भारतीय महिला चेस खिलाड़ी बनेंगी नई नेशनल क्रश? जानें कौन हैं तानिया सचदेव, जिन्होंने 8 साल की उम्र में जीता था पहला इंटरनेशनल खिताब

तानिया सचदेव
तानिया सचदेव की तस्वीरें (photo credit:x.com/ atchoudamenane,TaniaSachdev)

Tania Sachdev Indian Chess Player: सोशल मीडिया के इस जमाने में इन दिनों कुछ भी काफी तेजी से वायरल हो जाता है। पिछले एक दशक में खेल की दुनिया में भी महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। ऐसे में काबिलियत के साथ उनकी सुंदरता भी चर्चा का विषय रहती हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ बैटर स्मृति मंधाना को एक वक्त नेशनल क्रश कहा जाता था। वहीं अब एक और ऐसी भारतीय महिला खिलाड़ी का नाम सामने आया है जिन्हें उनकी सुंदरता के कारण नेशनल क्रश का टैग मिल सकता है। हम बात कर रहे हैं भारत की स्टार महिला चेस खिलाड़ी तनिया सचदेव की।

तानिया आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह 20 अगस्त मंगलवार को अपना 38वां जन्मदिन मना रही थीं। इसी दौरान उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुईं। ग्लैमर गर्ल तानिया किसी हीरोईन से कम नहीं हैं। वह बेहद खूबसूरत हैं वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। तानिया सचदेव एक ऐसी खिलाड़ी हैं, जिनके पास सुरंदता, टैलेंट सब कुछ है। वे चेस के खेल से जुड़ी हैं जिसमें दिमाग का काफी उपयोग होता है। इसलिए उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन भी कहे सकते हैं। तानिया देखने में बहुत ही मासूम और प्यारी लगती हैं लेकिन चेस टेबल पर अपने विरोधी खिलाड़ी के लिए खतरनाक साबित होती हैं। तानिया सचदेव के पास इंटरनेशनल मास्टर (आईएम) और महिला ग्रैंडमास्टर (डब्ल्यूजीएम) के खिताब हैं। इसके अलावा उनके नाम पर कई और बड़े रिकॉर्ड भी शामिल हैं।

बचपन से चेस खेलने में थी रुचि

तानिया सचदेव का जन्म 20 अगस्त 1986 को दिल्ली में हुआ था। तानिया को बचपन से चेस खेलने का शौक था। तानिया को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके माता- पिता का बहुत सहयोग रहा है। मात्र आठ साल की उम्र में तानिया ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब हासिल किया था। तानिया के शुरुआती करियर में उन्हें केसी जोशी ने कोचिंग दी थी। तानिया सचदेव के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। वे 2005 में महिला ग्रैंडमास्टर (डब्ल्यूजीएम) बनी थीं। वे यह अवॉर्ड पाने वाली 8वीं भारतीय खिलाड़ी थीं। इसके तीन साल बाद यानी 2008 में इंटरनेशनल मास्टर बनी थीं।

डांस और फोटोशूट का शौक रखती हैं तानिया सचदेव

आपको बता दें कि साल 2009 में तानिया सचदेव को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद तानिया करियर में बढ़ती ही गईं। 2009 के बाद उन्होंने 2015 में एशियाई कॉन्टिनेंटल महिला रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। इसी के अगले साल 2016 में तानिया ने रेक्जाविक ओपन में सर्वश्रेष्ठ महिला का पुरस्कार जीता था।

इसके अलावा तानिया के नाम ऐसे कई और बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव को चेस के अलावा भी डांस, फोटोशूट का काफी शौक है। वह अपने डांस के वीडियो अक्सर शेयर करती रहती हैं। फैंस भी तानिया को बहुत पसंद करती हैं।

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications