आखिर क्या हुआ सानिया मिर्जा को, किस चीज का करा रही हैं इलाज; जानें इसकी वजह

सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा की तस्वीर (photo credit: instagram/mirzasaniar)

Sania Mirza Instagram story: टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा भले ही अपने खेल से दूर हों गई हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह चर्चा का विषय बनी रहती हैं। टेनिस से रिटायरमेंट लेने के बाद भी उनकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। सोशल मीडिया पर सानिया के लाखों फैंस हैं, जो सानिया की झलक देखने के लिए इंतजार करते हैं। सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, क्योकि उनकी कमाई का एक जरिया सोशल मीडिया भी है। इंस्टाग्राम पर वह कोलैबोरेशन और प्रमोशन के जरिए कमाई करती हैं।

Ad

सानिया अपने जीवन से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक बेटा होने के बाद भी सानिया की फिटनेस में कोई कमी नहीं आई है। वह अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं, इस बात का अंदाजा उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी से लगता है। सानिया अक्सर ही अपनी जिम, लंच, ब्रेकफास्ट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन इन दिनों सानिया अस्पताल के भी काफी चक्कर लगा रही हैं। इसी के साथ शनिवार शाम को सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसे देखकर लग रहा है कि सानिया किसी चीज का इलाज करा रही हैं। आपको बताते हैं कि सानिया इन दिनों किस चीज का इलाज कर रही हैं।

सानिया ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

सानिया मिर्जा अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी अपडेट देती रहती हैं। वहीं शनिवार शाम सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दो स्टोरी शेयर की हैं। स्टोरी में सानिया बेड पर लेटी हुईं हैं और उनके हाथों पर ड्रिप लगी हुई है। पहली स्टोरी में सानिया ने लिखा है कि helping my stay healthy at home (मुझे घर पर ही मदद मिल रही है)। वहीं दूसरी स्टोरी पर सानिया ने सेम फोटो शेयर की है और उस पर लिखा है कि has the best iv drips for all you need। सानिया की स्टोरी देखकर उनके फैंस परेशान हो गए होंगे। तो आपको बता दें कि सानिया किसी बीमारी का नहीं बल्कि अपनी स्किन का इलाज करा रहीं हैं। यह उनका पेड प्रमोशन भी हो सकता है। सानिया पहले भी ऐसे वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

सानिया मिर्जा ने शेयर की पोस्ट (photo credit: instagram/mirzasaniar)
सानिया मिर्जा ने शेयर की पोस्ट (photo credit: instagram/mirzasaniar)

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications