 और प्रवीण जाधव ने 55 अंक हासिल किए थे। इसके साथ ही अंतिम चरण में धीरज ने चौथा, तरुणदीप राय ने 14वां और प्रवीण जाधव ने 39वां स्थान हासिल किया था।

महिला तीरंदाजी टीम भी कर चुकी है क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई

पुरुष तीरंदाजी टीम से पहले महिला तीरंदाजी टीम ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। भारत की अंकिता भकत ने तीरंदाजी रैंकिंग सीरीज में 666 अंक हासिल करके 11वां स्थान हासिल किया था। अब महिला तीरंदाजी टीम का क्वार्टरफाइनल में मुकाबला नीदरलैंड या फ्रांस के साथ हो सकता है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications