Pro Kabaddi League से राहुल चौधरी ने लिया संन्यास, फैंस हुए काफी ज्यादा भावुक; प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

vishal
Pro Kabaddi League
Pro Kabaddi League से राहुल चौधरी ने लिया संन्यास (Photo: Twitter)

Rahul Chaudhari Retirement PKL Fans Reaction: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन के शुरू होने से पहले ही राहुल चौधरी ने पीकेएल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। राहुल के संन्यास के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा है।

दरअसल Pro Kabaddi League के 11वें सीजन के लिए हाल ही में ऑक्शन का आयोजन हुआ था और इसमें राहुल चौधरी को कोई खरीददार नहीं मिला था। इसके बाद दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि, राहुल चौधरी अभी दूसरे टूर्नामेंट में खेलना जारी रखेंगे। राहुल के PKL से संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर अब फैंस लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रियाए दे रहे हैं।

राहुल चौधरी द्वारा Pro Kabaddi League से संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने क्या कहा?

(साल 2018 तक राहुल PKL के रिकॉर्डधारी रेडर रहे। हां उम्र बढ़ने के बाद वह अपना मिडास टच खो बैठे।)

(Pro Kabaddi League में एक युग का अंत! राहुल चौधरी को फेयरवेल! PKL को यादगार बनाने में उनका अहम योगदान और वो अपने पीछे बेहतरीन यादों के साथ लिगेसी छोड़कर जा रहे हैं। उन्हें काफी मिस किया जाएगा, लेकिन उनका प्रभाव कभी भी कम नहीं हो सकता।)

(Pro Kabaddi League को लोकप्रिय बनाने में राहुल चौधरी ने अहम भूमिका निभाई और अब पॉस्टर बॉय इस लीग में नहीं दिखेंगे। बहुत सारी यादगार यादें देने के लिए शुक्रिया।)

(राहुल चौधरी ने PKL से संन्यास का ऐलान किया। वो दूसरे टूर्नामेंट खेलना जारी रखेंगे। शानदार काम करते रहिए, Pro Kabaddi League के असली शोमैन।)

(राहुल चौधरी PKL से रिटायर हो गए हैं। उनकी वजह से ही मुझे इस खेल से प्यार हुआ। हम स्कूल में इस खेल को खेला करते थे, कुछ ऐसा प्रभाव था उनका उस समय।)

(रिटायरमेंट मुबारक राहुल चौधरी। वो खिलाड़ी जिन्होंने इस देश में PKL को लोकप्रिय बनाया। पोस्टर बॉय, रेड मशीन, एक लैजेंड। आपको मिस करेंगे।)

(राहुल चौधरी आए और PKL को फेमस किया। अब वो चले गए हैं। हमारे पोस्टर बॉय ने PKL से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।)

(पोस्टर बॉय राहुल चौधरी ने Pro Kabaddi से संन्यास ले लिया है। कबड्डी को भारत में फेमस करने के लिए शुक्रिया आपका।)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications