'शादी के बाद लड़कों को...' - भारतीय दिग्गज की तस्वीरें देख फैन ने किया स्पेशल कमेंट

साइना नेहवाल
साइना नेहवाल की तस्वीर (photo credit: instagram/nehwalsaina)

Fan reaction on Saina Nehwal Instagram post: साइना नेहवाल उन खिलाड़ियों में हैं, जिन्होंने भारतीय महिला बैडमिंटन को विश्व स्‍तर पर पहचान दिलाई। साइना की लोकप्रियता काफी है। वह ओलंपिक में भी अपना परचम लहरा चुकी हैं। उन्हें भारतीय महिला बैडमिंटन की पहली ‘पोस्‍टर गर्ल’ भी कहा जाता है। यह खिलाड़ी अपने शानदार खेल के लिए तो जानी ही जाती है, साथ ही अपने बेबाक बयानबाजी के लिए भी काफी फेमस है। साइना हर मुद्दे पर अपनी बात को खुलकर रखती हैं।

साइना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से भी जुड़ी रहती हैं और फैंस भी मौका पाते ही अपनी पसंदीदा खिलाड़ी से मन की बात कह देते हैं। इस बीच सोमवार दोपहर सानिया नेहवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की, जिस पर एक फैन ने उनकी तारीफ में खास कमेंट किया।

साइना ने पोस्ट की खूबसूरत तस्वीरें

साइना नेहवाल ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनकी दस तस्वीरें हैं। इस स्टार खिलाड़ी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि Orange outfit, full swag, and ready to lead like a boss! इसका मतलब है कि साइना अपनी ऑरेंज ऑउटफिट में स्वाग के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं।

साइना इन तस्वीरों में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी फैंस उनकी तारीफ में प्यार लुटा रहे हैं। वहीं साइना की तारीफ करते हुए पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि शादी के बाद लड़कों को जलाना अच्छी बात नहीं है मैडम जी।

साइना नेहवाल की पोस्ट पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/nehwalsaina)
साइना नेहवाल की पोस्ट पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/nehwalsaina)

आठ साल की उम्र से खेलना किया था शुरू

आपको बता दें कि साइना नेहवाल का जन्म हरियाणा के हिसार जिले में 17 मार्च 1990 में हुआ था। साइना की मां भी बैडमिंटन प्लेयर थीं। उनकी मां राज्य स्तर पर बैडमिंटन खेली हुई हैं। साइना ने आठ साल की उम्र में ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने 2012 में लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था। इसके अलावा साइना ओलंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी भी बनी थीं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now