सानिया मिर्जा को दुबई में मिला बड़ा सम्मान, पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी लिस्ट में शामिल

सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा की तस्वीर (photo credit: instagram/indiantennisdaily)

Sania Mirza Dubai’s Sports Ambassadors: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को दुबई स्पोर्ट्स एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। यह घोषणा दुबई में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान की गई। इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों के खेल के योगदान के बारे में बताया गया। बता दें कि सानिया मिर्जा शादी के बाद से ही दुबई को अपना 'दूसरा घर' मानती हैं। इस साल की शुरुआत में ही सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का तलाक हुआ था। सानिया मिर्जा अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में ही रहती हैं, इजहान अपनी स्कूली पढ़ाई भी दुबई से ही कर रहे हैं।

Ad

सानिया मिर्जा को दुबई में मिला बड़ा सम्मान

भारतीय टेनिस स्टार सानिया ने भले ही खेल से रिटायरमेंट ले लिया हो लेकिन अब भी वह अपने खेल से सम्मानित होती रहती हैं। सानिया मिर्जा को अपने देश में तो सम्मान मिलता ही है, इसी के साथ उन्हें दुबई में भी बड़ा सम्मान और जिम्मेदारी मिली है।

मंगलवार को दुबई स्पोर्ट्स रिट्रीट नाम के इवेंट में सानिया शामिल हुईं जहां इसका ऐलान हुआ। सानिया को उनके करीबी लोगों ने इस सम्मान के लिए बधाई दी और सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी स्टोरी भी शेयर की है। सानिया मिर्जा ने इस कार्यक्रम से जुड़े कई वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैंं। सानिया के अलावा एमएमए फाइटर खबीब को भी एंबेसडर बनाया गया है। इसी के साथ ही पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को दुबई स्पोर्ट्स एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। इवेंट के मुताबिक उन खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया गया जो कि दुबई को अपना दूसरा घर मानते हैं।

Ad

दुबई का स्पोर्ट्स एंबेसडर बनाया गया

सानिया मिर्जा लंबे समय से दुबई में रह रही हैं। सानिया ने अपने बेटे के साथ वहीं रहती हैं। दुबई सानिया मिर्जा का दूसरा घर है। वे पाम जुमेराह में एक आलीशान घर में रहती हैं, जहां इजहान की पढ़ाई चल रही है और वह दुबई में फुटबॉल की प्रैक्टिस भी करते हैं। यही कारण है कि शेख हमदान ने उन्हें अहम जिम्मेदारी दी है। सानिया मिर्जा को दुबई का स्पोर्ट्स एंबेसडर बनाया गया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications