बेहद लग्ज़री अंदाज में ट्रैवल कर रहीं सानिया मिर्जा, स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में आई नजर

sania mirza
बेहद लग्ज़री अंदाज में ट्रैवल कर रहीं सानिया मिर्जा (photo credit: instagram/mirzasaniar)

sania mirza instagram latest story: पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती है। वहीं अपनी पोस्ट की वजह से सानिया मिर्जा चर्चा में रहती हैं। इस साल की शुरुआत यानी जनवरी में सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से खुला ले लिया था। इसके बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो शेयर करती है। इसी कड़ी में सानिया मिर्जा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सानिया मिर्जा प्लेन में नजर आ रही हैं।

Ad

प्लेन में नजर सानिया मिर्जा

दरअसल सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। छोटा सा वीडियो क्लीप शेयर किया है। वीडियो में सानिया मिर्जा प्लेन में आराम करती हुई नजर आ रही हैं। तभी अचानक से उनके पास बियांका लौजादो आती है और उन्हें हाथ लगाकर उठा देती हैं। सानिया चौंक जाती हैं। फिर बियांका को देखकर प्यारी सी स्माइल देती हैं। सानिया अपनी टेनिस एकेडमी पर इन दिनों काफी मेहनत कर रही हैं। सानिया मिर्जा अपना फ्री टाइम अपने बेटे के साथ बिताती हैं। उन्हें अपने बेटे के साथ खेलना, टाइम बिताना काफी पसंद है। सानिया अपने दोस्तों संग स्विट्जरलैंड घुमने गई हैं।

( photo credit: instagram/ biancalouzado, mirzasaniar)
( photo credit: instagram/ biancalouzado, mirzasaniar)

कौन हैं बियांका लौज़ादो

सानिया मिर्जा के साथ मौजूदा बियांका लौजादो पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। बियांका सेलिब्रिटी हेयर और ब्यूटी एक्सपर्ट हैं। उन्होंने पाटी डबरॉफ और बॉबी ब्राउन से ट्रेनिंग ली है।

Ad

2010 में की थी शोएब मलिक से शादी

आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक ने साल 2010 में अपने गृहनगर हैदराबाद में शादी की थी। इसके बाद उनका वलीमा समारोह पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था। साल 2018 में सानिया और शोएब ने अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिक का स्वागत किया। इसी साल 2024 की शुरूआत में में शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से तलाक ले लिया। सानिया के साथ शोएब की दूसरी शादी थी। वहीं सानिया से तलाक लेने के बाद शोएब ने सना जावेद से शादी रचा ली। सना जावेद सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं। सना अपने पति शोएब को मैदान में चीयरअप करती हुई स्पॉट की गई हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications