शोएब मलिक से शादी के पहले इन फिल्म स्टार्स के साथ जुड़ा था सानिया मिर्जा का नाम, लिस्ट में साउथ एक्टर भी शामिल

सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा की तस्वीर (photo credit: instagram/mirzasaniar)

Sania Mirza affair With Film Stars: भारत की पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी काफी चर्चा में रही थी। सानिया मिर्जा ने सरहद पार प्यार किया लेकिन उनकी यह शादी लंबे समय तक टिक ना पाई, शादी के बाद ही दोनों के बीच खटपट शुरु हो गई थी। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी साल 2010 में हुई थी और इसी साल 2024 में दोनों का खुला हो गया। सानिया और शोएब मलिक का एक प्यारा सा बेटा है जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है।

Ad

सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद, शोएब मलिक ने तीसरी शादी रचा ली और सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में रह रही हैं। शोएब मलिक से शादी करने से पहले सानिया मिर्जा का नाम कई एक्टर के साथ जुड़ा चुका है। आज हम आपको इस आर्टिकल में सानिया मिर्जा के उन किस्सों के बारे में बताएंगे जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहे हैं।

इन एक्टर्स के साथ जुड़ा था सानिया मिर्जा का नाम

1.सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर

सानिया मिर्जा का नाम बॉलीवुड के स्टार एक्टर शाहिद कपूर के साथ जुड़ चुका है, एक वक्त पर दोनों के अफेयर की खबरे सुर्खियों में थीं। दोनों के अफेयर की खबर ने उस वक्त तूल पकड़ा जब दोनों एक साथ करण जौहर के शो "कॉफी विथ करण" शो में पहुंचे थे। हालांकि सानिया और शाहिद कपूर दोनों ने ही इस अफेयर को कभी स्वीकारा नहीं। वहीं शाहिद कपूर को कई बार सानिया के लिए बयान देते हुए देखा गया था।

Ad

2.सानिया मिर्जा और तेलुगु स्टार का अफेयर

सानिया मिर्जा हमेशा ही फेमस खिलाड़ी में से एक रही हैं, जिसके चलते हर किसी की नजर चाहे वह फैंस हो या फिर कैमरा सबकी नजर सानिया पर रही हैं। शोएब मलिक से शादी करने से पहले सानिया मिर्जा को तेलुगु स्टार नवदीप पालापोलू के साथ जोड़ा गया है। सोशल मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सानिया मिर्जा और नवदीप ने एक दूसरे को डेट किया है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है। जब एक इंटरव्यू के दौरान सानिया मिर्जा से उनके इस अफेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस खबर को सिरे से नकार दिया। नवदीप सानिया मिर्जा को अपना बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications