Tokyo Olympics - 6 अगस्त, 14वें दिन भारत के प्रदर्शन पर एक नज़र

Golf - Olympics
Golf - Olympics

Tokyo Olympics का 14वां दिन भारत के लिए कुछ ख़ास नहीं रहा और स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदारों में से एक बजरंग पुनिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। हालाँकि गोल्फ में अदिति अशोक ने अपनी उम्मीदें अभी तक कायम रखी है।

आइये नज़र डालते हैं 14वें दिन (6 अगस्त) के भारत के प्रदर्शन पर:

# एथलेटिक्स - पुरुष 50 किमी वॉक में भारत के गुरप्रीत सिंह अपनी रेस पूरी नहीं कर सके। महिला 20 किमी वॉक में भारत की प्रियंका गोस्वामी 17वें और भावना जाट 32वें स्थान पर रही।

पुरुष 4*400 मी रिले में भारत (मुहम्मद अनस याहिया, नोआह निर्मल टॉम, अमोज़ जैकब और अरोकिया राजीव) 3:00.25 मिनट के समय के साथ अपनी हीट में चौथे स्थान पर रहा और दोनों हीट मिलाकर नौवें स्थान पर रहने की वजह से फाइनल में प्रवेश नहीं कर सका। दोनों हीट मिलाकर आठ टीमों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

# गोल्फ - महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले के तीसरे राउंड के बाद भारत की अदिति अशोक दूसरे और दीक्षा डागर संयुक्त 51वें स्थान पर हैं।

# हॉकी - महिला हॉकी टीम को कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से हराया।

# रेसलिंग - पुरुष फ्रीस्टाइल 65kg वर्ग में बजरंग पुनिया ने प्री क्वार्टरफाइनल और क्वार्टरफाइनल में जीत हासिल की, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें अज़रबैजान के हाजी अलियेव ने 12-5 से हराया। कल बजरंग के पास कांस्य पदक जीतने का मौका रहेगा।

महिला 50kg फ्रीस्टाइल में भारत की सीमा बिस्ला को प्री क्वार्टरफाइनल में ट्यूनीशिया की सारा हमदी ने 3-1 से हराया।

Tokyo Olympics पदक तालिका

Quick Links