पिता संग वेकेशन पर निकलीं साइना नेहवाल, फैंस ने की डैडी गर्ल की तारीफ; कमेंट में कही खास बात

साइना नेहवाल
साइना नेहवाल और उनके पिता की तस्वीर (photo credit: instagram/nehwalsaina)

Saina Nehwal vacation with her father: भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साइना उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय महिला बैडमिंटन को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। उन्हें भारतीय महिला बैडमिंटन की पहली 'पोस्टर गर्ल' भी कहा जाता है। देश की तमाम लड़कियां साइना नेहवाल को अपने रोल मॉडल मानती हैं।

Ad

साइना को सोशल मीडिया पर भी फैंस काफी ज्यादा फॉलो करते हैं और यह खिलाड़ी भी कुछ ना कुछ अपडेट देती रहती है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह साइना नेहवाल ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसे देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आइए, आपको दिखाते हैं साइना नेहवाल की इंस्टाग्राम पोस्ट।

पिता संग वेकेशन पर निकलीं साइना नेहवाल

साइना नेहवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साइना नेहवाल के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर डालें तो वह अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं। 6 फरवरी को साइना नेहवाल अपने पिता के साथ महाकुंभ में शामिल हुई थीं। उसके बाद से साइना अपने पिता के साथ यात्रा कर रही हैं। तस्वीरों में आप बेटी और पिता के बीच की मजबूत बॉन्डिंग देख सकते हैं। इन तस्वीरों में साइना के साथ उनके पिता के अलावा कोई और नहीं नजर आ रहा है।

Ad

आज के समय में साइना नेहवाल जिस तरह से अपने पिता के साथ शहरों की सैर कर रही हैं, वह सराहनीय है। फैंस भी साइना की इस पहल की खूब तारीफ कर रहे हैं। साइना नेहवाल ने शनिवार सुबह अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपने पिता के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उनके फैंस इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने साइना की तारीफ करते हुए लिखा, "जब से मैंने तुम्हें देखा है, तुम हमेशा एक पिता की लड़की रही हो।" वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया, "पापा तो देवता होते हैं।"

साइना नेहवाल और उनके पिता की तस्वीर (photo credit: instagram/nehwalsaina)
साइना नेहवाल और उनके पिता की तस्वीर (photo credit: instagram/nehwalsaina)

कई मेडल कर चुकी हैं अपने नाम

साइना नेहवाल ने कई बार अपने देश को गर्व महसूस कराया है। साल 2012 में साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल (2015) और ब्रॉन्ज मेडल (2017) जीत चुकी हैं। साइना नेहवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल भी जीता है। 2010 में नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था, वहीं 2018 के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने दो गोल्ड मेडल जीते थे। वे एशियाई खेलों में 2014 और 2018 में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications